FARIDABAD

HindustanVision Tuesday,18 August , 2026
मतदाता सूची में नाम छूटने वाले नागरिक 30 अगस्त तक दर्ज करवाएं दावे व आपत्तियां : आयुष सिन्हा

1 जुलाई 2026 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके पात्र युवा भी 30 अगस्त तक फॉर्म-6 के माध्यम से कर सकते हैं आवेदन

नाम, पता व अन्य विवरण में त्रुटि होने पर फॉर्म-8 भरकर करवाएं संशोधन

प्राप्त दावों एवं आपत्तियों का 28 सितंबर तक किया जाएगा निस्तारण, 3 अक्टूबर को प्रकाशित होगी अंतिम मतदाता सूची

FARIDABAD NEWS 18 AUG 2026 : GAUTAM : उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आयुष सिन्हा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत 31 जुलाई 2026 को प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित की गई है। उन्होंने बताया कि जिन मतदाताओं का नाम पूर्व में मतदाता सूची में दर्ज था, लेकिन 31 जुलाई को प्रकाशित प्रारूप मतदाता सूची में उनका नाम शामिल नहीं है और उन्हें बीएलओ की ओर से नोटिस प्राप्त हुआ है, ऐसे सभी मतदाता आगामी 30 अगस्त 2026 तक संबंधित बीएलओ के पास अपने दावे एवं आपत्तियां दर्ज करवा सकते हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी आयुष सिन्हा ने बताया कि जिन युवाओं की आयु 1 जुलाई 2026 की आधार तिथि के अनुसार 18 वर्ष पूरी हो चुकी है, ऐसे सभी पात्र युवा भी आगामी 30 अगस्त तक अपने संबंधित बीएलओ के माध्यम से फॉर्म-6 भरकर मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने के लिए ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। यदि किसी मतदाता के नाम, पते अथवा अन्य विवरण में किसी प्रकार की त्रुटि है तो संबंधित मतदाता फॉर्म-8 एवं आवश्यक घोषणा पत्र भरकर अपने विवरण में संशोधन करवा सकता है। उन्होंने पात्र नागरिकों से अपील की कि वे प्रारूप मतदाता सूची में अपना नाम एवं अन्य विवरण अवश्य जांच लें और किसी प्रकार की त्रुटि या आपत्ति होने पर निर्धारित अवधि के दौरान आवश्यक प्रक्रिया पूरी करें।

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आयुष सिन्हा ने कहा कि निर्वाचन आयोग का उद्देश्य है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रहे तथा कोई भी अपात्र व्यक्ति मतदाता सूची में शामिल न हो। इसी उद्देश्य से संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नवीन दिशा-निर्देशों तथा तकनीकी प्रक्रियाओं का प्रशिक्षण दिया गया है, ताकि मतदाता सूची के पुनरीक्षण की पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित ढंग से संपन्न हो सके।

उपायुक्त आयुष सिन्हा ने कहा कि यदि किसी आवेदक को सुनवाई के संबंध में नोटिस प्राप्त होता है तो वह निर्धारित तिथि पर संबंधित अधिकारी के समक्ष उपस्थित होकर अपना पक्ष अवश्य रखें, ताकि आवेदन का समयबद्ध एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने बताया कि नागरिक अपनी मतदाता संबंधी जानकारी भारत निर्वाचन आयोग के पोर्टल तथा हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट के माध्यम से भी जांच सकते हैं। इसके अतिरिक्त किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए संबंधित बीएलओ, ईआरओ अथवा एईआरओ से संपर्क किया जा सकता है।

उपायुक्त ने बताया कि प्राप्त सभी दावों एवं आपत्तियों का 28 सितंबर 2026 तक निस्तारण किया जाएगा तथा 3 अक्टूबर 2026 को अंतिम फोटोयुक्त मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। उन्होंने जिला के सभी पात्र नागरिकों से अपील की कि वे मतदाता सूची में अपने नाम एवं विवरण की जांच कर निर्धारित समय सीमा के भीतर आवश्यक दावे, आपत्तियां अथवा आवेदन प्रस्तुत करें।

