FARIDABAD

HindustanVision Tuesday,18 August , 2026
एसवीएसयू के विद्यार्थियों के लिए खुले रोजगार के द्वार 

आईएमटी इंडस्ट्री एसोसिएशन के पोर्टल पर मिलेगा एसवीएसयू को लोग इन, स्किल्ड विद्यार्थियों को सीधे तौर भर्ती कर सकेंगी लगभग एक हजार इंडस्ट्री 

FARIDABAD NEWS 18 AUG 2026 : GAUTAM :  श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए एक हजार इंडस्ट्री में रोजगार के लिए सीधे द्वार खुल गए हैं। आईएमटी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने कुशल लोगों की भर्ती के लिए एक पोर्टल बनाया है, अब विद्यार्थी उस पर अपने बायोडाटा अपलोड कर सकेंगे और इंडस्ट्री अपनी जरूरत के हिसाब से उन्हें नियुक्त करती रहेंगी। इस दिशा में मंगलवार को एसवीएसयू और  आईएमटी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के बीच समझौता हुआ है। साथ ही अनुदीप फाउंडेशन के साथ भी एक एमओयू हुआ है, इसके अंतर्गत वह एसवीएसयू के विद्यार्थियों के लिए कौशल आधारित ट्रेनिंग करवाएगा। फरीदाबाद की रोनाल्ड वेब ओफ़्सेट के साथ बीवॉक प्रिंटिंग एन्ड पैकिजिंग के लिए एमओयू हुआ है। कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने इन समझौतों को ऐतिहासिक करार दिया है। उन्होंने कहा कि आईएमटी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के साथ हुए समझौते के अंतर्गत एसोसिएशन के पोर्टल पर एसवीएसयू को विशेष लोग इन मिलेगा और पास होने वाले स्किल्ड विद्यार्थियों के सीवी इस पर सीधे अपलोड किए जा सकेंगे। कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने कहा कि इस उपलब्धि से विद्यार्थियों के लिए सीधा एक हजार से अधिक इंडस्ट्री में दरवाजा खुल गया है। उन्होंने इन समझौतों के लिए सभी भागीदारों के प्रति आभार ज्ञापित किया। कुलसचिव सुमन वशिष्ठ ने कहा कि यह पोर्टल स्किल्ड युवाओं के लिए बेहद कारगर सिद्ध होगा। हम इंडस्ट्री के साथ मिल कर काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।    

कुलसचिव सुमन वशिष्ठ ने आईएमटी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद राणा के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इस दौरान जनरल सेक्रेटरी रश्मि भी मौजूद रहीं। अध्यक्ष प्रमोद राणा ने इस मौके पर कहा कि इस एमओयू से रोजगार की तलाश कर रहे स्किल्ड युवाओं को लाभ होगा ही साथ ही कुशल कामगारों की कमी से जूझ रही लगभग एक हजार इंडस्ट्री को भी फायदा होगा। 

दूसरा समझौता कोलकाता की अनुदीप फाउंडेशन के साथ हुआ है। फाउंडेशन की कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन डॉ. दीपा यादव ने कुलसचिव सुमन वशिष्ठ के साथ एमओयू एक्सचेंज किया। अनुदीप फाउंडेशन के साथ सहयोग के तहत विद्यार्थियों को आईबीएम स्किल्सबिल्ड आधारित प्रशिक्षण और रोजगारपरक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे विद्यार्थियों में तकनीकी दक्षता के साथ रोजगार के लिए जरूरी व्यावसायिक कौशल भी विकसित होंगे।

 तीसरा एमओयू प्रिंटिंग के क्षेत्र में रोनाल्ड वेब ऑफसेट के साथ हुआ है। कुलसचिव सुमन वशिष्ठ के साथ प्रबंध निदेशक संजय गुप्ता ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर निदेशक आदित्य गुप्ता, निदेशक राघव और महा प्रबंधक विवेक वर्मा भी उपस्थित थे। संजय गुप्ता ने कहा कि हम स्किल ट्रेनिंग के जरिए जेन-जी को सही दिशा में ले जाएंगे।   अकादमिक अधिष्ठाता प्रोफेसर विक्रम सिंह ने कहा कि कौशल विकास से इंडस्ट्री की आवश्यकताओं को पूरा करने के उद्देश्य से ही एसवीएसयू की स्थापना हुई है। प्रोफेसर विक्रम सिंह ने विवि की भविष्य की योजनाओं और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।   

