FARIDABAD

HindustanVision Monday,17 August , 2026
तस्करों पर शिकंजा, हॉटस्पॉट पर छापेमारी और युवाओं में जागरूकता का अभियान तेज

पिछले सप्ताह तीन यूनिटों की कार्रवाई में 5 मुकदमे दर्ज, 6 आरोपी गिरफ्तार; 6246
अल्पैराजोलम, 2540 ट्रामाडोल, 47 ग्राम हेरोइन, 15.25 ग्राम MDMA व 8 बोतल कोडीन
सिरप बरामद
FARIDABAD NEWS : 17 AUG 2026 : GAUTAM :  हरियाणा को नशा मुक्त बनाने के संकल्प के तहत हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (HSNCB) द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई को और तेज कर दिया गया है। ब्यूरो के ADGP  संजय कुमार, IPS के निर्देशन में तथा DIG  राजेंद्र कुमार मीणा, IPS की सुपरविजन में गुरुग्राम, रेवाड़ी और फरीदाबाद यूनिटों द्वारा पिछले सप्ताह नशा तस्करी के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए कुल 5 मुकदमे दर्ज कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इन कार्रवाइयों के दौरान विभिन्न मामलों में कुल 6246 अल्पैराजोलम, 2540 ट्रामाडोल, 47 ग्राम हेरोइन, 15.25 ग्राम MDMA तथा 8 बोतल कोडीन सिरप बरामद किया गया। HSNCB की यह कार्रवाई इस बात का स्पष्ट संकेत है कि नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। ‘ड्रग हॉटस्पॉट’ पर सीधी दस्तक HSNCB द्वारा केवल गिरफ्तारी और बरामदगी तक कार्रवाई सीमित नहीं रखी जा रही है। गुरुग्राम, रेवाड़ी और फरीदाबाद जिलों के ANC स्टाफ के साथ समन्वय स्थापित कर चिन्हित नशा हॉटस्पॉट क्षेत्रों में लगातार निगरानी एवं सर्च अभियान चलाया जा रहा है। इन क्षेत्रों में नशा तस्करों के संभावित ठिकानों और उनके घरों पर रेड एवं तलाशी की कार्रवाई की जा रही है, ताकि नशे की सप्लाई चेन को जड़ से कमजोर किया जा सके। ब्यूरो का फोकस अब केवल छोटे स्तर के सप्लायर तक सीमित न रहकर नशे के नेटवर्क, सप्लाई चैन और बड़े तस्करों तक पहुंचने पर है। कमर्शियल क्वांटिटी वाले मामलों पर विशेष फोकस DIG राजेंद्र कुमार मीणा, IPS ने तीनों यूनिटों को निर्देश दिए हैं कि कमर्शियल क्वांटिटी वाले मामलों की विशेष प्राथमिकता के साथ जांच की जाए तथा नशा तस्करी से जुड़े बड़े नेटवर्क और उनके आर्थिक स्रोतों को चिन्हित कर उन पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ कानून के प्रावधानों के तहत PIT-NDPS, प्रॉपर्टी अटैचमेंट तथा NDPS Act की धारा 68-F सहित अन्य प्रभावी कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं, ताकि नशे के अवैध कारोबार से अर्जित संपत्ति पर भी प्रहार किया जा सके। कार्रवाई के साथ जागरूकता भी—3853 लोगों तक पहुंचा संदेश HSNCB का अभियान केवल नशा तस्करों की गिरफ्तारी तक सीमित नहीं है। ब्यूरो द्वारा ‘नशे से दूरी, जीवन के लिए जरूरी’ संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। पिछले सप्ताह गुरुग्राम, रेवाड़ी और फरीदाबाद यूनिटों द्वारा विभिन्न स्कूलों, शिक्षण संस्थानों,सार्वजनिक स्थानों एवं अन्य क्षेत्रों में कुल 7 नशा-विरोधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें 3853 लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं, विद्यार्थियों और आमजन को नशे के दुष्प्रभावों, नशे की पहचान, उससे बचाव तथा नशा तस्करी के खिलाफ कानून की जानकारी दी गई। लोगों से अपील की गई कि वे अपने आसपास होने वाली नशा तस्करी की गतिविधियों की सूचना पुलिस/HSNCB तक पहुंचाएं। 15 अगस्त पर जागरूकता कार्य के लिए सम्मान नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने में उल्लेखनीय योगदान के लिए HSNCB के जागरूकता
प्रभारी SI डॉ. अशोक कुमार को 15 अगस्त के अवसर पर जिला प्रशासन फरीदाबाद के उपायुक्त द्वारा सम्मानित किया गया। यह सम्मान नशा-विरोधी अभियान में पुलिस और प्रशासन के साथ मिलकर लगातार जागरूकता फैलाने के प्रयासों को प्रोत्साहित करने वाला महत्वपूर्ण कदम है। HSNCB का संदे तस्कर बचेंगे नहीं, युवा भटकेंगे नहीं’ ब्यूरो द्वारा एक ओर जहां नशा तस्करों के खिलाफ कानूनी एवं आर्थिक कार्रवाई को तेज किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर युवाओं और समाज को जागरूक कर नशे की मांग को कम करने पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है। आमजन से अपील ब्यूरो आमजन से अपील करती है कि यदि उनको अपने आसपास नशे की बिक्री, तस्करी या किसी भी प्रकार के अवैध नशा कारोबार की जानकारी मिले, तो तुरंत सूचित करें:  टोल-फ्री हेल्पलाइन: 1933 HSNCB हेल्पलाइन: 90508-91508 ,NCB MANAS पोर्टल: ncbmanas.gov.in सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

