- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Saturday,30 May , 2026
FARIDABAD NEWS 30 MAY 2026 : GAUTAM : लक्ष्य ग्रामीण विकास संस्था एवं नाबार्ड, भारत सरकार के संयुक्त तत्वाधान में सैक्टर - 3, बल्लभगढ़ में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने तथा ग्रामीण उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य का भव्य शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सुश्री हर्षा देव, जिला विकास प्रबंधक (DDM), NABARD रहीं, जबकि विशिष्ट अतिथि ब्रजेश कुमार, लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (LDM), फरीदाबाद ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। अतिथियों ने फीता काटकर ग्राम दुकान का उद्घाटन किया तथा विभिन्न उत्पादों का अवलोकन किया।
अपने संबोधन में मुख्य अतिथि सुश्री हर्षा देव ने कहा कि ग्राम दुकान ग्रामीण महिलाओं, स्वयं सहायता समूहों एवं स्थानीय उद्यमियों द्वारा निर्मित उत्पादों को बाजार से जोड़ने की एक महत्वपूर्ण पहल है। इससे ग्रामीण उत्पादों को पहचान मिलने के साथ-साथ महिलाओं की आय एवं आत्मनिर्भरता में वृद्धि होगी।
विशिष्ट अतिथि ब्रजेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे प्रयास स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने ग्राम दुकान को ग्रामीण विकास की दिशा में एक सराहनीय पहल बताया। कुंदनलाल ( अध्यक्ष एल जी वी एस) ने कहा कि संस्था का प्रयास है कि ग्रामीण क्षेत्रों में निर्मित गुणवत्तापूर्ण उत्पादों को उचित बाजार उपलब्ध कराया जाए, जिससे महिलाओं और ग्रामीण परिवारों की आय में वृद्धि हो तथा वे आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें। महेश चंद (उपाध्यक्ष, एल जी वी एस) ने अपने संबोधन में कहा कि ग्राम दुकान केवल एक विक्रय केंद्र नहीं, बल्कि ग्रामीण महिलाओं और उद्यमियों की मेहनत, कौशल और आत्मनिर्भरता का प्रतीक है। महासचिव गीता सिंह ने बताया कि नाबार्ड द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त कर अपना उत्पाद बना रही स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा निर्मित विभिन्न उत्पादों को प्रदर्शित एवं विक्रय हेतु उपलब्ध कराया गया है। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण उत्पादों को सीधे उपभोक्ताओं तक पहुंचाना तथा ग्रामीण समुदायों के लिए सतत आजीविका के अवसर सृजित करना है। अंत में संस्था की ओर से सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया गया।
FARIDABAD NEWS 30 MAY 2026 GAUTAM : विकास एवं पंचायत विभाग बल्लभगढ़ के अंतर्गत बीडीपीओ कार्यालय में कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग, हरियाणा द्वारा 2 जून से Read More...
FARIDABAD NEWS 30 MAY 2026 : GAUTAM : लक्ष्य ग्रामीण विकास संस्था एवं नाबार्ड, भारत सरकार के संयुक्त तत्वाधान में सैक्टर - 3, बल्लभगढ़ में ग्रामीण उद्यमिता Read More...
BHIWANI NEWS 30 MAY 2026 ; GAUTAM स्थानीय पंचायत भवन में आयोजित जिला लोकसंपर्क एवं कष्टï निवारण समिति की मासिक बैठक में 14 परिवादों की सुनवाई करते हुए Read More...
भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग फरीदाबाद में प्रारंभ, कार्यकर्ताओं को मिला वैचारिक एवं संगठनात्मक मार्गदर्शन
FARIDABAD NEWS 30 MAY 2026 GAUTAM भाज
Read More...
FARIDABAD NEWS 30 MAY 2026 : GAUTAM : शुक्रवार की रात को एनआईटी 3 स्थित शिव मंदिर एवं नेहरू कालोनी स्थित बरसों पुरानी मस्जिद को तोड़े जाने को लेकर काँग्रेस न Read More...
FARIDABAD NEWS 30 MAY 2026 : GAUTAM : सैनिक कालोनी चौक पर बने हुए धार्मिक स्थलों में हुई तोडफ़ोड़ के विरोध में आज नूंह के विधायक आफताब अहमद, जिला कांग्रेस कमेटी के Read More...
ब्राहामण महापंचायत व विश्व हिन्दू तख्त प्रमुख वीरेश शांडिल्य ने कहा कि विपुल गोयल के नेतृत्व में स्थानीय निकाय विभाग व राजस्व विभाग में लोगों की होती है सुनवाई, श्रेय दिया विपुल गोयल को
Read More...
अपनी नियुक्ति पर जिला कांग्रेस कमेटी फरीदाबाद के अध्यक्ष बलजीत कौशिक सहित अन्य नेताओं का जताया आभार
FARIDABAD NEWS 30 MAY 2026 : GAUTAM : अखिल भारतीय कांग्रेस कम
Read More...