- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Sunday,26 July , 2026
FARIDABAD NEWS 26 JULY 2026 : GAUTAM : विक्टोरा लाइफ फाउंडेशन द्वारा संचालित "मिशन 50,000 वृक्ष" एवं "सेल्फी विथ प्लांटेशन 5.0" अभियान के अंतर्गत आज हैबिटैट सोसाइटी , सेक्टर-78, ग्रेटर फरीदाबाद में पौधारोपण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
यह अभियान ट्री मैन एस.एस. बांगा के सान्निध्य एवं मार्गदर्शन में निरंतर आगे बढ़ रहा है। उनके पर्यावरण संरक्षण के विज़न और प्रेरणा से समाज के विभिन्न वर्ग बड़ी संख्या में इस हरित अभियान से जुड़ रहे हैं।
कार्यक्रम में हैबिटैट सोसाइटी के प्रेसिडेंट सिद्धार्थ पांडे, सुरेश कुमार एवं सोसाइटी के सभी सम्मानित सदस्यों ने नीम, पीपल, बरगद, आंवला, बेलपत्र, शीशम एवं आम सहित विभिन्न पर्यावरण एवं औषधीय महत्व के पौधों का रोपण किया गया तथा पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया। सभी प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने की दिशा में अपना योगदान देने का विश्वास व्यक्त किया।
इस अवसर पर कहा गया कि "एक वृक्ष केवल आज का पौधा नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का आधार है।" इसी सोच के साथ विक्टोरा लाइफ फाउंडेशन का मिशन 50,000 वृक्ष केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि उनके संरक्षण, देखभाल और दीर्घकालिक निगरानी पर भी समान रूप से कार्य कर रहा है।
विक्टोरा लाइफ फाउंडेशन के सहयोग से ट्री एम्बुलेंस , पौधों की देखभाल, संरक्षण एवं जन-जागरूकता जैसे अभियानों के माध्यम से हरित फरीदाबाद के निर्माण के लिए निरंतर कार्यरत है।
"एक वृक्ष आज, हरित भविष्य कल" के संदेश के साथ संस्था ने सभी नागरिकों से इस अभियान से जुड़कर पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान देने की अपील की।
FARIDABAD NEWS 26 JULY 2026 : GAUTAM : विक्टोरा लाइफ फाउंडेशन द्वारा संचालित "मिशन 50,000 वृक्ष" एवं "सेल्फी विथ प्लांटेशन 5.0" अभियान के अंतर्गत आज हैबि Read More...
FARIDABAD NEWS 26 JULY 2026 ; GAUTAM : वार्ड नं. 43 की लोकप्रिय पार्षद श्रीमती रश्मि यादव द्वारा आज भाटिया कॉलोनी, ब्लॉक-सी में लगभग ₹50 लाख की लागत Read More...
FARIDABAD NEWS 26 NJULY 2026 ; GAUTAM : भूपानी-ललपुर रोड स्थित सतयुग दर्शन ट्रस्ट के प्रतिनिधियों ने जनहित में शुभ संदेश देते हुए बताया कि कुदरत के हुकुम अनुसार व युग प Read More...
FARIDABAD NEWS 24 JULY 2026 : GAUTAM : श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में शुक्रवार को हरियाणा राज्य उच्च शिक्षा परिषद के तत्वावधान में उच्च शिक्षा में कौशल-आधारित प Read More...
FARIDABAD NEWS 24 JULY 2026 : GAUTAM : जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद ने नवाचार, प्रौद्योगिकी और उद्यमिता के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण Read More...
PALWAL NEWS 24 JULY 2026 : GAUTAM : पृथला विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक चौधरी रघुबीर तेवतिया ने शुक्रवार को पलवल जिला सचिवालय में आयोजित जिला ग्रीवेंस कमेटी की ब Read More...
पुलिस के सर्वोच्च रक्तदाता 184 बार कर चुके हैं रक्तदान
FARIDABAD NEWS 25 JULY 2026 ; GAUTAM : पुलिस विभाग के सर्वोच्च रक्तदाता एवं हरियाणा पुलिस के उपनिरीक्षक
Read More...
FARIDABAD NEWS 24 JULY 2026 ; GAUTAM : विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर-2 शाखा में आज इन्वेस्टिचर सेरेमनी का भव्य और गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छा Read More...