- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Wednesday,22 July , 2026
FARIDABAD NEWS 22 JULY 2026 : GAUTAM ; हरियाणा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, शहरी स्थानीय निकाय तथा नागरिक उड्डयन मंत्री विपुल गोयल ने आज सुबह चंडीगढ़ स्थित सचिवालय में हरियाणा एयरपोर्ट डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (HADC) की निदेशक मंडल की महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश में नागरिक उड्डयन क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों एवं परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। बैठक के दौरान प्रदेश में एयरपोर्ट अवसंरचना को सुदृढ़ बनाने, हवाई संपर्क का विस्तार करने, चल रही परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करने तथा भविष्य की योजनाओं को गति देने पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही आधुनिक, सुरक्षित, तकनीक आधारित एवं विश्वस्तरीय विमानन सुविधाओं के विकास को लेकर भी महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में प्रदेश में नागरिक उड्डयन सेवाओं को अधिक प्रभावी एवं सुलभ बनाने, निवेश को प्रोत्साहित करने तथा औद्योगिक, व्यापारिक एवं पर्यटन गतिविधियों को गति देने के उद्देश्य से विभिन्न योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर परियोजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
सिविल एविएशन की समीक्षा बैठक के दौरान कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि हरियाणा सरकार नागरिक उड्डयन क्षेत्र को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रदेश में आधुनिक, सुरक्षित और विश्वस्तरीय एयरपोर्ट सुविधाओं के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। मजबूत हवाई संपर्क केवल आवागमन का माध्यम नहीं, बल्कि उद्योग, व्यापार, निवेश, पर्यटन और रोजगार को नई गति देने का आधार है। सरकार का उद्देश्य प्रदेश में एयरपोर्ट अवसंरचना का सुदृढ़ विस्तार कर हरियाणा को नागरिक उड्डयन के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में स्थापित करना है। उन्होंने अधिकारियों को सभी परियोजनाओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
इसके उपरांत कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल पंचकूला के महेशपुर स्थित शक्ति केंद्र प्रमुख श्री कुलदीप सैनी के आवास पर आयोजित भारतीय जनता पार्टी की टिफिन बैठक में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर पंचकूला भाजपा जिलाध्यक्ष श्री अजय मित्तल सहित शक्ति केंद्र प्रमुखों, सह प्रमुखों, बूथ अध्यक्षों, बूथ पालकों, बीएलए-2, मंडल एवं जिला पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान संगठन की मजबूती, बूथ स्तर पर कार्यों की नियमित समीक्षा, सरल पोर्टल पर संगठनात्मक गतिविधियों की समयबद्ध अपलोडिंग, बूथ पालक, बूथ प्रमुख एवं बीएलए-2 के सत्यापन, डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म को प्रत्येक बूथ तक पहुंचाने, एसआईआर के अंतर्गत मतदाता सूची के सत्यापन, प्रत्येक माह मन की बात एवं बूथ बैठकों के नियमित आयोजन, बूथ रजिस्टर तैयार कराने तथा बूथ समितियों में विभिन्न दायित्वों के गठन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में सोशल मीडिया एवं आईटी व्यवस्था को बूथ स्तर तक मजबूत करने, युवा, महिला, किसान, अनुसूचित जाति, ओबीसी तथा अन्य सामाजिक वर्गों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा प्रत्येक शक्ति केंद्र को संगठन की दृष्टि से पूर्णतः सक्रिय बनाने पर भी विशेष जोर दिया गया।
टिफिन बैठक के दौरान कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का सबसे बड़ा सामर्थ्य उसका समर्पित, अनुशासित और बूथ स्तर तक सक्रिय संगठन है। शक्ति केंद्र और बूथ संगठन की वास्तविक शक्ति हैं तथा प्रत्येक कार्यकर्ता विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। बूथ जितना सशक्त होगा, संगठन उतना ही मजबूत होगा और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं उतनी ही प्रभावी ढंग से अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेंगी।
उन्होंने कहा कि टिफिन बैठक केवल एक संगठनात्मक कार्यक्रम नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं के बीच संवाद, समन्वय, आत्मीयता और जवाबदेही को मजबूत करने का सशक्त माध्यम है। सरल पोर्टल पर समयबद्ध जानकारी अपलोड करना, बूथ स्तर पर नियमित बैठकें आयोजित करना, मतदाता सूची का शुद्धिकरण, डिजिटल माध्यमों का प्रभावी उपयोग तथा प्रत्येक कार्यकर्ता को संगठन की नीतियों और कार्यक्रमों से जोड़ना आज समय की आवश्यकता है।
उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि संगठन द्वारा सौंपे गए प्रत्येक दायित्व का पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करें तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का कार्य करें। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मजबूत संगठन, सक्रिय कार्यकर्ता और सशक्त बूथ विकसित हरियाणा एवं विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने की सबसे बड़ी शक्ति बनेंगे।
इस अवसर पर कुलदीप सैनी,अजीत कुमार पटेल, हरमीत,राजेश सैनी, जगजीत भगत, मेघराज शर्मा, रामकुमार ,गांधी एवं कामराज सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
BALLABGARH NEWS 23 JULY 2026 ; GAUTAM : भारतीय मजदूर संघ का 72वां स्थापना दिवस समारोह बृहस्पतिवार को बल्लभगढ़ बस स्टैंड प्रांगण में अत्यंत उत्साह और गरिमा के साथ आयोजि Read More...
FARIDABAD NEWS 23 JULY 2026 ; GAUTAM : जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद के संचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी विभाग के लोकप्रिय साप्ताह Read More...
FARIDABAD NEWS 22 JULY 2026 : GAUTAM : हरियाणा महिला विकास निगम की चेयरपर्सन सुनीता डांगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प Read More...
FARIDABAD NEWS 22 JULY 2026 : GAUTAM : जिला फरीदाबाद में 24 जुलाई तक जारी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 अभियान के अब केवल अंतिम दो दिन शेष हैं। उपायुक्त एवं जिला निर्वाच Read More...
12वीं से स्नातकोत्तर, आईटीआई, डिप्लोमा एवं प्रोफेशनल कोर्स के अभ्यर्थियों को मिलेगा रोजगार का अवसर
FARIDABAD NEWS 22 JULY 2026 : GAUTAM : मंडल रोजगार कार्यालय, फरीदाब
Read More...
संसद में नेता प्रतिपक्ष की हैसियत प्रधानमंत्री के बराबर होती हैं
FARIDABAD NEWS 22 JULY 2026 ; GAUTAM : समाजसेवी हरीश चन्द्र आज़ाद ने कहा कि जिस तरह से दिल्ली पुलिस ने
Read More...
FARIDABAD NEWS 22 JULY 2026 : GAUTAM ; हरियाणा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, शहरी स्थानीय निकाय तथा नागरिक उड्डयन मंत्री विपुल गोयल ने आज सुबह चंडीगढ़ स्थित सचिवालय में हरियाण Read More...
FARIDABAD NEWS 22 JULY 2026 : GAUTAM : फाउंडेशन अगेंस्ट थेलासीमिया, फरीदाबाद, अग्रोहा हेल्थ क्लब एवं रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद सेंट्रल के संयुक्त तत्वावधान में थेलास Read More...