मतदाता सूची में नाम छूटने वाले नागरिक 30 अगस्त तक दर्ज करवाएं दावे व आपत्तियां : आयुष सिन्हा

More News

8/18/2026 7:42:17 PM
नगर निगम के हड़ताली कर्मचारियों ने विपुल गोयल की शवयात्रा निकालकर किया पुतला दहन 

हड़ताल को 19 , 20 , 21 अगस्त तक बढ़ाने का किया ऐलान

FARIDABAD NEWS 18 AUG 2026 : GAUTAM : नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के आह्वान पर आज नगर निगम फरीदाबाद के हड़ता Read More...

8/18/2026 7:27:02 PM
मतदाता सूची में नाम छूटने वाले नागरिक 30 अगस्त तक दर्ज करवाएं दावे व आपत्तियां : आयुष सिन्हा

1 जुलाई 2026 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके पात्र युवा भी 30 अगस्त तक फॉर्म-6 के माध्यम से कर सकते हैं आवेदन

नाम, पता व अन्य विवरण में त्रुटि होने पर फॉर्म-8 भरकर करवाएं संशोधन

Read More...

8/18/2026 7:23:09 PM
पेंडिंग एवं री-ओपन मामलों को गंभीरता से लें अधिकारी : डीसी आयुष सिन्हा

डीसी आयुष सिन्हा ने सीएम विंडो, जनसंवाद व समाधान शिविर की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश
FARIDABAD NEWS 18 AUG 2026 : GAUTAM : उपायुक्त (डीसी) आयुष Read More...

8/18/2026 7:11:57 PM
एसवीएसयू के विद्यार्थियों के लिए खुले रोजगार के द्वार 

आईएमटी इंडस्ट्री एसोसिएशन के पोर्टल पर मिलेगा एसवीएसयू को लोग इन, स्किल्ड विद्यार्थियों को सीधे तौर भर्ती कर सकेंगी लगभग एक हजार इंडस्ट्री 

FARIDABAD NEWS 18 AUG Read More...

8/17/2026 7:22:27 PM
कुमाऊं भ्रातृ मंडल द्वारा श्री कैलाशेश्वर महादेव मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन

FARIDABAD NEWS 17 AUG 2026 : GAUTAM :  श्री भागवत कथा का शुभारंभ होने से पूर्व नगर में कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में भारी संख्या में भक्तों ने भाग लिया। यात Read More...

8/17/2026 7:14:38 PM
वीर जवानों, स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने प्राणों की आहूति देकर देश को स्वतंत्र कराया : विधान प्रताप

FARIDABAD NEWS 17 AUG 2026 : GAUTAM : शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस पर्व पर गांव पाली के बुद्ध  सिंह   स्टेडियम में प्रति वर्ष की भांति इस बार भी विशाल Read More...

8/17/2026 7:06:33 PM
सोशल वर्क के विद्यार्थियों के लिए प्राथमिक चिकित्सा सहायता प्रशिक्षण का आयोजन

जे.सी.बोस विश्वविद्यालय के मीडिया विभाग द्वारा 7वें 'राष्ट्रीय समाज कार्य सप्ताह' का हुआ शुभारंभ
नशा मुक्त परिवार-विश्वविद्यालय परिसर एवं सशक्त भारत' का संकल्प लें विद्यार्थी Read More...

8/17/2026 7:02:24 PM
तस्करों पर शिकंजा, हॉटस्पॉट पर छापेमारी और युवाओं में जागरूकता का अभियान तेज

पिछले सप्ताह तीन यूनिटों की कार्रवाई में 5 मुकदमे दर्ज, 6 आरोपी गिरफ्तार; 6246
अल्पैराजोलम, 2540 ट्रामाडोल, 47 ग्राम हेरोइन, 15.25 ग्राम MDMA व 8 बोतल कोडीन
सिरप बरामद
Read More...


Welcome