FARIDABAD

HindustanVision Thursday,23 July , 2026
पूर्व क्रिकेटर एवं द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता सरकार तलवार रहे खास मेहमान

FARIDABAD NEWS 23 JULY 2026 ; GAUTAM :  जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद के संचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी विभाग के लोकप्रिय साप्ताहिक खेल शो ‘स्पोर्टिंग बज विद धीरेन’ ने सफलता के साथ अपने 100 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के अवसर पर विभाग द्वारा एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें शो के होस्ट धीरेन सिंह और उनकी पूरी टीम-तनिष्का नंदा, हार्दिक गौतम, अदिति, यश, हार्दिक मेहता और वादिश वर्मा को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया।

शो के 100वें एपिसोड में भारतीय क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी, पूर्व भारतीय कोच एवं द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित सरकार तलवार मुख्य अतिथि और वरिष्ठ पत्रकार सुशील भाटिया विशिष्ठ अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने खेल जगत से जुड़े अपने अनुभवों को साझा किया और युवा पीढ़ी को खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

कुलगुरु प्रो.राजीव कुमार ने अपने बधाई संदेश में इसे मीडिया विभाग के लिए एक ऐतिहासिक क्षण बताया। उन्होंने कहा कि 100 एपिसोड सफलतापूर्वक पूरे करना इस बात का प्रमाण है कि सही सोच और मेहनत से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। सरकार तलवार जैसे दिग्गजों को मंच पर लाकर टीम ने खेल प्रेमियों को प्रोत्साहित किया है। पूरी टीम को इस उपलब्धि की हार्दिक शुभकामनाएँ।

इस अवसर पर विभागाध्यक्ष प्रो.पवन सिंह ने टीम को बधाई देते हुए कहा कि ‘स्पोर्टिंग बज विद धीरेन’ का 100वें एपिसोड तक पहुँचना हमारे लिए अत्यंत गर्व का विषय है। धीरेन और उनकी ऊर्जावान टीम ने जिस लगन और मेहनत से खेलों को युवाओं के बीच लोकप्रिय बनाया है, यह प्रशंसनीय है। मुझे विश्वास है कि यह शो भविष्य में भी इसी तरह नए आयाम स्थापित करेगा।

शो के सूत्रधार धीरेन सिंह ने 100 एपिसोड़ के सफर को पूरा करने का श्रेय मीडिया विभाग के प्रॉडक्शन टीम से वरिष्ठ प्रशिक्षक दुष्यंत त्यागी, प्रॉडक्शन सहायक पंकज सैनी, प्रॉडक्शन सहायक विशाल बेरवाल को देते हुए अन्य फैकल्टी का भी धन्यवाद व्यक्त किया।  

पूर्व क्रिकेटर एवं द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता सरकार तलवार रहे खास मेहमान

More News

7/23/2026 8:37:32 PM
बल्लभगढ़ में धूमधाम से मनाया गया भारतीय मजदूर संघ का 72वां स्थापना दिवस

BALLABGARH NEWS 23 JULY 2026 ; GAUTAM :  भारतीय मजदूर संघ का 72वां स्थापना दिवस समारोह बृहस्पतिवार को बल्लभगढ़ बस स्टैंड प्रांगण में अत्यंत उत्साह और गरिमा के साथ आयोजि Read More...

7/23/2026 8:33:43 PM
पूर्व क्रिकेटर एवं द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता सरकार तलवार रहे खास मेहमान

FARIDABAD NEWS 23 JULY 2026 ; GAUTAM :  जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद के संचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी विभाग के लोकप्रिय साप्ताह Read More...

7/22/2026 7:29:10 PM
महिलाओं को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : सुनीता डांगी

FARIDABAD NEWS 22 JULY 2026 : GAUTAM : हरियाणा महिला विकास निगम की चेयरपर्सन सुनीता डांगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प Read More...

7/22/2026 7:26:15 PM
बीएलओ अंतिम दो दिनों में कार्य में तेजी लाकर शत प्रतिशत मतदाता सत्यापन कार्य करवाएं पूरा

FARIDABAD NEWS 22 JULY 2026 : GAUTAM : जिला फरीदाबाद में 24 जुलाई तक जारी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 अभियान के अब केवल अंतिम दो दिन शेष हैं। उपायुक्त एवं जिला निर्वाच Read More...

7/22/2026 7:21:09 PM
सतयुग दर्शन इंस्टीट्यूट में 24 जुलाई को रोजगार मेले का आयोजन, निजी कंपनियां करेंगी मौके पर चयन

12वीं से स्नातकोत्तर, आईटीआई, डिप्लोमा एवं प्रोफेशनल कोर्स के अभ्यर्थियों को मिलेगा रोजगार का अवसर
FARIDABAD NEWS 22 JULY 2026 : GAUTAM : मंडल रोजगार कार्यालय, फरीदाब Read More...

7/22/2026 7:17:44 PM
नेता प्रतिपक्ष राहुल गाँधी के साथ ऐसी बर्बता लोकतंत्र के लिए घातक  : हरीश चन्द्र आज़ाद

संसद में नेता प्रतिपक्ष की हैसियत प्रधानमंत्री के बराबर होती हैं
FARIDABAD NEWS 22 JULY 2026 ; GAUTAM : समाजसेवी हरीश चन्द्र आज़ाद ने कहा कि जिस तरह से दिल्ली पुलिस ने Read More...

7/22/2026 7:15:59 PM
हरियाणा में विश्वस्तरीय नागरिक उड्डयन सुविधाओं के विस्तार के लिए सरकार प्रतिबद्ध : विपुल गोयल

FARIDABAD NEWS 22 JULY 2026 : GAUTAM ; हरियाणा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, शहरी स्थानीय निकाय तथा नागरिक उड्डयन मंत्री विपुल गोयल ने आज सुबह चंडीगढ़ स्थित सचिवालय में हरियाण Read More...

7/22/2026 7:12:20 PM
थेलासीमिया ग्रस्त बच्चों के लिए रक्तदान शिविर का सफल आयोजन

FARIDABAD NEWS 22 JULY 2026 : GAUTAM :  फाउंडेशन अगेंस्ट थेलासीमिया, फरीदाबाद, अग्रोहा हेल्थ क्लब एवं रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद सेंट्रल के संयुक्त तत्वावधान में थेलास Read More...


Welcome