- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Tuesday,07 July , 2026
CHANDIGARH NEWS 07 JULY 2026 GAUTAM : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में सोमवार देर सायं हरियाणा निवास, चंडीगढ़ में आयोजित हाई पॉवर परचेज कमेटी (HPPC) एवं हाई पॉवर्ड वर्क्स परचेज कमेटी (HPWPC) की महत्वपूर्ण बैठक में हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल सम्मिलित हुए। बैठक में प्रदेशभर के विकास कार्यों, आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने वाली परियोजनाओं तथा विभिन्न विभागों से संबंधित खरीद प्रस्तावों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। बैठक के दौरान विभिन्न विभागों के 340 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के विकास एवं खरीद प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई। साथ ही प्रभावी नेगोसिएशन के माध्यम से लगभग 15.11 करोड़ रुपये की बचत सुनिश्चित कर जनधन के पारदर्शी एवं जिम्मेदार उपयोग का उदाहरण भी प्रस्तुत किया गया।
बैठक के उपरांत विपुल गोयल ने फरीदाबाद को मिली महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं के लिए नायब सिंह सैनी का हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व में फरीदाबाद निरंतर विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। प्रदेश सरकार आधुनिक शहरी ढांचे के निर्माण, पर्यावरण संरक्षण तथा नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि बैठक में फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण के अंतर्गत सेक्टर-9, 10, 14, 15, 15ए, 16, 17, 18, 19, 29, 30, 31, 32, 34, 35 एवं 37 के ग्रीन बेल्ट तथा पार्कों के लिए छह माइक्रो सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित करने, उनसे संबंधित आधारभूत ढांचे के निर्माण, आवश्यक उपकरणों की स्थापना तथा उनके संचालन एवं रखरखाव से जुड़े कार्यों को मंजूरी प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि यह परियोजना फरीदाबाद के पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगी। इन माइक्रो सीवेज ट्रीटमेंट प्लांटों के माध्यम से उपचारित जल का उपयोग ग्रीन बेल्ट और पार्कों के रखरखाव में किया जाएगा जिससे स्वच्छ जल का संरक्षण होगा हरित क्षेत्रों का विस्तार होगा और शहर में स्वच्छ एवं टिकाऊ शहरी विकास को नई मजबूती मिलेगी।
उन्होंने कहा कि तेजी से विकसित हो रहे फरीदाबाद को भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में शहर के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने तथा जनसुविधाओं का विस्तार करने के लिए निरंतर योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से फरीदाबाद की स्वच्छता व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा नागरिकों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण शहरी सुविधाओं का लाभ मिलेगा।
विपुल गोयल ने कहा कि बैठक में दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम तथा उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के लिए विद्युत अवसंरचना को सुदृढ़ करने से जुड़े विभिन्न उपकरणों की खरीद को मंजूरी दी गई। इसके साथ ही हरियाणा डेयरी विकास सहकारी प्रसंघ लिमिटेड के लिए केंद्र सरकार की एनपीडीडी योजना के अंतर्गत अत्याधुनिक प्रयोगशाला उपकरणों की खरीद को भी स्वीकृति प्रदान की गई, जिससे डेयरी क्षेत्र को और अधिक मजबूती मिलेगी।
उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का संकल्प हरियाणा का सर्वांगीण, संतुलित और समावेशी विकास सुनिश्चित करना है। इसी सोच के अनुरूप इस बैठक में केवल फरीदाबाद ही नहीं, बल्कि गुरुग्राम, सोनीपत और पंचकूला सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों की महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं को भी स्वीकृति प्रदान की गई। गुरुग्राम में सेक्टर-78 और 80 के मध्य मास्टर रोड एवं सर्विस रोड के निर्माण, सोनीपत के कुंडली और खरखौदा क्षेत्र में सीवर लाइन, वर्षा जल निकासी व्यवस्था, सड़क चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण तथा सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण कार्यों को मंजूरी दी गई। वहीं पंचकूला औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 एवं फेज-2 और पिंजौर-कालका शहरी परिसर में नए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, मुख्य पंपिंग स्टेशन तथा मौजूदा सीवेज अवसंरचना के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण के महत्वपूर्ण कार्यों को भी स्वीकृति मिली है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार हर जिले में आधुनिक आधारभूत सुविधाओं का विस्तार कर विकास को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। आने वाले समय में इन सभी परियोजनाओं के पूर्ण होने से हरियाणा का शहरी ढांचा और अधिक मजबूत होगा तथा प्रदेश विकास और जनकल्याण के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।
बैठक में हरियाणा के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा जी, सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा जी तथा लोक निर्माण (भवन एवं सड़कें) मंत्री रणबीर गंगवा जी उपस्थित रहे।
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : हर रविवार की तरह इस रविवार भी हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर के निवास पर खुले दरबार का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न वर्गों के लोग Read More...
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 ; GAUTAM ; राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रायन इंटरनेशनल स्कूल, फरीदाबाद में आयोजित स्वैच्छि Read More...
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : पिछले करीब 30 वर्षों से थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों की सेवा में समर्पित समाजसेवी मोहिंदर खुराना ने अपना जन्मदिन जर Read More...
हाईकोर्ट ने भी परमानेंट लोक अदालत के छात्र को दाखिला देने के आदेश पर नहीं दिया स्टे
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : परमानेंट लोक अदालत के आदेश के बाद Read More...
बैठक में हुई समाज को मजबूत करने व समाज में भागीदारी निभाने संबंधित कई मुद्दों पर सार्थक चर्चा
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : लंबे समय से असंगठित र
Read More...
G. FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : ग्रेटर फरीदाबाद में आबादी के अनुरूप मूलभूत सुविधाओं, बेहतर प्रशासन एवं योजनाबद्ध विकास की मांग को लेकर कन्फेडरेशन R Read More...
FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : गुरुग्राम का शब्द यात्रा समूह मेघालय राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, शिलांग के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार हेतु अंतरराष Read More...
FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को बुढ़ैना, फरीदाबा Read More...