- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Saturday,30 May , 2026
ब्राहामण महापंचायत व विश्व हिन्दू तख्त प्रमुख वीरेश शांडिल्य ने कहा कि विपुल गोयल के नेतृत्व में स्थानीय निकाय विभाग व राजस्व विभाग में लोगों की होती है सुनवाई, श्रेय दिया विपुल गोयल को
FARIDABAD NEWS 30 MAY 2026 : GAUTAM :अंबाला, पंचकूला व सोनीपत में निगम चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद विश्व हिन्दू तख्त व ब्राहामण महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने हरियाणा के स्थानीय निकाय, राजस्व व नागरिक उड्डायन मंत्री विपुल गोयल को दोशाला देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि जब से विपुल गोयल स्थानीय निकाय व राजस्व मंत्री बने तब से इन दोनों विभागों में जनता की सुनवाई होती है और दोनों विभागों के अधिकारियों को विपुल गोयल ने ईमानदारी से काम करने के आदेश दिए हुए हैं। वीरेश शांडिल्य ने कहा कि इसी कारण स्थानीय निकाय चुनावों में अंबाला, पंचकूला व सोनीपत में न केवल भाजपा के मेयर भारी बहुमत से जीते हैं बल्कि निगम पार्षद भी भारी बहुमत से एकतरफा जीते हैं। जिसका श्रेय विश्व हिन्दू तख्त स्थानीय निकाय विभाग के मंत्री विपुल गोयल को भी देती है वैसे तो राज्य के मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में आज हरियाणा में हर वर्ग की सुनवाई हो रही है लेकिन निगम चुनावों में स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल की ईमानदारी व विभाग में निष्पक्षता व निगमों में लोगों की सुनवाई के कारण भी तीनों जिलों के निकाय चुनावों में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिला है। वीरेश शांडिल्य ने कहा कि विपुल गोयल के दरबार में हर व्यक्ति की सुनवाई होती है और विपुल गोयल दूसरी बार कैबिनेट मंत्री होते हुए लोगों की सेवा नर सेवा नारायण सेवा के सिद्धांत पर कर रहे हैं। वीरेश शांडिल्य ने कहा जल्द ही विपुल गोयल का राज्य स्तर पर विश्व हिन्दू तख्त कार्यक्रम करेगी। इस मौके पर विश्व हिन्दू तख्त के महासचिव नवरत्न गर्ग, अशोक अग्रवाल, गगन धमीजा बसंत सहित तख्त के पदाधिकारी मौजूद थे। वीरेश शांडिल्य ने कहा कि यदि नायब सैनी सरकार के सभी मंत्री अनिल विज व विपुल गोयल, राजेश नागर की तरह लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका तुरंत समाधान कर दें तो हरियाणा में रामराज आ जाएगा।
FARIDABAD NEWS 30 MAY 2026 : GAUTAM : लक्ष्य ग्रामीण विकास संस्था एवं नाबार्ड, भारत सरकार के संयुक्त तत्वाधान में सैक्टर - 3, बल्लभगढ़ में ग्रामीण उद्यमिता Read More...
BHIWANI NEWS 30 MAY 2026 ; GAUTAM स्थानीय पंचायत भवन में आयोजित जिला लोकसंपर्क एवं कष्टï निवारण समिति की मासिक बैठक में 14 परिवादों की सुनवाई करते हुए Read More...
भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग फरीदाबाद में प्रारंभ, कार्यकर्ताओं को मिला वैचारिक एवं संगठनात्मक मार्गदर्शन
FARIDABAD NEWS 30 MAY 2026 GAUTAM भाज
Read More...
FARIDABAD NEWS 30 MAY 2026 : GAUTAM : शुक्रवार की रात को एनआईटी 3 स्थित शिव मंदिर एवं नेहरू कालोनी स्थित बरसों पुरानी मस्जिद को तोड़े जाने को लेकर काँग्रेस न Read More...
FARIDABAD NEWS 30 MAY 2026 : GAUTAM : सैनिक कालोनी चौक पर बने हुए धार्मिक स्थलों में हुई तोडफ़ोड़ के विरोध में आज नूंह के विधायक आफताब अहमद, जिला कांग्रेस कमेटी के Read More...
ब्राहामण महापंचायत व विश्व हिन्दू तख्त प्रमुख वीरेश शांडिल्य ने कहा कि विपुल गोयल के नेतृत्व में स्थानीय निकाय विभाग व राजस्व विभाग में लोगों की होती है सुनवाई, श्रेय दिया विपुल गोयल को
Read More...
अपनी नियुक्ति पर जिला कांग्रेस कमेटी फरीदाबाद के अध्यक्ष बलजीत कौशिक सहित अन्य नेताओं का जताया आभार
FARIDABAD NEWS 30 MAY 2026 : GAUTAM : अखिल भारतीय कांग्रेस कम
Read More...
FARIDABAD NEWS 26 MAY 2026 : GAUTAM : जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद प्रशासन ने नए शैक्षणिक सत्र में दाखिला लेन Read More...