FARIDABAD

HindustanVision Monday,24 August , 2026
पब्लिक हेल्थ ग्रामीण ट्यूबवेल ऑपरेटर ऑर्गेनाइजेशन, संबंधित भारतीय मजदूर संघ, जिला फरीदाबाद का अधिवेशन संपन्न

ऑर्गेनाइजेशन की नई कार्यकारिणी का गठन, होशियार सिंह को जिला अध्यक्ष और रोहताश कुमार जिला सचिव बने
FARIDABAD NEWS 24 AUG 2026 : GAUTAM : पब्लिक हेल्थ ग्रामीण ट्यूबवेल ऑपरेटर ऑर्गेनाइजेशन(1984) संबंधित भारतीय मजदूर संघ, फरीदाबाद का जिला अधिवेशन  उत्साह एवं संगठनात्मक गरिमा के साथ बस स्टैंड कार्यालय बल्लभगढ़ में संपन्न हुआ।
अधिवेशन में सर्वसम्मति से होशियार सिंह को जिला अध्यक्ष, रोहतास कुमार को जिला सचिव तथा मुस्तकीम को जिला कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही अन्य पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। जिसमें उपाध्यक्ष सतीश भाटी, शकील। सह सचिव- प्रवीण, मांगों सिंह। मीडिया प्रभारी- प्रमोद गोयल। संगठन मंत्री- हसन मोहम्मद। कार्यालय सचिव- गंजे सिंह। कार्यकारी सदस्य- तरुण शहिद, अजहरुद्दीन, ओम प्रकाश, रमेश सैनी, आकाश, अनिल सच्चे।
कार्यक्रम में  पब्लिक हेल्थ ग्रामीण ट्यूबवेल ऑपरेटर ऑर्गेनाइजेशन हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार कादियान, प्रदेश महामंत्री हुकम चंद सैनी, प्रदेश उपाध्यक्ष जयप्रकाश, प्रदेश मीडिया प्रभारी ओंकार, फरीदाबाद जिला अध्यक्ष नीरज मावी, हरियाणा रोडवेज संघ के प्रधान सोनू नागर, नगर निगम कर्मचारी संघ से मटरू लाल, मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
जिला मंत्री राजकुमार जी  ने मंच का संचालन किया और गीत  के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया और भारतीय मजदूर संघ की रीति-नीति एवं राष्ट्रहित, उद्योग हित और श्रमिक हित की विचारधारा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संगठन हमेशा कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए संघर्षरत रहा है। उन्होंने ग्रामीण ट्यूबवेल ऑपरेटरों के हित में भारतीय मजदूर संघ द्वारा किए गए कार्यों एवं प्रयासों का भी उल्लेख किया।
प्रदेश अध्यक्ष श्री सुरेंद्र कुमार कादियान ने संगठन की मजबूती पर बल देते हुए सभी ग्रामीण ट्यूबवेल ऑपरेटर साथियों से एकजुट होकर कर्मचारी हितों की लड़ाई को मजबूत बनाने का आह्वान किया।
प्रदेश महामंत्री श्री हुकम चंद सैनी खानपुर  ने जिला फरीदाबाद में अधिक से अधिक ग्रामीण ट्यूबवेल ऑपरेटरों को संगठन से जोड़ने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि संगठन जितना मजबूत होगा, कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान उतनी ही प्रभावी ढंग से कराया जा सकेगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से सदस्यता अभियान को गति देने और प्रत्येक ग्रामीण ट्यूबवेल ऑपरेटर तक संगठन को पहुंचाने का आह्वान किया।
बैठक में ग्रामीण ट्यूबवेल ऑपरेटरों की लंबित समस्याओं पर भी चर्चा की गई। प्रदेश कार्यकारिणी ने आश्वस्त किया कि कर्मचारियों की सभी जायज मांगों को विभाग एवं सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाकर उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।
अंत में सोनू नागर जी ने नवगठित नई जिला कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए सभी ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा कर्मचारी हितों के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया।

