FARIDABAD

HindustanVision Sunday,13 September , 2026
दशहरा उत्सव शहर के सहयोग से होगा भव्य : डॉ. राजेश भाटिया

FARIDABAD NEWS 13 SEP : GAUTAM : श्री सिद्धपीठ हनुमान मंदिर, मार्केट नंबर-1 में मन्दिर के प्रधान डॉ राजेश भाटिया एवं पंजाबी सभा के अध्यक्ष राज कुमार वोहरा द्वारा आगामी दशहरा उत्सव की तैयारियों को लेकर शहर की विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं तथा आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में दशहरा महोत्सव को भव्य एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए विस्तृत रणनीति तैयार की गई।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष भरत मिलाप का आयोजन सायंकाल किया जाएगा तथा दशहरा पर्व से संबंधित विभिन्न शोभायात्राओं के मार्ग एवं व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया लंका दहन की शोभायात्रा रविवार दिनांक 18 अक्टूबर सिद्धपीठ हनुमान मंदिर, मार्केट नंबर-1 से दोपहर 3 बजे प्रारंभ होकर कल्याण सिंह चौक, आर्य समाज रोड, नाथी चौक, फाफड़ा सिंह चौक, 1-2 चौक, लखानी धर्मशाला, हनुमान मंदिर नंबर-2, विद्या निकेतन स्कूल, एनआईटी-3 मार्किट तथा हनुमान मंदिर 3 डी -42 होते हुए दशहरा ग्राउंड पहुंचेगी।

वहीं दशहरा की शोभायात्रा मंगलवार 20 अक्टूबर : सिद्धपीठ हनुमान मंदिर, मार्केट नंबर-1 से दोपहर 3 बजे रवाना होकर कल्याण सिंह चौक, आर्य समाज रोड, बीकानेर भंडार मार्ग से होते हुए दशहरा ग्राउंड पहुंचेगी।

इसके अतिरिक्त भरत मिलाप की शोभायात्रा बुधवार दिनांक 21 अक्टूबर मिलाप समिति हनुमान मंदिर नंबर-3 डी 42 से दोपहर 3 बजे प्रारंभ होकर एनआईटी-3 मार्केट, संतोष हॉस्पिटल, प्रयाग मेडिकल, चिमनी बाई चौक, 4-5 चौक, शिव मंदिर नंबर-5, निरंकारी चौक, बिजली बोर्ड, गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा रोड नंबर-5, नीलम चौक पेट्रोल पंप तथा बी.के. चौक से होते हुए दशहरा ग्राउंड पहुंचेगी।

मंदिर के प्रधान डॉ. राजेश भाटिया ने कहा कि दशहरा पर्व हमारी भारतीय संस्कृति, धर्म और आदर्शों का प्रतीक है। भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, मर्यादा और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष का दशहरा उत्सव पूरे शहर के सहयोग से भव्य रूप में आयोजित किया जाएगा।

डॉ. राजेश भाटिया ने केंद्रीय राज्य मंत्री एवं सांसद कृष्ण पाल गुर्जर, विधायक धनेश अधलखा, पूर्व विधायक चंद्र भाटिया, पंजाबी सभा के अध्यक्ष राज कुमार वोहरा तथा सभी धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं के प्रधानों और पदाधिकारियों का विशेष रूप से धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग और मार्गदर्शन से ही यह विशाल धार्मिक आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न होगा।

पंजाबी सभा के अध्यक्ष राज कुमार वोहरा ने कहा कि दशहरा उत्सव में शहरवासियों की भागीदारी ही इसकी सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने सभी नागरिकों से परिवार सहित शोभायात्राओं एवं दशहरा कार्यक्रम में शामिल होने की अपील करते हुए कहा कि यह आयोजन हमारी संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक एकता को मजबूत करने का माध्यम है।

बैठक में उपस्थित सभी धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने दशहरा उत्सव को सफल बनाने के लिए पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।

दशहरा उत्सव शहर के सहयोग से होगा भव्य : डॉ. राजेश भाटिया

More News

9/13/2026 6:36:54 PM
फरीदाबाद में 16 सितंबर को पहुंचेगी संकल्पित रजत शिला : रूप सिंह नागर

श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर निर्माण में उपयोग हेतु संकल्पित रजत शिला का पहली बार हो रहा फरीदाबाद आगमन

FARIDABAD NEWS 13 SEP 2026 : GAUTAM :  श्रीकृष्ण जन्मभ Read More...

9/13/2026 6:32:40 PM
J.C. Bose University established Haryana’s First Dedicated Centre of Excellence for UAV and Anti-Drone Technology

Governor-Chancellor Prof. Ashim Kumar Ghosh to inaugurate Centre at 6th Convocation on September 14, 

FARIDABAD NEWS 13 SEP 2026 : GAUTAM ; J.C. Bose Read More...

9/13/2026 6:28:42 PM
श्री सिद्धदाता आश्रम में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित, 434 लोगों ने कराई जांच

FARIDABAD NEWS 13 SEP 2026 : GAUTAM : श्री रामानुज संप्रदाय के पावन तीर्थ क्षेत्र श्री सिद्धदाता आश्रम एवं श्री लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर Read More...

9/13/2026 6:15:02 PM
परमवीर चक्र विजेता कैप्टन योगेंद्र सिंह यादव ने शहीदी पार्क में किया पौधारोपण

- शहीदों की स्मृति में पर्यावरण संरक्षण का संदेश, विक्टोरा इंडस्ट्रीज कर्मचारियों से किया प्रेरणादायी संवाद

FARIDABAD NEWS 13 SEP 2026 : GAUTAM : सेक्टर-58 स् Read More...

9/13/2026 5:48:09 PM
दशहरा उत्सव शहर के सहयोग से होगा भव्य : डॉ. राजेश भाटिया

FARIDABAD NEWS 13 SEP : GAUTAM : श्री सिद्धपीठ हनुमान मंदिर, मार्केट नंबर-1 में मन्दिर के प्रधान डॉ राजेश भाटिया एवं पंजाबी सभा के अध्यक्ष Read More...

9/12/2026 7:45:36 PM
पिछले 12 साल में स्कूल, यूनिवर्सिटी नहीं बीजेपी के पांच सितारा दफ्तर बने :  दीपेन्द्र हुड्डा

देश की आर्थिक स्थिति खराब हो गई लेकिन बीजेपी की आर्थिक स्थिति मजबूती हुई :  दीपेन्द्र हुड्डा

मुख्यमंत्री जी ने जो झूठे वायदे हरियाणा में चुनाव के समय किये, वही झूठे वादे बिहार म Read More...

9/12/2026 7:37:10 PM
परीक्षा सामग्री की सुरक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं : डीसी आयुष सिन्हा

FARIDABAD NEWS 12 SEP 2026 : GAUTAM '; संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा आगामी रविवार को आयोजित की जाने वाली राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) एवं संयुक्त रक्षा सेवा (सीड Read More...

9/12/2026 7:10:11 PM
फरीदाबाद में दो महिला गांजा तस्कर गिरफ्तार, 1.188 किलो गांजा बरामद

समयपुर कॉलोनी के बैर वाला चौक के पास कार्रवाई, मुखबिर की सूचना पर एचएसएनसीबी ने दोनों को दबोचा

FARIDABAD NEWS 12 SEP 2026 ; GAUTAM :  हरियाणा स्टेट Read More...


Welcome