- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Monday,24 August , 2026
FARIDABAD NEWS 24 AUG 2026 : GAUTAM : हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा आयोजित किए जा रहे ‘समाधान शिविर’ आमजन के लिए वरदान साबित हो रहे हैं। इसी कड़ी में आज सोमवार को सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय के सभागार में समाधान शिविर का सफल आयोजन किया गया। उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर की अध्यक्षता एसडीएम डॉ. हनी बंसल ने की।
एसडीएम फरीदाबाद डॉ. हनी बंसल ने जानकारी देते हुए कहा कि समाधान शिविरों में नागरिकों की ओर से सबसे अधिक समस्याए परिवार पहचान पत्र आईडी में आय संबंधी त्रुटियों और नए सदस्य जोड़ने से जुड़ी सामने आई हैं। इसके अलावा राशन कार्ड, अवैध अतिक्रमण, पुलिस और बिजली विभाग से संबंधित शिकायतें भी प्राप्त हुई हैं। उन्होंने बताया कि इन सभी मुद्दों के त्वरित निपटान के लिए सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि लोगों को शीघ्र राहत मिल सके।
उन्होंने बताया कि कि आज आयोजित समाधान शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 18 शिकायतें एवं आवेदन प्राप्त हुए। शिविर में पुलिस विभाग से 2, लोक निर्माण विभाग (PWD) से 1, शिक्षा विभाग से 3, नगर निगम फरीदाबाद से 3, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम से 3, CRID से 1, सिंचाई विभाग से 1, अग्निशमन विभाग से 1, जिला समाज कल्याण विभाग से 2 तथा राजस्व विभाग से 01 मामला प्राप्त हुआ।
एसडीएम डॉ. हनी बंसल ने बताया कि प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन हमेशा नागरिकों की सहायता के लिए तत्पर हैं और जनहित में यह पहल निरंतर जारी रहेगी। इसी क्रम में आमजन से अपील की गई है कि यदि किसी नागरिक को स्वास्थ्य, शिक्षा, प्रॉपर्टी आईडी, परिवार पहचान पत्र, भूमि पंजीकरण, समाज कल्याण पेंशन, राशन कार्ड, स्थानीय निकायों से नो-ड्यूज प्रमाण पत्र, नगरपालिका द्वारा नक्शा पास करवाने, बिजली, सिंचाई, सार्वजनिक स्वास्थ्य या आपराधिक शिकायतों से संबंधित किसी भी प्रकार की परेशानी हो तो वह निःसंकोच समाधान शिविर में आकर अपनी शिकायत दर्ज कराए।
उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन हर सोमवार और वीरवार को सुबह 10 से 12 बजे तक लघु सचिवालय में जनता की समस्याएं सुनकर त्वरित समाधान सुनिश्चित कर रहा है। उन्होंने कहा कि शिकायत समाधान शिविरों में नागरिकों की भागीदारी सरकार और प्रशासन पर उनके भरोसे को दर्शाती है।
समाधान शिविर में एचएसवीपी एस्टेट अधिकारी नवीन कुमार सहित अन्य सभी विभागों के संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।
नारनौल में जिला लोक संपर्क एवं जन परिवेदना समिति की बैठक में 10 परिवादों की सुनवाई, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
NARNAUL NEWS 24 AUG 2026 : GAUTAM : हरियाणा
Read More...
FARIDABAD NEWS 24 AUG 2026 : GAUTAM : जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी शिखा की अध्यक्षता में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा 20 अगस्त 2026 को लघु सचिवालय सभागार में Read More...
FARIDABAD NEWS 24 AUG 2026 : GAUTAM : हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा आयोजित किए जा रहे ‘समाधान शिविर’ आमजन के लिए वरदान साबित हो रहे हैं। इसी Read More...
FARIDABAD NEWS 24 AUG 2026 : GAUTAM : विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल, घरौड़ा ब्रांच के कक्षा 9वीं के होनहार छात्र इशांत सोलंकी ने 45वीं नॉर्थ ज़ोन शूटिंग चैंपियनशिप ऑफ इंडिया मे Read More...
ऑर्गेनाइजेशन की नई कार्यकारिणी का गठन, होशियार सिंह को जिला अध्यक्ष और रोहताश कुमार जिला सचिव बने
FARIDABAD NEWS 24 AUG 2026 : GAUTAM : पब्लिक हेल्थ ग्रामीण ट्यूबवेल
Read More...
जमीनी और निष्ठावान कार्यकर्ता को ही मिलेगी कांग्रेस संगठन में जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी : उमंग सिंघार
FARIDABAD NEWS 24 AUG 2026 : GAUTAM : मध्यप्रदेश विधानसभा के
Read More...
FARIDABAD NEWS 24 AUG 2026 : GAUTAM : आज के प्रदर्शन की अध्यक्षता सफाई कर्मचारी यूनियन प्रधान बलबीर सिंह बालगुहेर ने किया संचालन आडिटर लक्ष्मण परचा ने किया विरोध सभा के बीच Read More...
नियमित छठ घाट को लेकर आई शिकायत का तुरंत किया निराकरण
FARIDABAD NEWS 23 AUG 2026 ; GAUTAM : हरियाणा के करीब 12 हजार गेस्ट टीचरों को नियमित करने की मांग आज मंत्री राजे
Read More...