FARIDABAD

HindustanVision Wednesday,22 July , 2026
नेता प्रतिपक्ष राहुल गाँधी के साथ ऐसी बर्बता लोकतंत्र के लिए घातक  : हरीश चन्द्र आज़ाद

संसद में नेता प्रतिपक्ष की हैसियत प्रधानमंत्री के बराबर होती हैं
FARIDABAD NEWS 22 JULY 2026 ; GAUTAM : समाजसेवी हरीश चन्द्र आज़ाद ने कहा कि जिस तरह से दिल्ली पुलिस ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गाँधी को घसीट घसीट कर बर्बता की गई ये किसी भी लोकतंत्र के लिए सही बात नहीँ हैं. ज्ञात रहें संसद में नेता प्रतिपक्ष की हैसियत प्रधानमंत्री के बराबर होती हैं इसलिए इस पद की अपनी गरिमा होती हैं और इस गरिमा की मर्यादा को कभी पार नहीँ करना चाहिए. इसके लिए केंद्र सरकार को माफ़ी मांगनी चाहिए. लोकतंत्र को मज़बूत करना सरकार की ज़िमेवारी हैं.

आज़ाद ने कहा कि जंतर मन्त्र पर देश के भविष्य पर पुलिस द्वारा लाठियाँ चलाना और आंसू गैस के गोले छोड़ना भी सरासर गलत हैं. सरकार अपने मंत्री को बचाने के लिए देश को क्रांति की और धकेल रही हैं जो सरासर गलत हैं. आज देश किस और जा रहा हैं, जब से बीजेपी सरकार आई हैं देश के किसानों ने देश का सबसे लम्बा आंदोलन किया और आज देश का भविष्य बच्चे सड़को पर उत्तर आये हैं और देश क्रांति की और जा रहा हैं ऐसे हालत देश में कभी नहीँ आये. बीजेपी सरकार आने के बाद देश में ऐसे हालात हो गए हैं कि कहीं भी चार लोग बैठते हैं तो राजनीति की बातें ही होती हैं और बीजेपी के सिवाय किसी और पार्टी के विचारधारा वाले लोगों को मुसलमान कहा जाता हैं,इन हालातों की ज़िम्मेवार पूरी तरह बीजेपी सरकार हैं उनको ऐसे हालत को रोकने के लिए विपक्ष के साथ बात करके इसका हाल निकालना चाहिए ना की नेता प्रतिपक्ष को घसीट कर अंदर करके हालात को और ख़राब करना चाहिए.

हरीश आज़ाद ने कहा कुछ हालात हिटलरशाही से नहीँ चाणक्य नीति से सुधारे जाते हैं लेकिन बीजेपी सरकार सिर्फ और सिर्फ हिटलरशाही पर भरोसा करती हैं जो कि देश के लिए अच्छे नहीँ हैं. सरकार से हम अपील करते हैं कि देश को क्रांति पर धकेलने की बजाये देश के लोकतंत्र को मज़बूत करने पर काम करें. इसके लिए तुरंत शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान को मंत्री पद से हटाएँ ताकि बच्चों का गुस्सा शांत हो और देश में हालात सुधरें. उन्होंने कहा कि देश के लोकतंत्र की मज़बूती के लिए देश की जनता को भी पार्टिवाद भुलाकर देश में भाईचारे को मज़बूत बनायें.

नेता प्रतिपक्ष राहुल गाँधी के साथ ऐसी बर्बता लोकतंत्र के लिए घातक  : हरीश चन्द्र आज़ाद

More News

7/22/2026 7:29:10 PM
महिलाओं को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : सुनीता डांगी

FARIDABAD NEWS 22 JULY 2026 : GAUTAM : हरियाणा महिला विकास निगम की चेयरपर्सन सुनीता डांगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प Read More...

7/22/2026 7:26:15 PM
बीएलओ अंतिम दो दिनों में कार्य में तेजी लाकर शत प्रतिशत मतदाता सत्यापन कार्य करवाएं पूरा

FARIDABAD NEWS 22 JULY 2026 : GAUTAM : जिला फरीदाबाद में 24 जुलाई तक जारी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 अभियान के अब केवल अंतिम दो दिन शेष हैं। उपायुक्त एवं जिला निर्वाच Read More...

7/22/2026 7:21:09 PM
सतयुग दर्शन इंस्टीट्यूट में 24 जुलाई को रोजगार मेले का आयोजन, निजी कंपनियां करेंगी मौके पर चयन

12वीं से स्नातकोत्तर, आईटीआई, डिप्लोमा एवं प्रोफेशनल कोर्स के अभ्यर्थियों को मिलेगा रोजगार का अवसर
FARIDABAD NEWS 22 JULY 2026 : GAUTAM : मंडल रोजगार कार्यालय, फरीदाब Read More...

7/22/2026 7:17:44 PM
नेता प्रतिपक्ष राहुल गाँधी के साथ ऐसी बर्बता लोकतंत्र के लिए घातक  : हरीश चन्द्र आज़ाद

संसद में नेता प्रतिपक्ष की हैसियत प्रधानमंत्री के बराबर होती हैं
FARIDABAD NEWS 22 JULY 2026 ; GAUTAM : समाजसेवी हरीश चन्द्र आज़ाद ने कहा कि जिस तरह से दिल्ली पुलिस ने Read More...

7/22/2026 7:15:59 PM
हरियाणा में विश्वस्तरीय नागरिक उड्डयन सुविधाओं के विस्तार के लिए सरकार प्रतिबद्ध : विपुल गोयल

FARIDABAD NEWS 22 JULY 2026 : GAUTAM ; हरियाणा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, शहरी स्थानीय निकाय तथा नागरिक उड्डयन मंत्री विपुल गोयल ने आज सुबह चंडीगढ़ स्थित सचिवालय में हरियाण Read More...

7/22/2026 7:12:20 PM
थेलासीमिया ग्रस्त बच्चों के लिए रक्तदान शिविर का सफल आयोजन

FARIDABAD NEWS 22 JULY 2026 : GAUTAM :  फाउंडेशन अगेंस्ट थेलासीमिया, फरीदाबाद, अग्रोहा हेल्थ क्लब एवं रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद सेंट्रल के संयुक्त तत्वावधान में थेलास Read More...

7/22/2026 7:07:51 PM
कांग्रेस प्रवक्ता सुमित गौड़ को पुलिस ने किया नजरबंद, दिल्ली जाने से रोका

 

FARIDABAD NEWS 22 JULY 2026 ; GAUTAM :  दिल्ली में प्रस्तावित प्रदर्शन के मद्देनजर पुलिस ने सुबह सवेरे ही कांग्रेसी नेताओं के यहां ढेरे डालने शुरु Read More...

7/22/2026 7:04:10 PM
कांग्रेस नेताओं ने उपायुक्त आयुष सिन्हा के मार्फत महामहिम राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

FARIDABAD NEWS 22 JULY 2026 : GAUTAM : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी फरीदाबाद के अध्यक्ष बलजीत कौशिक Read More...


Welcome