FARIDABAD

HindustanVision Monday,24 August , 2026
सीआरएम योजना के तहत किसानों को मिलेगा कृषि यंत्रों पर अनुदान, सुपर सीडर के लिए 7 किसान चयनित : शिखा

FARIDABAD NEWS 24 AUG 2026 : GAUTAM : जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी शिखा की अध्यक्षता में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा 20 अगस्त 2026 को लघु सचिवालय सभागार में जिला स्तरीय कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान सीआरएम योजना के तहत किसानों को कृषि यंत्रों पर अनुदान प्रदान करने के लिए ऑनलाइन प्राप्त आवेदनों का निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ऑनलाइन ड्रॉ निकाला गया।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी शिखा ने बताया कि सीआरएम योजना के तहत कुल 12 प्रकार के कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए किसानों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे। निर्धारित लक्ष्यों के अनुसार सुपर सीडर के लिए 7 किसानों का चयन ऑनलाइन ड्रॉ के माध्यम से किया गया है। वहीं, अन्य कृषि यंत्रों के लिए आवेदन करने वाले किसान संबंधित कृषि यंत्र पर नियमानुसार अनुदान के लिए पात्र होंगे।

सहायक कृषि अभियंता इंजी. राकेश कुमार ने बताया कि विभागीय पोर्टल पर निर्धारित अंतिम तिथि तक सुपर सीडर के लिए कुल 42 सफल आवेदन प्राप्त हुए थे। निर्धारित लक्ष्य के अनुसार इनमें से ऑनलाइन ड्रॉ के माध्यम से 7 किसानों का चयन किया गया है।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी शिखा ने चयनित किसानों से अपील की कि वे अपने सभी आवश्यक एवं संबंधित दस्तावेज 25 अगस्त 2026 तक सहायक कृषि अभियंता कार्यालय में जमा करवाना सुनिश्चित करें। दस्तावेजों की जांच के उपरांत पात्र किसानों का ऑनलाइन परमिट जारी किया जाएगा। किसान इस परमिट के माध्यम से निर्माता कंपनी एवं अधिकृत डीलर का चयन कर ओटीपी (OTP) के माध्यम से परमिट डाउनलोड कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि परमिट डाउनलोड करने तथा संबंधित कृषि यंत्र खरीदने की अंतिम तिथि 10 सितंबर 2026 निर्धारित है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित समय सीमा में दस्तावेज जमा न कराने अथवा दस्तावेजों में किसी प्रकार की कमी पाए जाने पर संबंधित किसान अनुदान के लिए पात्र नहीं होगा। इसके अतिरिक्त, जिन किसानों ने चालू वर्ष में SMAM योजना के तहत रोटावेटर अथवा लेजर लैंड लेवलर की खरीद की है, वे सीआरएम योजना के तहत अनुदान के लिए पात्र नहीं होंगे।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी शिखा ने बताया कि अनुसूचित जाति वर्ग के जिन किसानों ने आवेदन किया है और जिन्होंने संबंधित कृषि यंत्र पर पिछले तीन वर्षों के दौरान अनुदान प्राप्त नहीं किया है, वे नियमानुसार अनुदान के पात्र हैं। ऐसे किसान भी अपने सभी आवश्यक दस्तावेज 25 अगस्त 2026 तक सहायक कृषि अभियंता कार्यालय में जमा करवाना सुनिश्चित करें।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने किसानों से अपील की कि वे निर्धारित समय सीमा का विशेष ध्यान रखते हुए आवश्यक दस्तावेज समय पर जमा करवाएं, ताकि पात्र किसानों को योजना का लाभ समय पर उपलब्ध कराया जा सके।

सीआरएम योजना के तहत किसानों को मिलेगा कृषि यंत्रों पर अनुदान, सुपर सीडर के लिए 7 किसान चयनित : शिखा

More News

8/24/2026 6:37:59 PM
जनता की सेवा सर्वोपरि, प्रत्येक समस्या का समयबद्ध समाधान हमारी प्राथमिकता : विपुल गोयल

नारनौल में जिला लोक संपर्क एवं जन परिवेदना समिति की बैठक में 10 परिवादों की सुनवाई, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
NARNAUL NEWS 24 AUG 2026 : GAUTAM : हरियाणा Read More...

8/24/2026 6:10:10 PM
सीआरएम योजना के तहत किसानों को मिलेगा कृषि यंत्रों पर अनुदान, सुपर सीडर के लिए 7 किसान चयनित : शिखा

FARIDABAD NEWS 24 AUG 2026 : GAUTAM : जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी शिखा की अध्यक्षता में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा 20 अगस्त 2026 को लघु सचिवालय सभागार में Read More...

8/24/2026 6:06:56 PM
समाधान शिविर में लगातार बढ़ रही नागरिकों की भागीदारी : एसडीएम डॉ. हनी बंसल

FARIDABAD NEWS 24 AUG 2026 : GAUTAM : हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा आयोजित किए जा रहे ‘समाधान शिविर’ आमजन के लिए वरदान साबित हो रहे हैं। इसी Read More...

8/24/2026 5:59:10 PM
इशांत सोलंकी ने नॉर्थ ज़ोन शूटिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर नेशनल के लिए किया क्वालीफाई

FARIDABAD NEWS 24 AUG 2026 : GAUTAM : विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल, घरौड़ा ब्रांच के कक्षा 9वीं के होनहार छात्र इशांत सोलंकी ने 45वीं नॉर्थ ज़ोन शूटिंग चैंपियनशिप ऑफ इंडिया मे Read More...

8/24/2026 5:56:12 PM
पब्लिक हेल्थ ग्रामीण ट्यूबवेल ऑपरेटर ऑर्गेनाइजेशन, संबंधित भारतीय मजदूर संघ, जिला फरीदाबाद का अधिवेशन संपन्न

ऑर्गेनाइजेशन की नई कार्यकारिणी का गठन, होशियार सिंह को जिला अध्यक्ष और रोहताश कुमार जिला सचिव बने
FARIDABAD NEWS 24 AUG 2026 : GAUTAM : पब्लिक हेल्थ ग्रामीण ट्यूबवेल Read More...

8/24/2026 5:51:47 PM
फरीदाबाद देहात कांग्रेस जिलाध्यक्ष के चयन को लेकर तिगांव में हुई रायशुमारी,

जमीनी और निष्ठावान कार्यकर्ता को ही मिलेगी कांग्रेस संगठन में जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी : उमंग सिंघार
FARIDABAD NEWS 24 AUG 2026 : GAUTAM : मध्यप्रदेश विधानसभा के Read More...

8/24/2026 5:48:11 PM
नगर निगम हड़ताल कर्मचारियों ने महापौर का किया घेराव , विपुल गोयल पर लगाया कर्मचारी विरोधी होने का आरोप

FARIDABAD NEWS 24 AUG 2026 : GAUTAM : आज के प्रदर्शन की अध्यक्षता सफाई कर्मचारी यूनियन प्रधान बलबीर सिंह बालगुहेर ने किया संचालन आडिटर लक्ष्मण परचा ने किया विरोध सभा के बीच Read More...

8/23/2026 6:44:58 PM
खुले दरबार में गेस्ट टीचरों के प्रतिनिधियों ने मंत्री राजेश नागर को सौंपा ज्ञापन

नियमित छठ घाट को लेकर आई शिकायत का तुरंत किया निराकरण
FARIDABAD NEWS 23 AUG 2026 ; GAUTAM : हरियाणा के करीब 12 हजार गेस्ट टीचरों को नियमित करने की मांग आज मंत्री राजे Read More...


Welcome