पब्लिक हेल्थ ग्रामीण ट्यूबवेल ऑपरेटर ऑर्गेनाइजेशन, संबंधित भारतीय मजदूर संघ, जिला फरीदाबाद का अधिवेशन संपन्न

More News

8/24/2026 6:37:59 PM
जनता की सेवा सर्वोपरि, प्रत्येक समस्या का समयबद्ध समाधान हमारी प्राथमिकता : विपुल गोयल

नारनौल में जिला लोक संपर्क एवं जन परिवेदना समिति की बैठक में 10 परिवादों की सुनवाई, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
NARNAUL NEWS 24 AUG 2026 : GAUTAM : हरियाणा Read More...

8/24/2026 6:10:10 PM
सीआरएम योजना के तहत किसानों को मिलेगा कृषि यंत्रों पर अनुदान, सुपर सीडर के लिए 7 किसान चयनित : शिखा

FARIDABAD NEWS 24 AUG 2026 : GAUTAM : जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी शिखा की अध्यक्षता में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा 20 अगस्त 2026 को लघु सचिवालय सभागार में Read More...

8/24/2026 6:06:56 PM
समाधान शिविर में लगातार बढ़ रही नागरिकों की भागीदारी : एसडीएम डॉ. हनी बंसल

FARIDABAD NEWS 24 AUG 2026 : GAUTAM : हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा आयोजित किए जा रहे ‘समाधान शिविर’ आमजन के लिए वरदान साबित हो रहे हैं। इसी Read More...

8/24/2026 5:59:10 PM
इशांत सोलंकी ने नॉर्थ ज़ोन शूटिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर नेशनल के लिए किया क्वालीफाई

FARIDABAD NEWS 24 AUG 2026 : GAUTAM : विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल, घरौड़ा ब्रांच के कक्षा 9वीं के होनहार छात्र इशांत सोलंकी ने 45वीं नॉर्थ ज़ोन शूटिंग चैंपियनशिप ऑफ इंडिया मे Read More...

8/24/2026 5:56:12 PM
पब्लिक हेल्थ ग्रामीण ट्यूबवेल ऑपरेटर ऑर्गेनाइजेशन, संबंधित भारतीय मजदूर संघ, जिला फरीदाबाद का अधिवेशन संपन्न

ऑर्गेनाइजेशन की नई कार्यकारिणी का गठन, होशियार सिंह को जिला अध्यक्ष और रोहताश कुमार जिला सचिव बने
FARIDABAD NEWS 24 AUG 2026 : GAUTAM : पब्लिक हेल्थ ग्रामीण ट्यूबवेल Read More...

8/24/2026 5:51:47 PM
फरीदाबाद देहात कांग्रेस जिलाध्यक्ष के चयन को लेकर तिगांव में हुई रायशुमारी,

जमीनी और निष्ठावान कार्यकर्ता को ही मिलेगी कांग्रेस संगठन में जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी : उमंग सिंघार
FARIDABAD NEWS 24 AUG 2026 : GAUTAM : मध्यप्रदेश विधानसभा के Read More...

8/24/2026 5:48:11 PM
नगर निगम हड़ताल कर्मचारियों ने महापौर का किया घेराव , विपुल गोयल पर लगाया कर्मचारी विरोधी होने का आरोप

FARIDABAD NEWS 24 AUG 2026 : GAUTAM : आज के प्रदर्शन की अध्यक्षता सफाई कर्मचारी यूनियन प्रधान बलबीर सिंह बालगुहेर ने किया संचालन आडिटर लक्ष्मण परचा ने किया विरोध सभा के बीच Read More...

8/23/2026 6:44:58 PM
खुले दरबार में गेस्ट टीचरों के प्रतिनिधियों ने मंत्री राजेश नागर को सौंपा ज्ञापन

नियमित छठ घाट को लेकर आई शिकायत का तुरंत किया निराकरण
FARIDABAD NEWS 23 AUG 2026 ; GAUTAM : हरियाणा के करीब 12 हजार गेस्ट टीचरों को नियमित करने की मांग आज मंत्री राजे Read More...


Welcome