- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Tuesday,18 August , 2026
FARIDABAD NEWS 18 AUG 2026 : GAUTAM : केनरा बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), फरीदाबाद में मंगलवार को ‘आरसेटी बाजार’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री के मीडिया कोऑर्डिनेटर मुकेश वशिष्ठ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने रिबन काटकर आरसेटी बाजार का शुभारंभ किया और ग्रामीण महिलाओं द्वारा तैयार किए गए उत्पादों का अवलोकन कर उनकी प्रतिभा एवं मेहनत की सराहना की।
आरसेटी बाजार में संस्थान से विभिन्न बैचों में प्रशिक्षण प्राप्त ग्रामीण महिलाओं द्वारा बनाए गए जूट बैग, कॉस्ट्यूम ज्वेलरी, सॉफ्ट टॉयज, टेडी बियर, हाथी, डॉगी, धूपबत्ती, अगरबत्ती सहित अनेक हस्तनिर्मित एवं उपयोगी उत्पादों को प्रदर्शन और बिक्री के लिए रखा गया। महिलाओं की रचनात्मकता और कौशल से तैयार सॉफ्ट टॉयज तथा आकर्षक कॉस्ट्यूम ज्वेलरी विशेष आकर्षण का केंद्र रहे।
मुख्य अतिथि मुकेश वशिष्ठ ने कहा कि आज ग्रामीण महिलाएं अपने हुनर और आत्मविश्वास के बल पर नई पहचान बना रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने में महिला शक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के बाद महिलाओं के उत्पादों को बाजार से जोड़ना बेहद आवश्यक है। आरसेटी बाजार जैसे आयोजन महिलाओं की प्रतिभा को मंच देने के साथ उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ाते हैं।
उन्होंने कहा, “यह बाजार केवल सामान की बिक्री का स्थान नहीं है, बल्कि ग्रामीण महिलाओं के हुनर, मेहनत, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की नई पहचान है।”
संस्थान के निदेशक पीयूष गोयल ने कहा कि ग्रामीण महिलाओं में प्रतिभा और हुनर की कोई कमी नहीं है। आरसेटी द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में प्रशिक्षण देकर उनकी प्रतिभा को निखारने तथा स्वरोजगार से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने महिलाओं से प्रशिक्षण के बाद आत्मविश्वास के साथ अपने उत्पादों को बाजार तक पहुंचाने और स्वयं का रोजगार स्थापित करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में बृजेश सिंह, एलडीएम फरीदाबाद तथा सतपाल सिंह, एफएलसी फरीदाबाद भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने महिलाओं द्वारा तैयार उत्पादों की प्रशंसा की और उन्हें स्वरोजगार की दिशा में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।
FARIDABAD NEWS 18 AUG 2026 : GAUTAM : केनरा बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), फरीदाबाद में मंगलवार को ‘आरसेटी बाजार’ का आयोजन किया गया। कार्यक्र Read More...
हड़ताल को 19 , 20 , 21 अगस्त तक बढ़ाने का किया ऐलान
FARIDABAD NEWS 18 AUG 2026 : GAUTAM : नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के आह्वान पर आज नगर निगम फरीदाबाद के हड़ता Read More...
1 जुलाई 2026 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके पात्र युवा भी 30 अगस्त तक फॉर्म-6 के माध्यम से कर सकते हैं आवेदन
नाम, पता व अन्य विवरण में त्रुटि होने पर फॉर्म-8 भरकर करवाएं संशोधन
डीसी आयुष सिन्हा ने सीएम विंडो, जनसंवाद व समाधान शिविर की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश
FARIDABAD NEWS 18 AUG 2026 : GAUTAM : उपायुक्त (डीसी) आयुष
Read More...
आईएमटी इंडस्ट्री एसोसिएशन के पोर्टल पर मिलेगा एसवीएसयू को लोग इन, स्किल्ड विद्यार्थियों को सीधे तौर भर्ती कर सकेंगी लगभग एक हजार इंडस्ट्री
FARIDABAD NEWS 18 AUG Read More...
FARIDABAD NEWS 17 AUG 2026 : GAUTAM : श्री भागवत कथा का शुभारंभ होने से पूर्व नगर में कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में भारी संख्या में भक्तों ने भाग लिया। यात Read More...
FARIDABAD NEWS 17 AUG 2026 : GAUTAM : शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस पर्व पर गांव पाली के बुद्ध सिंह स्टेडियम में प्रति वर्ष की भांति इस बार भी विशाल Read More...
जे.सी.बोस विश्वविद्यालय के मीडिया विभाग द्वारा 7वें 'राष्ट्रीय समाज कार्य सप्ताह' का हुआ शुभारंभ
नशा मुक्त परिवार-विश्वविद्यालय परिसर एवं सशक्त भारत' का संकल्प लें विद्यार्थी
Read More...