- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Monday,17 August , 2026
जे.सी.बोस विश्वविद्यालय के मीडिया विभाग द्वारा 7वें 'राष्ट्रीय समाज कार्य सप्ताह' का हुआ शुभारंभ
नशा मुक्त परिवार-विश्वविद्यालय परिसर एवं सशक्त भारत' का संकल्प लें विद्यार्थी : प्रो.पवन सिंह
FARIDABAD NEWS 17 AUG 2026 : GAUTAM : जे.सी.बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय,वाईएमसीए, फरीदाबाद के संचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा 'युवा फॉर सेवा' और 'नेप्सवी' के सहयोग से 15 से 21 अगस्त 2026 तक '7वें राष्ट्रीय समाज कार्य सप्ताह' का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष के आयोजन की मुख्य थीम 'समाज कार्य: मन को सशक्त बनाना, परिवारों को सशक्त बनाना' रखी गई है, जिसका उद्देश्य 'नशा मुक्त परिवार, विश्वविद्यालय परिसर एवं सशक्त भारत' का निर्माण करना है।
आज सीवी रमन ब्लॉक में साइकोलॉजिकल फर्स्ट एड और साइकोसोशल अवेयरनेस सेशन के अंतर्गत जिला संयोजक एनजीओ हिमांशु भट्ट भारद्वाज ने विद्यार्थियों को प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण के बारे में विस्तारपूर्वक। हिमांशु भट्ट ने विद्यार्थियों को बताया कि आपातकाल में हमें किन बातों का ध्यान रखना है। सबसे पहले यह सुनिश्चित करें कि जगह आपके, पीड़ित और आसपास के लोगों के लिए सुरक्षित है (जैसे आग, बिजली का तार, गैस लीक आदि)। प्रतिक्रिया के लिए पीड़ित से जोर से बोलकर या कंधे थपथपाकर पूछें कि क्या वह होश में है। मदद के लिए फोन करें तुरंत एम्बुलेंस (जैसे 108/112) या स्थानीय आपातकालीन नंबर पर कॉल करें। यदि व्यक्ति बेहोश है, तो उसका सिर थोड़ा पीछे झुकाकर और ठोड़ी उठाकर सांस की नली साफ रखें। ब्रीथिंग देखें, सुनें और महसूस करें कि क्या व्यक्ति सामान्य रूप से सांस ले रहा है। सीपीआर दें यदि व्यक्ति सांस नहीं ले रहा है, तो तुरंत सीने पर दबाव देना शुरू करें जिसमें 30 बार दबाव और 2 बार मुंह से सांस देना। मीडिया विभागाध्यक्ष प्रो.पवन सिंह ने बताया कि समाज कार्य केवल एक पेशा या गतिविधि नहीं, बल्कि एक स्वस्थ, सशक्त और नशा मुक्त समाज के निर्माण की रीढ़ है। हमारा उद्देश्य विद्यार्थियों और समाज में मानसिक स्वास्थ्य एवं पारिवारिक एकजुटता के प्रति जागरूकता फैलाना है। जब परिवार और युवा मानसिक रूप से मजबूत होंगे, तभी एक सशक्त भारत का सपना साकार होगा। विद्यार्थी नशा मुक्त परिवार-विश्वविद्यालय परिसर एवं सशक्त भारत' का संकल्प लें। कोऑर्डिनेटर सहायक प्रोफेसर डॉ.अखिलेश त्रिपाठी और डॉ.नरेंद्र ढुल ने बताया कि अभियान के अंतर्गत शनिवार को 'राष्ट्रीय ध्वज और परिवार के साथ सेल्फी' से शुभारंभ हुआ, जिसने देश भक्ति और पारिवारिक मूल्यों को बढ़ावा दिया। विभागाध्यक्ष ने सभी संकाय सदस्यों, शोधार्थियों और विद्यार्थियों से इस सप्ताह के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।
FARIDABAD NEWS 17 AUG 2026 : GAUTAM : श्री भागवत कथा का शुभारंभ होने से पूर्व नगर में कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में भारी संख्या में भक्तों ने भाग लिया। यात Read More...
FARIDABAD NEWS 17 AUG 2026 : GAUTAM : शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस पर्व पर गांव पाली के बुद्ध सिंह स्टेडियम में प्रति वर्ष की भांति इस बार भी विशाल Read More...
जे.सी.बोस विश्वविद्यालय के मीडिया विभाग द्वारा 7वें 'राष्ट्रीय समाज कार्य सप्ताह' का हुआ शुभारंभ
नशा मुक्त परिवार-विश्वविद्यालय परिसर एवं सशक्त भारत' का संकल्प लें विद्यार्थी
Read More...
पिछले सप्ताह तीन यूनिटों की कार्रवाई में 5 मुकदमे दर्ज, 6 आरोपी गिरफ्तार; 6246
अल्पैराजोलम, 2540 ट्रामाडोल, 47 ग्राम हेरोइन, 15.25 ग्राम MDMA व 8 बोतल कोडीन
सिरप बरामद
Read More...
मंत्री राजेश नागर ने युवाओं से खेलों में रुझान बढ़ाने की अपील की
FARIDABAD NEWS 16 AUG 2026 : GAUTAM : तिगांव की ऐतिहासिक कुश्ती एक बार फिर अपने पूरे रंग म
Read More...
FARIDABAD NEWS 16 AUG 2026 : GAUTAM : राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के सम्मान को लेकर कांग्रेस नेतृत्व के रवैये के विरोध में भारतीय जनता पार्टी फरीदाबाद ने रविवा Read More...
FARIDABAD NEWS 16 AUG 2026 : GAUTAM : संत गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे समरसता संकल्प अभियान के तहत सीर गोवर्धनपुर, काशी स Read More...
FARIDABAD NEWS 16 AUG 2026 : GAUTAM : सैक्टर-9 स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में एसआईआर को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक मेंं अखिल भारतीय कां Read More...