तस्करों पर शिकंजा, हॉटस्पॉट पर छापेमारी और युवाओं में जागरूकता का अभियान तेज

More News

8/17/2026 7:22:27 PM
कुमाऊं भ्रातृ मंडल द्वारा श्री कैलाशेश्वर महादेव मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन

FARIDABAD NEWS 17 AUG 2026 : GAUTAM :  श्री भागवत कथा का शुभारंभ होने से पूर्व नगर में कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में भारी संख्या में भक्तों ने भाग लिया। यात Read More...

8/17/2026 7:14:38 PM
वीर जवानों, स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने प्राणों की आहूति देकर देश को स्वतंत्र कराया : विधान प्रताप

FARIDABAD NEWS 17 AUG 2026 : GAUTAM : शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस पर्व पर गांव पाली के बुद्ध  सिंह   स्टेडियम में प्रति वर्ष की भांति इस बार भी विशाल Read More...

8/17/2026 7:06:33 PM
सोशल वर्क के विद्यार्थियों के लिए प्राथमिक चिकित्सा सहायता प्रशिक्षण का आयोजन

जे.सी.बोस विश्वविद्यालय के मीडिया विभाग द्वारा 7वें 'राष्ट्रीय समाज कार्य सप्ताह' का हुआ शुभारंभ
नशा मुक्त परिवार-विश्वविद्यालय परिसर एवं सशक्त भारत' का संकल्प लें विद्यार्थी Read More...

8/17/2026 7:02:24 PM
तस्करों पर शिकंजा, हॉटस्पॉट पर छापेमारी और युवाओं में जागरूकता का अभियान तेज

पिछले सप्ताह तीन यूनिटों की कार्रवाई में 5 मुकदमे दर्ज, 6 आरोपी गिरफ्तार; 6246
अल्पैराजोलम, 2540 ट्रामाडोल, 47 ग्राम हेरोइन, 15.25 ग्राम MDMA व 8 बोतल कोडीन
सिरप बरामद
Read More...

8/16/2026 7:25:54 PM
हरियाणा में खिलाड़ी और सैनिकों को मिलता है भरपूर सम्मान : राजेश नागर

मंत्री राजेश नागर ने युवाओं से खेलों में रुझान बढ़ाने की अपील की
FARIDABAD NEWS 16 AUG 2026 : GAUTAM :  तिगांव की ऐतिहासिक कुश्ती एक बार फिर अपने पूरे रंग म Read More...

8/16/2026 7:23:20 PM
वंदे मातरम् के अपमान पर कांग्रेस सार्वजनिक माफी मांगे : विपुल गोयल

FARIDABAD NEWS 16 AUG 2026 : GAUTAM : राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के सम्मान को लेकर कांग्रेस नेतृत्व के रवैये के विरोध में भारतीय जनता पार्टी फरीदाबाद ने रविवा Read More...

8/16/2026 6:44:26 PM
काशी की पावन मिट्टी से भरे कलश सभी मंडलों के मंदिरों में होंगे स्थापित

FARIDABAD NEWS 16 AUG 2026 : GAUTAM : संत गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे समरसता संकल्प अभियान के तहत सीर गोवर्धनपुर, काशी स Read More...

8/16/2026 6:39:57 PM
जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में एसआईआर को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन

 FARIDABAD NEWS 16 AUG 2026 : GAUTAM : सैक्टर-9 स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में एसआईआर को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक मेंं अखिल भारतीय कां Read More...


Welcome