- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Tuesday,28 July , 2026
FARIDABAD NEWS 28 JULY 2026 : GAUTAM : थैलेसीमिया ग्रस्त बच्चों के स्वस्थ जीवन एवं लंबी आयु की कामना के उद्देश्य से फाउंडेशन अगेंस्ट थैलेसीमिया (रजि.), फरीदाबाद द्वारा सेरेमनी होटल एंड बैंक्वेट्स, फरीदाबाद में विश्व प्रसिद्ध भजन गायक सुनील ध्यानी एवं मंजीत ध्यानी द्वारा संगीतमय सुंदरकाण्ड पाठ का भव्य आयोजन किया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान भक्ति एवं श्रद्धा का वातावरण बना रहा तथा उपस्थित श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम के चरणों में बच्चों के उत्तम स्वास्थ्य एवं सुखद भविष्य की प्रार्थना की।
कार्यक्रम में समाजसेवक मोहन सिंह भाटिया एवं अनीता जैन ने विश्व प्रसिद्ध भजन गायकों सुनील ध्यानी एवं मंजीत ध्यानी का शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया।
थैलेसीमिया ग्रस्त बच्चों का उत्साहवर्धन करने के लिए इनरव्हील डिस्ट्रिक्ट 301 से अनीता जैन, अमिता सिंह, संगीता सिंह, संदीपिका वशिष्ठ, संजना गर्ग, ललिता शर्मा, सुषमा सेतिया, राकेश भाटिया, रोटेरियन गुरनीत चावला, अमित अरोड़ा, संजय अरोड़ा, राज भाटिया, आनंद जुनेजा, राजेश भाटिया, राधेश्याम भाटिया, भारत अरोड़ा (सोनू), अजय शर्मा, सुरेंद्र डुडेजा एवं अनुज शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ दिल्ली साउथ सेंट्रल की प्रधान रोटेरियन शशि अग्रवाल द्वारा थैलेसीमिया ग्रस्त बच्चों के लिए भेजे गए उपहार सभी बच्चों को वितरित किए गए। उपहार पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी की मुस्कान देखने योग्य थी।
कार्यक्रम के दौरान संस्था के सहयोगी डॉ. आई. के. बंसल के पुत्र हृदयांश का जन्मदिन भी थैलेसीमिया ग्रस्त बच्चों के साथ अत्यंत सादगी एवं सेवा भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं और सभी ने उनके स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
फाउंडेशन अगेंस्ट थैलेसीमिया के महासचिव रविन्द्र डुडेजा ने उपस्थित जनसमूह को थैलेसीमिया के कारणों, बचाव, समय पर रक्त चढ़ाने की आवश्यकता तथा नियमित रक्तदान के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि थैलेसीमिया से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय विवाह से पूर्व एवं गर्भावस्था के दौरान थैलेसीमिया जांच कराना तथा समाज में व्यापक जनजागरूकता फैलाना है। उन्होंने सभी नागरिकों से नियमित रक्तदान करने का आह्वान करते हुए कहा कि एक यूनिट रक्त किसी थैलेसीमिया ग्रस्त बच्चे को नया जीवन दे सकता है।
कार्यक्रम के अंत में फाउंडेशन अगेंस्ट थैलेसीमिया (रजि.) के प्रधान बी. दास गुलाटी एवं जे. के. भाटिया ने सभी भजन प्रेमियों, अतिथियों, समाजसेवियों, सहयोगियों एवं उपस्थित जनसमूह का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समाज के सहयोग एवं सेवा भावना से ही थैलेसीमिया ग्रस्त बच्चों के जीवन को सुरक्षित एवं खुशहाल बनाया जा सकता है।
सेक्टर-7/8 विद्यालय में पॉक्सो अधिनियम पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
FARIDABAD NEWS 28 JULY 2026 : GAUTAM : हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पंचकूला के निर्देशानु
Read More...
FARIDABAD NEWS 28 JULY 2026 : GAUTAM : थैलेसीमिया ग्रस्त बच्चों के स्वस्थ जीवन एवं लंबी आयु की कामना के उद्देश्य से फाउंडेशन अगेंस्ट थैलेसीमिया (रजि.), फरीदाबाद द्वारा सेरेम Read More...
FARIDABAD NEWS 28 JULY 2026 : GAUTAM : सूरजकुंड मार्ग स्थित श्रीलक्ष्मीनारायण दिव्यधाम-श्रीसिद्धदाता आश्रम में मंगलवार को श्रद्धालुओं भीड़ उमड़ी। देसाई के दूरदराज से आए भक्तो Read More...
FARIDABAD NEWS 27 JULY 2026 : GAUTAM : इंस्टिट्यूट ऑफ़ होटल मैनेजमेंट फरीदाबाद में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत बहुत ही शानदार ढंग से की गई। सबसे पहले सीनियर छात्र-छात्राओं द् Read More...
FARIDABAD NEWS 27 JULY 2026 : GAUTAM : नूंह में आयोजित जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति (ग्रीवेंस कमेटी) की बैठक हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल की अध्यक्षता Read More...
FARIDABAD NEWS 26 JULY 2026 : GAUTAM सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की जिला कमेटी की विस्तारित बैठक शनिवार देर शाम नगर निगम कॉन्फ्रेंस हॉल, फरीदाबाद में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक Read More...
FARIDABAD NEWS 26 JULY 2026 : GAUTAM : विक्टोरा लाइफ फाउंडेशन द्वारा संचालित "मिशन 50,000 वृक्ष" एवं "सेल्फी विथ प्लांटेशन 5.0" अभियान के अंतर्गत आज हैबि Read More...
FARIDABAD NEWS 26 JULY 2026 ; GAUTAM : वार्ड नं. 43 की लोकप्रिय पार्षद श्रीमती रश्मि यादव द्वारा आज भाटिया कॉलोनी, ब्लॉक-सी में लगभग ₹50 लाख की लागत Read More...