FARIDABAD

HindustanVision Monday,24 August , 2026
फरीदाबाद देहात कांग्रेस जिलाध्यक्ष के चयन को लेकर तिगांव में हुई रायशुमारी,

जमीनी और निष्ठावान कार्यकर्ता को ही मिलेगी कांग्रेस संगठन में जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी : उमंग सिंघार
FARIDABAD NEWS 24 AUG 2026 : GAUTAM : मध्यप्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष एवं फरीदाबाद जिला कांग्रेस अध्यक्षों के चयन के लिए संगठन सृजन प्रभारी बनाए गए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आब्जर्वर उमंग सिंघार सोमवार को तिगांव विधानसभा क्षेत्र पहुंचे। उन्होंने सेंट्रल कोर्ट यार्ड होटल में फरीदाबाद देहात जिलाध्यक्ष के चयन को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं नेताओं से रायशुमारी की और संगठन को मजबूत करने के लिए उनके सुझाव लिए। इस दौरान उनके साथ हरियाणा कांग्रेस कमेटी के आब्जर्वर एवं विधायक चन्द्रप्रकाश, विलेन्द्र थारवी तथा वजीर सिंह पन्नू भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे। पर्यवेक्षकों ने कार्यकर्ताओं और पार्टी नेताओं से अलग-अलग मुलाकात कर संगठन की मजबूती, जमीनी स्तर पर पार्टी की सक्रियता तथा आगामी राजनीतिक रणनीति को लेकर उनकी राय जानी। तिगांव विधानसभा क्षेत्र में पहुंचने पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रहे रोहित नागर ने उमंग सिंघार का शॉल पहनाकर एवं बुके भेंट कर जोरदार स्वागत किया। बैठक में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। वहीं इस अवसर पर युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विकास दायमा भी इस अवसर पर मौजूद रहे।
इस अवसर पर उमंग सिंघार ने कहा कि फरीदाबाद एक बड़ा जिला है, इसलिए पार्टी हाईकमान ने यहां शहरी और देहात के लिए दो अलग-अलग जिलाध्यक्ष बनाने का निर्णय लिया है। इसी प्रक्रिया के तहत वह फरीदाबाद देहात जिलाध्यक्ष के चयन को लेकर तिगांव विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं की राय जानने पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी ऐसे जमीनी, निष्ठावान और सक्रिय कांग्रेस नेता को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी देगी, जो संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ जनता की आवाज को मजबूती से उठाने में सक्षम हो। कार्यकर्ताओं से हर पहलू पर राय ली जा रही है और पूरी रिपोर्ट पार्टी हाईकमान को सौंपी जाएगी।
उमंग सिंघार ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की सोच स्पष्ट है कि संगठन में पद किसी पर थोपे नहीं जाने चाहिए। कार्यकर्ताओं और पार्टी नेताओं की राय, जमीनी राजनीतिक अनुभव तथा संगठनात्मक समझ को ध्यान में रखते हुए ही जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि जल्द ही फरीदाबाद को शहरी और देहात दोनों क्षेत्रों में ऐसे जिलाध्यक्ष मिलेंगे, जो संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ जनता की आवाज और कार्यकर्ताओं की उम्मीदों का प्रतिनिधित्व करेंगे।
कांग्रेस में आम कार्यकर्ता की राय को मिलता है सम्मान: रोहित नागर
वरिष्ठ कांग्रेस नेता रोहित नागर ने कहा कि कांग्रेस में संगठनात्मक पद किसी पर थोपे नहीं जाते, बल्कि कार्यकर्ताओं की भावनाओं और राय के अनुरूप निर्णय लिया जाता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही ऐसा राजनीतिक संगठन है, जहां बूथ स्तर का सामान्य कार्यकर्ता भी अपनी बात नेतृत्व के सामने मजबूती से रख सकता है। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद में दो जिलाध्यक्ष बनाए जाने से संगठन को और मजबूती मिलेगी तथा बूथ और मंडल स्तर तक कांग्रेस का मजबूत संगठन खड़ा होगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद और उनकी रायशुमारी संगठन में नई ऊर्जा का संचार करेगी।
रोहित नागर ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश की जनता आज शिक्षा, रोजगार, महंगाई, कानून-व्यवस्था और जनसुविधाओं सहित अनेक मोर्चों पर परेशानियों का सामना कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है और आम आदमी की समस्याओं का समाधान करने में सरकार पूरी तरह नाकाम रही है। उन्होंने दावा किया कि जनता अब बदलाव का मन बना चुकी है और 2029 के विधानसभा चुनाव में हरियाणा में निश्चित रूप से कांग्रेस की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मजबूत संगठन और कार्यकर्ताओं की एकजुटता के साथ जनता के मुद्दों को लेकर मैदान में उतरेगी।
 

