FARIDABAD

HindustanVision Sunday,26 July , 2026
पार्षद रश्मि यादव द्वारा ₹50 लाख की लागत से सीवर लाइन एवं आरएमसी सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ

FARIDABAD NEWS 26 JULY 2026 ; GAUTAM : वार्ड नं. 43 की लोकप्रिय पार्षद श्रीमती रश्मि यादव द्वारा आज भाटिया कॉलोनी, ब्लॉक-सी में लगभग ₹50 लाख की लागत से सीवर लाइन एवं आरएमसी सड़क निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों ने पार्षद का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए विकास कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्षद रश्मि यादव ने कहा कि वार्ड के प्रत्येक क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार उनकी प्राथमिकता है।  उन्होंने कहा कि इस निर्माण कार्य के पूर्ण होने से क्षेत्रवासियों को जलभराव, टूटी सड़कों एवं सीवर संबंधी समस्याओं से स्थायी राहत मिलेगी तथा आवागमन भी अधिक सुगम होगा।
इस अवसर पर वार्ड नं. 42 के पार्षद दीपक यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए जनहित के कार्य लगातार प्राथमिकता के आधार पर कराए जा रहे हैं तथा भविष्य में भी विकास की यह गति निरंतर जारी रहेगी। कार्यक्रम में पूर्व चेयरमैन धर्मपाल यादव, हंसराज, लाल बहादुर, हरवीर शर्मा, यशपाल, चरण सिंह, मोहित सोनी, सी.पी. सिंह, गोपाल, मगन कंवर, रेणु चौहान एवं राखी चौहान सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। क्षेत्रवासियों ने इस विकास कार्य के शुभारंभ पर पार्षद रश्मि यादव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस परियोजना से भाटिया कॉलोनी, ब्लॉक-सी के लोगों को लंबे समय से चली आ रही समस्याओं से राहत मिलेगी और क्षेत्र के विकास को नई गति प्राप्त होगी।

पार्षद रश्मि यादव द्वारा ₹50 लाख की लागत से सीवर लाइन एवं आरएमसी सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ

More News

7/26/2026 8:26:42 PM
विक्टोरा लाइफ फाउंडेशन का ‘मिशन 50,000 वृक्ष’ अभियान

FARIDABAD NEWS 26 JULY 2026 : GAUTAM : विक्टोरा लाइफ फाउंडेशन द्वारा संचालित "मिशन 50,000 वृक्ष" एवं "सेल्फी विथ प्लांटेशन 5.0" अभियान के अंतर्गत आज हैबि Read More...

7/26/2026 8:20:22 PM
पार्षद रश्मि यादव द्वारा ₹50 लाख की लागत से सीवर लाइन एवं आरएमसी सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ

FARIDABAD NEWS 26 JULY 2026 ; GAUTAM : वार्ड नं. 43 की लोकप्रिय पार्षद श्रीमती रश्मि यादव द्वारा आज भाटिया कॉलोनी, ब्लॉक-सी में लगभग ₹50 लाख की लागत Read More...

7/26/2026 8:14:47 PM
जनकल्याण हेतु फरीदाबाद में खुल चुका है समभाव-समदृष्टि का निःशुल्क स्कूल

FARIDABAD NEWS 26 NJULY 2026 ; GAUTAM : भूपानी-ललपुर रोड स्थित सतयुग दर्शन ट्रस्ट के प्रतिनिधियों ने जनहित में शुभ संदेश देते हुए बताया कि कुदरत के हुकुम अनुसार व युग प Read More...

7/24/2026 7:01:09 PM
शिक्षा को कौशल और उद्योग से जोड़ना जरूरी : महिपाल ढांडा 

FARIDABAD NEWS 24 JULY 2026 : GAUTAM : श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में शुक्रवार को हरियाणा राज्य उच्च शिक्षा परिषद के तत्वावधान में उच्च शिक्षा में कौशल-आधारित प Read More...

7/24/2026 6:55:16 PM
इनक्लूसिव टेक्नोलॉजी बिजनेस इनक्यूबेटर के लिए जे.सी. बोस विश्वविद्यालय का चयन

FARIDABAD NEWS 24 JULY 2026 : GAUTAM : जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद ने नवाचार, प्रौद्योगिकी और उद्यमिता के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण Read More...

7/24/2026 6:53:02 PM
विधायक तेवतिया बोले— विपक्ष में हूं, लेकिन पृथला के हक की आवाज कभी दबने नहीं दूंगा

PALWAL NEWS 24 JULY 2026 : GAUTAM :  पृथला विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक चौधरी रघुबीर तेवतिया ने शुक्रवार को पलवल जिला सचिवालय में आयोजित जिला ग्रीवेंस कमेटी की ब Read More...

7/24/2026 6:49:35 PM
डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने किया 90वीं बार प्लेटलेट्स दान

पुलिस के सर्वोच्च रक्तदाता 184 बार कर चुके हैं रक्तदान  
FARIDABAD NEWS 25 JULY 2026 ; GAUTAM : पुलिस विभाग के सर्वोच्च रक्तदाता एवं हरियाणा पुलिस के उपनिरीक्षक Read More...

7/24/2026 6:46:41 PM
विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर-2 में इन्वेस्टिचर सेरेमनी का आयोजन

FARIDABAD NEWS 24 JULY 2026 ; GAUTAM : विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर-2 शाखा में आज इन्वेस्टिचर सेरेमनी का भव्य और गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छा Read More...


Welcome