FARIDABAD

HindustanVision Tuesday,28 July , 2026
गुरु शिष्य का संबंध दिव्य चेतना का परालौकिक मिलन : स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य

FARIDABAD NEWS 28 JULY 2026 : GAUTAM : सूरजकुंड मार्ग स्थित श्रीलक्ष्मीनारायण दिव्यधाम-श्रीसिद्धदाता आश्रम में मंगलवार को श्रद्धालुओं भीड़ उमड़ी। देसाई के दूरदराज से आए भक्तों समेत अनिवासी और प्रवासी भारतीय श्रद्धालुओं ने उत्साह और समर्पण भाव से गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया। इन श्रद्धालुओं ने  अपने श्रीसदगुरुदेव श्रीरामानुज संप्रदाय के तीर्थपीठ इंद्रप्रस्थ एवं हरियाणा पीठाधीश्वर अनंतश्री विभूषित श्रीमद जगदगुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्रीपुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज के प्रति समर्पण भाव दिखाते हुए पूजा-अर्चना की।  विदेशों और देश के विभिन्न प्रदेशों से आए श्रद्धालुओं की खासी भीड़ रही। श्रीसिद्धदाता आश्रम के अधिष्ठता श्रीमद जगदगुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्रीपुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज के सान्निध्य में स्वामी सुदर्शनाचार्य जी महाराज की समाधि पर पूजा अर्चना की गई। 

श्रीसिद्धदाता आश्रम में चल रहे श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव में बीते करीब एक सप्ताह से इस महापर्व में सम्मिलित होने और अपने आराध्य श्रीसदगुरुदेव के श्रीचरणों का पूजन करने के लिए देश के कोने-कोने से ही नहीं, बल्कि सुदूर विदेशों से भी भक्तों के आने का तांता लगा हुआ है। आश्रम में पधारे सभी श्रद्धालु श्रीसदगुरुदेव के  श्रीचरणों में नतमस्तक होकर उनका अलौकिक पूजन, दर्शन और जीवन को धन्य बनाने हेतु आशीर्वाद प्राप्त किया।

श्रद्धालुओं के बीच अपने प्रवचन में स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज ने कहा कि गुरु और शिष्य का संबंध परलौकिक है। यह संबंध दीक्षा से प्रारंभ होता है और जन्म जन्मांतर तक चलता है। गुरु पूर्णिमा शिष्य के जीवन में शरणागति का महापर्व है। ईश्वर के प्रति समर्पण भाव से श्रद्धालुओं का मन और इंद्रियों की शुद्धि होती है। बीते करीब 38 वर्षों से स्थापित श्रीसिद्धदाता आश्रम-श्रीलक्ष्मीनारायण दिव्यधाम ने लाखों लोगों को धर्म की राह पर चलने के लिए प्रेरित किया है। आश्रम में निरंतर चल रहे भक्ति, भजन, कीर्तन, प्रार्थना, सेवा, शिक्षा, पठन पाठन, स्वास्थ्य आदि प्रकल्पों से हजारों लोग लाभांवित हो रहे हैं। इस मौके पर सुमधुर भजनों से श्रद्धालुगण  मंत्रमुग्ध हो गए।

 

गुरु शिष्य का संबंध दिव्य चेतना का परालौकिक मिलन : स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य

More News

7/28/2026 5:02:41 PM
पॉक्सो अधिनियम के तहत अपराध की सूचना देना हर नागरिक का कानूनी दायित्व : सीजेएम जितेन्द्र सिंह

सेक्टर-7/8 विद्यालय में पॉक्सो अधिनियम पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
FARIDABAD NEWS 28 JULY 2026 : GAUTAM : हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पंचकूला के निर्देशानु Read More...

7/28/2026 4:57:54 PM
थैलेसीमिया ग्रस्त बच्चों के स्वस्थ जीवन एवं दीर्घायु की कामना हेतु सुंदरकाण्ड पाठ का भव्य आयोजन

FARIDABAD NEWS 28 JULY 2026 : GAUTAM : थैलेसीमिया ग्रस्त बच्चों के स्वस्थ जीवन एवं लंबी आयु की कामना के उद्देश्य से फाउंडेशन अगेंस्ट थैलेसीमिया (रजि.), फरीदाबाद द्वारा सेरेम Read More...

7/28/2026 4:53:27 PM
गुरु शिष्य का संबंध दिव्य चेतना का परालौकिक मिलन : स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य

FARIDABAD NEWS 28 JULY 2026 : GAUTAM : सूरजकुंड मार्ग स्थित श्रीलक्ष्मीनारायण दिव्यधाम-श्रीसिद्धदाता आश्रम में मंगलवार को श्रद्धालुओं भीड़ उमड़ी। देसाई के दूरदराज से आए भक्तो Read More...

7/27/2026 8:18:57 PM
इंस्टिट्यूट आफ होटल मैनेजमेंट (आईएचएम), फरीदाबाद में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत

FARIDABAD NEWS 27 JULY 2026 : GAUTAM : इंस्टिट्यूट ऑफ़ होटल मैनेजमेंट फरीदाबाद में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत बहुत ही शानदार ढंग से की गई। सबसे पहले सीनियर छात्र-छात्राओं द् Read More...

7/27/2026 8:15:00 PM
विपुल गोयल का अधिकारियों को सख्त संदेश, जनहित के मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी

FARIDABAD NEWS 27 JULY 2026 : GAUTAM : नूंह में आयोजित जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति (ग्रीवेंस कमेटी) की बैठक हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल की अध्यक्षता Read More...

7/26/2026 9:27:45 PM
58 वर्ष की गारंटी नहीं, कच्चे कर्मचारियों को नियमित करने का कानून बनाए सरकार : नरेश कुमार शास्त्री

FARIDABAD NEWS 26 JULY 2026 : GAUTAM सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की जिला कमेटी की विस्तारित बैठक शनिवार देर शाम नगर निगम कॉन्फ्रेंस हॉल, फरीदाबाद में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक Read More...

7/26/2026 8:26:42 PM
विक्टोरा लाइफ फाउंडेशन का ‘मिशन 50,000 वृक्ष’ अभियान

FARIDABAD NEWS 26 JULY 2026 : GAUTAM : विक्टोरा लाइफ फाउंडेशन द्वारा संचालित "मिशन 50,000 वृक्ष" एवं "सेल्फी विथ प्लांटेशन 5.0" अभियान के अंतर्गत आज हैबि Read More...

7/26/2026 8:20:22 PM
पार्षद रश्मि यादव द्वारा ₹50 लाख की लागत से सीवर लाइन एवं आरएमसी सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ

FARIDABAD NEWS 26 JULY 2026 ; GAUTAM : वार्ड नं. 43 की लोकप्रिय पार्षद श्रीमती रश्मि यादव द्वारा आज भाटिया कॉलोनी, ब्लॉक-सी में लगभग ₹50 लाख की लागत Read More...


Welcome