- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Sunday,26 July , 2026
FARIDABAD NEWS 26 JULY 2026 : GAUTAM सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की जिला कमेटी की विस्तारित बैठक शनिवार देर शाम नगर निगम कॉन्फ्रेंस हॉल, फरीदाबाद में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान करतार सिंह जागलान ने की तथा संचालन जिला सचिव बलवीर सिंह बालगुहेर ने किया। बैठक में अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी फेडरेशन के राष्ट्रीय प्रधान सुभाष लाम्बा, सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री, हरियाणा टूरिज्म विभाग के महासचिव सुभाष देशवाल सहित विभिन्न विभागों के सैकड़ों कर्मचारी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय प्रधान सुभाष लाम्बा एवं राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने कहा कि हरियाणा सरकार ने पिछले 12 वर्षों में कच्चे कर्मचारियों को नियमित करने की नीति बनाने के बजाय उन्हें अस्थायी बनाए रखने के लिए हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRNL) का गठन किया और 58 वर्ष तक रोजगार की तथाकथित गारंटी देकर युवाओं के साथ अन्याय किया है। उन्होंने कहा कि सरकार हरियाणा कौशल रोजगार निगम को समाप्त कर सभी प्रकार के कच्चे कर्मचारियों को अधिकतम दो वर्ष की सेवा पूरी होने पर नियमित करने का कानून बनाए।
उन्होंने बताया कि कच्चे कर्मचारियों के नियमितीकरण, ठेका प्रथा समाप्त करने, रिक्त पदों को नियमित भर्ती से भरने, आवश्यकता अनुसार नए पद सृजित करने तथा आठवें वेतन आयोग का लाभ समय पर लागू करवाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ने आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया है। इसके तहत प्रदेश के सभी 23 जिलों को चार जोनों में विभाजित कर 30 जुलाई, 4 अगस्त, 7 अगस्त एवं 11 अगस्त को जिला मुख्यालयों पर विशाल रैलियां आयोजित की जाएंगी।
नेताओं ने कहा कि जिला स्तरीय रैलियों के बाद नवंबर माह में मुख्यमंत्री के कैंप कार्यालय, कुरुक्षेत्र पर "डेरा डालो-घेरा डालो" आंदोलन किया जाएगा। यदि सरकार ने कर्मचारियों की न्यायोचित मांगों पर वार्ता कर समाधान नहीं किया तो वहीं से प्रदेशव्यापी हड़ताल की घोषणा भी की जाएगी।
अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी फेडरेशन के राष्ट्रीय प्रधान सुभाष लाम्बा ने कहा कि देशभर के विभिन्न राज्यों में सरकारी, अर्द्धसरकारी, निगम, बोर्ड, विश्वविद्यालय एवं स्थानीय निकायों के कर्मचारी संगठन अपने-अपने राज्यों में आंदोलन चला रहे हैं। इन आंदोलनों को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती देने के लिए फेडरेशन ने 12 दिसंबर को रामलीला मैदान, नई दिल्ली में राष्ट्रीय रैली आयोजित करने का निर्णय लिया है। रैली में निजीकरण, आउटसोर्सिंग और ठेका प्रथा समाप्त करने, पुरानी पेंशन बहाल करने, आठवें वेतन आयोग को लागू करने तथा सभी रिक्त पदों पर नियमित भर्ती की मांग को लेकर राष्ट्रीय आंदोलन की घोषणा की जाएगी।
बैठक में हरियाणा टूरिज्म विभाग के महासचिव सुभाष देशवाल, जिला प्रधान करतार सिंह जागलान तथा जिला सचिव बलवीर सिंह बालगुहेर ने 30 जुलाई को सेक्टर-12 स्थित जिला उपायुक्त कार्यालय पर होने वाली रैली की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागों एवं ब्लॉकों के पदाधिकारियों को मुख्यमंत्री के नाम नियमितीकरण संबंधी आवेदन (पेटीशन) भरवाने के अभियान को तेज करने तथा अधिक से अधिक कच्चे कर्मचारियों को रैली में शामिल करने का आह्वान किया।
बैठक में जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगदीश, कोषाध्यक्ष जयपाल राठी, हरियाणा बिजली वितरण निगम के सर्कल सचिव कृष्ण कुमार, बल्लभगढ़ ब्लॉक प्रधान रामकेश सारण, बड़खल ब्लॉक प्रधान अनूप चंडालिया, फरीदाबाद ब्लॉक प्रधान विजय चावला, तिगांव ब्लॉक प्रधान देवी सिंह, हुडा विभाग के नेता सोनू, हरियाणा टूरिज्म विभाग के नेता कल्लू राम, दिगंबर डागर सहित अनेक कर्मचारी नेताओं ने भाग लिया।
FARIDABAD NEWS 26 JULY 2026 : GAUTAM सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की जिला कमेटी की विस्तारित बैठक शनिवार देर शाम नगर निगम कॉन्फ्रेंस हॉल, फरीदाबाद में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक Read More...
FARIDABAD NEWS 26 JULY 2026 : GAUTAM : विक्टोरा लाइफ फाउंडेशन द्वारा संचालित "मिशन 50,000 वृक्ष" एवं "सेल्फी विथ प्लांटेशन 5.0" अभियान के अंतर्गत आज हैबि Read More...
FARIDABAD NEWS 26 JULY 2026 ; GAUTAM : वार्ड नं. 43 की लोकप्रिय पार्षद श्रीमती रश्मि यादव द्वारा आज भाटिया कॉलोनी, ब्लॉक-सी में लगभग ₹50 लाख की लागत Read More...
FARIDABAD NEWS 26 NJULY 2026 ; GAUTAM : भूपानी-ललपुर रोड स्थित सतयुग दर्शन ट्रस्ट के प्रतिनिधियों ने जनहित में शुभ संदेश देते हुए बताया कि कुदरत के हुकुम अनुसार व युग प Read More...
FARIDABAD NEWS 24 JULY 2026 : GAUTAM : श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में शुक्रवार को हरियाणा राज्य उच्च शिक्षा परिषद के तत्वावधान में उच्च शिक्षा में कौशल-आधारित प Read More...
FARIDABAD NEWS 24 JULY 2026 : GAUTAM : जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद ने नवाचार, प्रौद्योगिकी और उद्यमिता के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण Read More...
PALWAL NEWS 24 JULY 2026 : GAUTAM : पृथला विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक चौधरी रघुबीर तेवतिया ने शुक्रवार को पलवल जिला सचिवालय में आयोजित जिला ग्रीवेंस कमेटी की ब Read More...
पुलिस के सर्वोच्च रक्तदाता 184 बार कर चुके हैं रक्तदान
FARIDABAD NEWS 25 JULY 2026 ; GAUTAM : पुलिस विभाग के सर्वोच्च रक्तदाता एवं हरियाणा पुलिस के उपनिरीक्षक
Read More...