FARIDABAD

HindustanVision Wednesday,22 July , 2026
बीएलओ अंतिम दो दिनों में कार्य में तेजी लाकर शत प्रतिशत मतदाता सत्यापन कार्य करवाएं पूरा

FARIDABAD NEWS 22 JULY 2026 : GAUTAM : जिला फरीदाबाद में 24 जुलाई तक जारी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 अभियान के अब केवल अंतिम दो दिन शेष हैं। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आयुष सिन्हा ने गणना प्रपत्रों के संग्रहण और डिजिटलाइजेशन पर जोर देते हुए बीएलओ को निर्देश दिए कि अंतिम दो दिनों में कार्य में और अधिक तेजी लाकर विशेष गहन पुनरीक्षण को शत प्रतिशत पूरा करें। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का शुद्ध, त्रुटिरहित एवं सटीक होना लोकतंत्र की मजबूती का आधार है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि अभियान के दौरान कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने अथवा अपने विवरण में संशोधन कराने से वंचित न रहे।

किसी भी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची से नहीं चाहिए छूटना : जिला निर्वाचन अधिकारी
जिला निर्वाचन अधिकारी आयुष सिन्हा ने निर्देश दिए कि सभी बीएलओ सभी विधानसभा क्षेत्रों में निर्धारित कार्यक्रमानुसार घर-घर जाकर भरे हुए गणना प्रपत्र एकत्रित करना सुनिश्चित करें। बीएलओ विशेष रूप से घर-घर संपर्क बढ़ाते हुए अधिक से अधिक परिवारों तक पहुंच सुनिश्चित करें और मतदाताओं को अधिक से अधिक संख्या में जागरूक करते हुए एसआईआर अभियान में सहभागिता सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक गणना प्रपत्र का समयबद्ध संग्रहण, डिजिटाइजेशन तथा पोर्टल पर अपलोड सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से नहीं छूटना चाहिए।

जिला निर्वाचन अधिकारी आयुष सिन्हा ने निर्देश दिए कि जिला में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान निर्धारित समय सीमा के भीतर सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी जिम्मेदारी और गंभीरता के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि अभियान के प्रत्येक चरण की नियमित समीक्षा की जा रही है तथा सभी संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय में सौंपे गए दायित्वों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हुए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि अभियान के संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि किसी अधिकारी या कर्मचारी द्वारा कार्य में अनियमितता या लापरवाही पाई गई तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

उपायुक्त आयुष सिन्हा ने जिला के सभी पात्र मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि गणना प्रपत्र जमा करने की अंतिम तिथि 24 जुलाई है। अब अभियान के केवल दो दिन शेष हैं, इसलिए अंतिम समय का इंतजार न करते हुए अपना भरा हुआ गणना प्रपत्र शीघ्र संबंधित बीएलओ के पास जमा करवाएं ताकि उसका समयबद्ध डिजिटाइजेशन एवं पोर्टल पर अपलोड सुनिश्चित किया जा सके। यदि किसी दस्तावेज अथवा विवरण में कोई कमी या त्रुटि पाई जाती है, तो उसका समय रहते सुधार भी किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि यदि किसी कारणवश संबंधित बीएलओ अभी तक किसी मतदाता के घर नहीं पहुंच पाए हैं, तो ऐसे मतदाता स्वयं अपने संबंधित मतदान केंद्र अथवा बीएलओ से संपर्क कर गणना प्रपत्र जमा करें। जिला प्रशासन और मतदाताओं की साझी भागीदारी से ही विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को पूर्ण रूप से सफल बनाया जा सकता है।

बीएलओ अंतिम दो दिनों में कार्य में तेजी लाकर शत प्रतिशत मतदाता सत्यापन कार्य करवाएं पूरा

More News

7/22/2026 7:29:10 PM
महिलाओं को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : सुनीता डांगी

FARIDABAD NEWS 22 JULY 2026 : GAUTAM : हरियाणा महिला विकास निगम की चेयरपर्सन सुनीता डांगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प Read More...

7/22/2026 7:26:15 PM
बीएलओ अंतिम दो दिनों में कार्य में तेजी लाकर शत प्रतिशत मतदाता सत्यापन कार्य करवाएं पूरा

FARIDABAD NEWS 22 JULY 2026 : GAUTAM : जिला फरीदाबाद में 24 जुलाई तक जारी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 अभियान के अब केवल अंतिम दो दिन शेष हैं। उपायुक्त एवं जिला निर्वाच Read More...

7/22/2026 7:21:09 PM
सतयुग दर्शन इंस्टीट्यूट में 24 जुलाई को रोजगार मेले का आयोजन, निजी कंपनियां करेंगी मौके पर चयन

12वीं से स्नातकोत्तर, आईटीआई, डिप्लोमा एवं प्रोफेशनल कोर्स के अभ्यर्थियों को मिलेगा रोजगार का अवसर
FARIDABAD NEWS 22 JULY 2026 : GAUTAM : मंडल रोजगार कार्यालय, फरीदाब Read More...

7/22/2026 7:17:44 PM
नेता प्रतिपक्ष राहुल गाँधी के साथ ऐसी बर्बता लोकतंत्र के लिए घातक  : हरीश चन्द्र आज़ाद

संसद में नेता प्रतिपक्ष की हैसियत प्रधानमंत्री के बराबर होती हैं
FARIDABAD NEWS 22 JULY 2026 ; GAUTAM : समाजसेवी हरीश चन्द्र आज़ाद ने कहा कि जिस तरह से दिल्ली पुलिस ने Read More...

7/22/2026 7:15:59 PM
हरियाणा में विश्वस्तरीय नागरिक उड्डयन सुविधाओं के विस्तार के लिए सरकार प्रतिबद्ध : विपुल गोयल

FARIDABAD NEWS 22 JULY 2026 : GAUTAM ; हरियाणा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, शहरी स्थानीय निकाय तथा नागरिक उड्डयन मंत्री विपुल गोयल ने आज सुबह चंडीगढ़ स्थित सचिवालय में हरियाण Read More...

7/22/2026 7:12:20 PM
थेलासीमिया ग्रस्त बच्चों के लिए रक्तदान शिविर का सफल आयोजन

FARIDABAD NEWS 22 JULY 2026 : GAUTAM :  फाउंडेशन अगेंस्ट थेलासीमिया, फरीदाबाद, अग्रोहा हेल्थ क्लब एवं रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद सेंट्रल के संयुक्त तत्वावधान में थेलास Read More...

7/22/2026 7:07:51 PM
कांग्रेस प्रवक्ता सुमित गौड़ को पुलिस ने किया नजरबंद, दिल्ली जाने से रोका

 

FARIDABAD NEWS 22 JULY 2026 ; GAUTAM :  दिल्ली में प्रस्तावित प्रदर्शन के मद्देनजर पुलिस ने सुबह सवेरे ही कांग्रेसी नेताओं के यहां ढेरे डालने शुरु Read More...

7/22/2026 7:04:10 PM
कांग्रेस नेताओं ने उपायुक्त आयुष सिन्हा के मार्फत महामहिम राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

FARIDABAD NEWS 22 JULY 2026 : GAUTAM : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी फरीदाबाद के अध्यक्ष बलजीत कौशिक Read More...


Welcome