इंडस्ट्री रिलेशन्स एन्ड एलुमनी अफेयर्स डिपार्टमेंट की निदेशक चंचल भारद्वाज ने कहा कि इन समझौतों के माध्यम से कौशल और रोजगार की दिशा में ऐतिहासिक पहल हुई है। उन्होंने भागीदारों का आभार ज्ञापित करते हुए कहा कि इन समझौतों का उद्देश्य विद्यार्थियों को उद्योग आधारित प्रशिक्षण, आधुनिक कौशल, इंटर्नशिप, कार्यस्थल प्रशिक्षण, परियोजनाओं और रोजगार के अधिक अवसर उपलब्ध कराना है। इस अवसर पर प्रोफेसर सुनील कुमार गर्ग, प्रोफेसर सुरेश कुमार, उप निदेशक अमीष अमेय, पंकज, नीरू कलेर और निशान सिंह भी उपस्थित थे।      

एसवीएसयू के विद्यार्थियों के लिए खुले रोजगार के द्वार 

More News

8/18/2026 7:42:17 PM
नगर निगम के हड़ताली कर्मचारियों ने विपुल गोयल की शवयात्रा निकालकर किया पुतला दहन 

हड़ताल को 19 , 20 , 21 अगस्त तक बढ़ाने का किया ऐलान

FARIDABAD NEWS 18 AUG 2026 : GAUTAM : नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के आह्वान पर आज नगर निगम फरीदाबाद के हड़ता Read More...

8/18/2026 7:27:02 PM
मतदाता सूची में नाम छूटने वाले नागरिक 30 अगस्त तक दर्ज करवाएं दावे व आपत्तियां : आयुष सिन्हा

1 जुलाई 2026 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके पात्र युवा भी 30 अगस्त तक फॉर्म-6 के माध्यम से कर सकते हैं आवेदन

नाम, पता व अन्य विवरण में त्रुटि होने पर फॉर्म-8 भरकर करवाएं संशोधन

Read More...

8/18/2026 7:23:09 PM
पेंडिंग एवं री-ओपन मामलों को गंभीरता से लें अधिकारी : डीसी आयुष सिन्हा

डीसी आयुष सिन्हा ने सीएम विंडो, जनसंवाद व समाधान शिविर की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश
FARIDABAD NEWS 18 AUG 2026 : GAUTAM : उपायुक्त (डीसी) आयुष Read More...

8/18/2026 7:11:57 PM
एसवीएसयू के विद्यार्थियों के लिए खुले रोजगार के द्वार 

आईएमटी इंडस्ट्री एसोसिएशन के पोर्टल पर मिलेगा एसवीएसयू को लोग इन, स्किल्ड विद्यार्थियों को सीधे तौर भर्ती कर सकेंगी लगभग एक हजार इंडस्ट्री 

FARIDABAD NEWS 18 AUG Read More...

8/17/2026 7:22:27 PM
कुमाऊं भ्रातृ मंडल द्वारा श्री कैलाशेश्वर महादेव मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन

FARIDABAD NEWS 17 AUG 2026 : GAUTAM :  श्री भागवत कथा का शुभारंभ होने से पूर्व नगर में कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में भारी संख्या में भक्तों ने भाग लिया। यात Read More...

8/17/2026 7:14:38 PM
वीर जवानों, स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने प्राणों की आहूति देकर देश को स्वतंत्र कराया : विधान प्रताप

FARIDABAD NEWS 17 AUG 2026 : GAUTAM : शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस पर्व पर गांव पाली के बुद्ध  सिंह   स्टेडियम में प्रति वर्ष की भांति इस बार भी विशाल Read More...

8/17/2026 7:06:33 PM
सोशल वर्क के विद्यार्थियों के लिए प्राथमिक चिकित्सा सहायता प्रशिक्षण का आयोजन

जे.सी.बोस विश्वविद्यालय के मीडिया विभाग द्वारा 7वें 'राष्ट्रीय समाज कार्य सप्ताह' का हुआ शुभारंभ
नशा मुक्त परिवार-विश्वविद्यालय परिसर एवं सशक्त भारत' का संकल्प लें विद्यार्थी Read More...

8/17/2026 7:02:24 PM
तस्करों पर शिकंजा, हॉटस्पॉट पर छापेमारी और युवाओं में जागरूकता का अभियान तेज

पिछले सप्ताह तीन यूनिटों की कार्रवाई में 5 मुकदमे दर्ज, 6 आरोपी गिरफ्तार; 6246
अल्पैराजोलम, 2540 ट्रामाडोल, 47 ग्राम हेरोइन, 15.25 ग्राम MDMA व 8 बोतल कोडीन
सिरप बरामद
Read More...


Welcome