- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Tuesday,18 August , 2026
डीसी आयुष सिन्हा ने सीएम विंडो, जनसंवाद व समाधान शिविर की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश
FARIDABAD NEWS 18 AUG 2026 : GAUTAM : उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा ने राजस्व विभाग से संबंधित लंबित शिकायतों, सीएम विंडो, जनसंवाद एवं समाधान शिविर के मामलों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का निर्धारित समयसीमा में निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि अनावश्यक देरी को गंभीरता से लिया जाएगा और प्रत्येक लंबित मामले में जवाबदेही तय की जाएगी।
बैठक के दौरान डीसी आयुष सिन्हा पेंडिंग एवं री-ओपन शिकायतों, एटीआर (Action Taken Report), म्यूटेशन तथा संपत्ति संबंधी मामलों की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन मामलों में विभागीय प्रक्रिया के तहत नोटिस, जांच अथवा अन्य कार्रवाई आवश्यक है, उसे तत्काल शुरू करते हुए शिकायतकर्ता को भी पूरी प्रक्रिया और अपेक्षित समयसीमा से अवगत कराया जाए।
डीसी आयुष सिन्हा ने कहा कि यदि किसी मामले के निस्तारण में निर्धारित प्रक्रिया के कारण समय लगना स्वाभाविक है, तो शिकायतकर्ता की संतुष्टि दर्ज करते हुए एटीआर समय पर अपलोड की जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि केवल मौखिक आश्वासन के बजाय प्रत्येक मामले में दस्तावेजी कार्रवाई और स्पष्ट रिकॉर्ड सुनिश्चित किया जाए।
संपत्ति आईडी एवं एनडीसी से जुड़े मामलों की समीक्षा करते हुए डीसी आयुष सिन्हा ने निर्देश दिए कि संपत्ति के वास्तविक स्वामी की जानकारी और रिकॉर्ड में दर्ज विवरण में किसी प्रकार की विसंगति न रहे। संपत्ति आईडी के गलत इस्तेमाल अथवा एक ही संपत्ति आईडी के दुरुपयोग की शिकायतों पर संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर आवश्यक कार्रवाई की जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन के हित में ऐसी व्यवस्थाओं को मजबूत किया जाए, जिससे संपत्ति संबंधी रिकॉर्ड का दुरुपयोग न हो सके।
डीसी आयुष सिन्हा ने संबंधित तहसीलदारों एवं अन्य अधिकारियों को निर्देश दिए कि ओवरड्यू शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए और किसी भी शिकायत को बिना कार्रवाई के लंबित न रखा जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों की नियमित समीक्षा की जाएगी और अधिकारियों द्वारा दी गई समयसीमा के अनुसार प्रगति सुनिश्चित करनी होगी।
डीसी आयुष सिन्हा ने राजस्व अधिकारियों को म्यूटेशन के मामलों में आ रही तकनीकी समस्याओं को भी तत्काल दूर कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तकनीकी अथवा विभागीय स्तर की किसी समस्या के कारण आमजन के कार्य प्रभावित नहीं होने चाहिए और आवश्यक होने पर उच्च अधिकारियों के संज्ञान में मामला लाकर समाधान कराया जाए।
उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग आमजन से सीधे जुड़ा महत्वपूर्ण विभाग है। इसलिए अधिकारियों को अपने दायित्वों के प्रति संवेदनशील और जवाबदेह रहते हुए पारदर्शी, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध करानी चाहिए।
बैठक में एडीसी अंजलि श्रोत्रिया, सीटीएम अंकित कुमार, डीआरओ विकास सहित संबंधित राजस्व अधिकारी, तहसीलदार एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
हड़ताल को 19 , 20 , 21 अगस्त तक बढ़ाने का किया ऐलान
FARIDABAD NEWS 18 AUG 2026 : GAUTAM : नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के आह्वान पर आज नगर निगम फरीदाबाद के हड़ता Read More...
1 जुलाई 2026 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके पात्र युवा भी 30 अगस्त तक फॉर्म-6 के माध्यम से कर सकते हैं आवेदन
नाम, पता व अन्य विवरण में त्रुटि होने पर फॉर्म-8 भरकर करवाएं संशोधन
डीसी आयुष सिन्हा ने सीएम विंडो, जनसंवाद व समाधान शिविर की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश
FARIDABAD NEWS 18 AUG 2026 : GAUTAM : उपायुक्त (डीसी) आयुष
Read More...
आईएमटी इंडस्ट्री एसोसिएशन के पोर्टल पर मिलेगा एसवीएसयू को लोग इन, स्किल्ड विद्यार्थियों को सीधे तौर भर्ती कर सकेंगी लगभग एक हजार इंडस्ट्री
FARIDABAD NEWS 18 AUG Read More...
FARIDABAD NEWS 17 AUG 2026 : GAUTAM : श्री भागवत कथा का शुभारंभ होने से पूर्व नगर में कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में भारी संख्या में भक्तों ने भाग लिया। यात Read More...
FARIDABAD NEWS 17 AUG 2026 : GAUTAM : शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस पर्व पर गांव पाली के बुद्ध सिंह स्टेडियम में प्रति वर्ष की भांति इस बार भी विशाल Read More...
जे.सी.बोस विश्वविद्यालय के मीडिया विभाग द्वारा 7वें 'राष्ट्रीय समाज कार्य सप्ताह' का हुआ शुभारंभ
नशा मुक्त परिवार-विश्वविद्यालय परिसर एवं सशक्त भारत' का संकल्प लें विद्यार्थी
Read More...
पिछले सप्ताह तीन यूनिटों की कार्रवाई में 5 मुकदमे दर्ज, 6 आरोपी गिरफ्तार; 6246
अल्पैराजोलम, 2540 ट्रामाडोल, 47 ग्राम हेरोइन, 15.25 ग्राम MDMA व 8 बोतल कोडीन
सिरप बरामद
Read More...