- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Monday,24 August , 2026
नारनौल में जिला लोक संपर्क एवं जन परिवेदना समिति की बैठक में 10 परिवादों की सुनवाई, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
NARNAUL NEWS 24 AUG 2026 : GAUTAM : हरियाणा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन तथा सिविल एविएशन मंत्री श्री विपुल गोयल सोमवार को नारनौल स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सभागार में आयोजित जिला लोक संपर्क एवं जन परिवेदना समिति की मासिक बैठक में सम्मिलित हुए। बैठक के दौरान पूर्व निर्धारित 10 परिवादों की सुनवाई की गई तथा आमजन से जुड़े विभिन्न विषयों पर संबंधित अधिकारियों से जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इस दौरान कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पारदर्शी, संवेदनशील एवं जवाबदेह प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक की समस्या को गंभीरता से सुनना और उसका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है।
बैठक के दौरान विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जलभराव की समस्या के समाधान के लिए सिंचाई विभाग को आवश्यक कार्रवाई एवं तकनीकी जांच के निर्देश दिए गए। वहीं पार्कों की उचित देखरेख, बेसहारा पशुओं की रोकथाम तथा जल निकासी से जुड़े विषयों पर भी संबंधित विभागों को आवश्यक कदम उठाने के लिए निर्देशित किया गया।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सभी विभागों की व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित हों और जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा अनियमितता की कोई गुंजाइश न रहे। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने विभागों से संबंधित कार्यों की नियमित निगरानी करें और नागरिकों को समय पर आवश्यक सुविधाएं एवं सेवाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
निर्माण कार्यों से संबंधित एक मामले में अनियमितता की शिकायत पर कैबिनेट मंत्री ने प्रकरण को सतर्कता विभाग को जांच के लिए भेजने के निर्देश दिए। वहीं नाले पर अतिक्रमण से संबंधित शिकायत पर अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर समस्या का समाधान सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए।
कैबिनेट मंत्री श्री विपुल गोयल ने कहा कि जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी जनता के सेवक हैं और नागरिकों की समस्याओं का समाधान करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनहित से जुड़े मामलों में पूरी संवेदनशीलता एवं गंभीरता के साथ कार्रवाई की जाए तथा शिकायतों के निस्तारण में अनावश्यक देरी न हो।
उन्होंने कहा कि जनसुनवाई केवल समस्याओं को सुनने तक सीमित नहीं है, बल्कि उनके समाधान तक जवाबदेही सुनिश्चित करने का माध्यम है। हरियाणा सरकार इसी भावना के साथ जनकल्याण एवं सुशासन के संकल्प को आगे बढ़ा रही है, ताकि प्रत्येक नागरिक को पारदर्शी, संवेदनशील और जवाबदेह प्रशासन उपलब्ध हो।
बैठक के दौरान उपायुक्त श्रीमती अनुपमा अंजली एवं पुलिस अधीक्षक दीपक ने कैबिनेट मंत्री का बुके भेंट कर स्वागत किया। बैठक के उपरांत श्री विपुल गोयल ने महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया। इस दौरान जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी, नागरिक उपस्थित रहे।
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : हर रविवार की तरह इस रविवार भी हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर के निवास पर खुले दरबार का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न वर्गों के लोग Read More...
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 ; GAUTAM ; राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रायन इंटरनेशनल स्कूल, फरीदाबाद में आयोजित स्वैच्छि Read More...
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : पिछले करीब 30 वर्षों से थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों की सेवा में समर्पित समाजसेवी मोहिंदर खुराना ने अपना जन्मदिन जर Read More...
हाईकोर्ट ने भी परमानेंट लोक अदालत के छात्र को दाखिला देने के आदेश पर नहीं दिया स्टे
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : परमानेंट लोक अदालत के आदेश के बाद Read More...
बैठक में हुई समाज को मजबूत करने व समाज में भागीदारी निभाने संबंधित कई मुद्दों पर सार्थक चर्चा
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : लंबे समय से असंगठित र
Read More...
G. FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : ग्रेटर फरीदाबाद में आबादी के अनुरूप मूलभूत सुविधाओं, बेहतर प्रशासन एवं योजनाबद्ध विकास की मांग को लेकर कन्फेडरेशन R Read More...
FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : गुरुग्राम का शब्द यात्रा समूह मेघालय राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, शिलांग के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार हेतु अंतरराष Read More...
FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को बुढ़ैना, फरीदाबा Read More...