- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Wednesday,22 July , 2026
FARIDABAD NEWS 22 JULY 2026 : GAUTAM : फाउंडेशन अगेंस्ट थेलासीमिया, फरीदाबाद, अग्रोहा हेल्थ क्लब एवं रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद सेंट्रल के संयुक्त तत्वावधान में थेलासीमिया ग्रस्त बच्चों के लिए अद्वित्या होम, फरीदाबाद में एक विशाल रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया।
इस शिविर को सफल बनाने में डॉ. रंजना सिंघल एवं उनके परिवार का विशेष एवं सराहनीय सहयोग रहा। शिविर की सबसे प्रेरणादायक बात यह रही कि अधिकांश रक्तदाता ऐसे युवा थे जिन्होंने अपने जीवन में पहली बार रक्तदान कर मानव सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।
रक्तदान करने वालों में ईशान सिंघल, हर्षित, नीलम जैन, प्रमोद, तन्मय, मनोज, अभिषेक, पायल, अंकित, सिमरन एवं दीप्ती शर्मा प्रमुख रहे। सभी रक्तदाताओं का संस्था की ओर से आभार व्यक्त करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों को थेलासीमिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई तथा बताया गया कि थेलासीमिया से पीड़ित बच्चों को प्रत्येक 15–20 दिन में नियमित रक्त की आवश्यकता होती है। अधिक से अधिक लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित करने का आह्वान भी किया गया, ताकि किसी भी बच्चे का उपचार रक्त के अभाव में प्रभावित न हो।
रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करने एवं कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए वेद प्रकाश सिंघल, कल्पना राणा, हरपाल जी, रोटेरियन नरेश वर्मा, रोटेरियन योगराज, रोटेरियन अनिल राहत, रोटेरियन रविंद्र डुडेजा तथा आनंद जुनेजा अपनी गरिमामयी उपस्थिति के साथ उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं, अतिथियों एवं सहयोगियों का हृदय से धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के सामूहिक सहयोग से ही थेलासीमिया ग्रस्त बच्चों के जीवन को सुरक्षित एवं स्वस्थ बनाया जा सकता है। रक्तदाताओ का होंसला बढ़ाते
FARIDABAD NEWS 22 JULY 2026 : GAUTAM : हरियाणा महिला विकास निगम की चेयरपर्सन सुनीता डांगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प Read More...
FARIDABAD NEWS 22 JULY 2026 : GAUTAM : जिला फरीदाबाद में 24 जुलाई तक जारी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 अभियान के अब केवल अंतिम दो दिन शेष हैं। उपायुक्त एवं जिला निर्वाच Read More...
12वीं से स्नातकोत्तर, आईटीआई, डिप्लोमा एवं प्रोफेशनल कोर्स के अभ्यर्थियों को मिलेगा रोजगार का अवसर
FARIDABAD NEWS 22 JULY 2026 : GAUTAM : मंडल रोजगार कार्यालय, फरीदाब
Read More...
संसद में नेता प्रतिपक्ष की हैसियत प्रधानमंत्री के बराबर होती हैं
FARIDABAD NEWS 22 JULY 2026 ; GAUTAM : समाजसेवी हरीश चन्द्र आज़ाद ने कहा कि जिस तरह से दिल्ली पुलिस ने
Read More...
FARIDABAD NEWS 22 JULY 2026 : GAUTAM ; हरियाणा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, शहरी स्थानीय निकाय तथा नागरिक उड्डयन मंत्री विपुल गोयल ने आज सुबह चंडीगढ़ स्थित सचिवालय में हरियाण Read More...
FARIDABAD NEWS 22 JULY 2026 : GAUTAM : फाउंडेशन अगेंस्ट थेलासीमिया, फरीदाबाद, अग्रोहा हेल्थ क्लब एवं रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद सेंट्रल के संयुक्त तत्वावधान में थेलास Read More...
FARIDABAD NEWS 22 JULY 2026 ; GAUTAM : दिल्ली में प्रस्तावित प्रदर्शन के मद्देनजर पुलिस ने सुबह सवेरे ही कांग्रेसी नेताओं के यहां ढेरे डालने शुरु Read More...
FARIDABAD NEWS 22 JULY 2026 : GAUTAM : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी फरीदाबाद के अध्यक्ष बलजीत कौशिक Read More...