FARIDABAD

HindustanVision Friday,24 July , 2026
डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने किया 90वीं बार प्लेटलेट्स दान

पुलिस के सर्वोच्च रक्तदाता 184 बार कर चुके हैं रक्तदान  
FARIDABAD NEWS 25 JULY 2026 ; GAUTAM : पुलिस विभाग के सर्वोच्च रक्तदाता एवं हरियाणा पुलिस के उपनिरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने एक बार फिर मानवता और सेवा का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। देर रात सूचना मिली कि एक गंभीर उपचारधीन के ऑपरेशन के लिए प्लेटलेट्स की तत्काल आवश्यकता है। सूचना मिलते ही वे फरीदाबाद के सेक्टर-8 स्थित अपने निवास से बिना विलंब सीधे सेक्टर-21 स्थित एलकेमिस्ट अस्पताल पंचकूला पहुंचे और स्वैच्छिक प्लेटलेट्स दान कर उपचार में महत्वपूर्ण सहयोग दिया। इस अवसर पर डॉ. वर्मा ने 90वीं बार प्लेटलेट्स दान करने का गौरव प्राप्त किया। वे अब तक 184 बार स्वैच्छिक रक्तदान भी कर चुके हैं। पुलिस विभाग के सर्वोच्च रक्तदाता के रूप में विख्यात डॉ. वर्मा 1989 से जरूरतमंद मरीजों के लिए दिन-रात सेवा में जुटे हैं। उनका पूरा परिवार भी रक्तदान के इस पुनीत अभियान से जुड़ा हुआ है। उनके पुत्र, पुत्रियाँ, भाई, बहनें, भतीजे और भांजियां भी नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान कर समाज में मानवता और सेवा का संदेश दे रहे हैं। डॉ. वर्मा ने कहा कि रक्त और प्लेटलेट्स का दान किसी भी जरूरतमंद के लिए जीवनदान है। उन्होंने सभी स्वस्थ नागरिकों से नियमित स्वैच्छिक रक्तदान एवं प्लेटलेट्स दान के लिए आगे आने का आह्वान किया।

 

 

डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने किया 90वीं बार प्लेटलेट्स दान

More News

7/24/2026 7:01:09 PM
शिक्षा को कौशल और उद्योग से जोड़ना जरूरी : महिपाल ढांडा 

FARIDABAD NEWS 24 JULY 2026 : GAUTAM : श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में शुक्रवार को हरियाणा राज्य उच्च शिक्षा परिषद के तत्वावधान में उच्च शिक्षा में कौशल-आधारित प Read More...

7/24/2026 6:55:16 PM
इनक्लूसिव टेक्नोलॉजी बिजनेस इनक्यूबेटर के लिए जे.सी. बोस विश्वविद्यालय का चयन

FARIDABAD NEWS 24 JULY 2026 : GAUTAM : जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद ने नवाचार, प्रौद्योगिकी और उद्यमिता के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण Read More...

7/24/2026 6:53:02 PM
विधायक तेवतिया बोले— विपक्ष में हूं, लेकिन पृथला के हक की आवाज कभी दबने नहीं दूंगा

PALWAL NEWS 24 JULY 2026 : GAUTAM :  पृथला विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक चौधरी रघुबीर तेवतिया ने शुक्रवार को पलवल जिला सचिवालय में आयोजित जिला ग्रीवेंस कमेटी की ब Read More...

7/24/2026 6:49:35 PM
डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने किया 90वीं बार प्लेटलेट्स दान

पुलिस के सर्वोच्च रक्तदाता 184 बार कर चुके हैं रक्तदान  
FARIDABAD NEWS 25 JULY 2026 ; GAUTAM : पुलिस विभाग के सर्वोच्च रक्तदाता एवं हरियाणा पुलिस के उपनिरीक्षक Read More...

7/24/2026 6:46:41 PM
विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर-2 में इन्वेस्टिचर सेरेमनी का आयोजन

FARIDABAD NEWS 24 JULY 2026 ; GAUTAM : विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर-2 शाखा में आज इन्वेस्टिचर सेरेमनी का भव्य और गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छा Read More...

7/23/2026 8:37:32 PM
बल्लभगढ़ में धूमधाम से मनाया गया भारतीय मजदूर संघ का 72वां स्थापना दिवस

BALLABGARH NEWS 23 JULY 2026 ; GAUTAM :  भारतीय मजदूर संघ का 72वां स्थापना दिवस समारोह बृहस्पतिवार को बल्लभगढ़ बस स्टैंड प्रांगण में अत्यंत उत्साह और गरिमा के साथ आयोजि Read More...

7/23/2026 8:33:43 PM
पूर्व क्रिकेटर एवं द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता सरकार तलवार रहे खास मेहमान

FARIDABAD NEWS 23 JULY 2026 ; GAUTAM :  जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद के संचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी विभाग के लोकप्रिय साप्ताह Read More...

7/22/2026 7:29:10 PM
महिलाओं को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : सुनीता डांगी

FARIDABAD NEWS 22 JULY 2026 : GAUTAM : हरियाणा महिला विकास निगम की चेयरपर्सन सुनीता डांगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प Read More...


Welcome