फरीदाबाद देहात कांग्रेस जिलाध्यक्ष के चयन को लेकर तिगांव में हुई रायशुमारी,

More News

8/24/2026 6:37:59 PM
जनता की सेवा सर्वोपरि, प्रत्येक समस्या का समयबद्ध समाधान हमारी प्राथमिकता : विपुल गोयल

नारनौल में जिला लोक संपर्क एवं जन परिवेदना समिति की बैठक में 10 परिवादों की सुनवाई, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
NARNAUL NEWS 24 AUG 2026 : GAUTAM : हरियाणा Read More...

8/24/2026 6:10:10 PM
सीआरएम योजना के तहत किसानों को मिलेगा कृषि यंत्रों पर अनुदान, सुपर सीडर के लिए 7 किसान चयनित : शिखा

FARIDABAD NEWS 24 AUG 2026 : GAUTAM : जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी शिखा की अध्यक्षता में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा 20 अगस्त 2026 को लघु सचिवालय सभागार में Read More...

8/24/2026 6:06:56 PM
समाधान शिविर में लगातार बढ़ रही नागरिकों की भागीदारी : एसडीएम डॉ. हनी बंसल

FARIDABAD NEWS 24 AUG 2026 : GAUTAM : हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा आयोजित किए जा रहे ‘समाधान शिविर’ आमजन के लिए वरदान साबित हो रहे हैं। इसी Read More...

8/24/2026 5:59:10 PM
इशांत सोलंकी ने नॉर्थ ज़ोन शूटिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर नेशनल के लिए किया क्वालीफाई

FARIDABAD NEWS 24 AUG 2026 : GAUTAM : विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल, घरौड़ा ब्रांच के कक्षा 9वीं के होनहार छात्र इशांत सोलंकी ने 45वीं नॉर्थ ज़ोन शूटिंग चैंपियनशिप ऑफ इंडिया मे Read More...

8/24/2026 5:56:12 PM
पब्लिक हेल्थ ग्रामीण ट्यूबवेल ऑपरेटर ऑर्गेनाइजेशन, संबंधित भारतीय मजदूर संघ, जिला फरीदाबाद का अधिवेशन संपन्न

ऑर्गेनाइजेशन की नई कार्यकारिणी का गठन, होशियार सिंह को जिला अध्यक्ष और रोहताश कुमार जिला सचिव बने
FARIDABAD NEWS 24 AUG 2026 : GAUTAM : पब्लिक हेल्थ ग्रामीण ट्यूबवेल Read More...

8/24/2026 5:51:47 PM
फरीदाबाद देहात कांग्रेस जिलाध्यक्ष के चयन को लेकर तिगांव में हुई रायशुमारी,

जमीनी और निष्ठावान कार्यकर्ता को ही मिलेगी कांग्रेस संगठन में जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी : उमंग सिंघार
FARIDABAD NEWS 24 AUG 2026 : GAUTAM : मध्यप्रदेश विधानसभा के Read More...

8/24/2026 5:48:11 PM
नगर निगम हड़ताल कर्मचारियों ने महापौर का किया घेराव , विपुल गोयल पर लगाया कर्मचारी विरोधी होने का आरोप

FARIDABAD NEWS 24 AUG 2026 : GAUTAM : आज के प्रदर्शन की अध्यक्षता सफाई कर्मचारी यूनियन प्रधान बलबीर सिंह बालगुहेर ने किया संचालन आडिटर लक्ष्मण परचा ने किया विरोध सभा के बीच Read More...

8/23/2026 6:44:58 PM
खुले दरबार में गेस्ट टीचरों के प्रतिनिधियों ने मंत्री राजेश नागर को सौंपा ज्ञापन

नियमित छठ घाट को लेकर आई शिकायत का तुरंत किया निराकरण
FARIDABAD NEWS 23 AUG 2026 ; GAUTAM : हरियाणा के करीब 12 हजार गेस्ट टीचरों को नियमित करने की मांग आज मंत्री राजे Read More...


Welcome