FARIDABAD

HindustanVision Saturday,30 May , 2026
भाजपा के 12 वर्ष: अंत्योदय से विकास तक का स्वर्णिम सफर : विपुल गोयल

भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग फरीदाबाद में प्रारंभ, कार्यकर्ताओं को मिला वैचारिक एवं संगठनात्मक मार्गदर्शन
FARIDABAD NEWS 30 MAY 2026  GAUTAM   भाजपा फरीदाबाद जिला प्रशिक्षण वर्ग में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने सरकार की गरीब कल्याण योजनायें विषय पर अपने संबोधन में कहा कि भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार के नेतृत्व में बीते 12 वर्ष देश और प्रदेश के विकास, सुशासन और जनकल्याण के स्वर्णिम वर्ष रहे हैं। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सिद्धांत को आधार बनाकर भाजपा सरकार ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में गरीब, किसान, युवा, महिला और वंचित वर्ग के सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक योजनाएं लागू की गई हैं। जनधन योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, स्वच्छ भारत मिशन और प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना आदि अनेकों योजनाएं लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आई हैं।
विपुल गोयल ने कहा कि किसानों के हित में किसान सम्मान निधि, फसल बीमा, एमएसपी पर खरीद, भावांतर भरपाई और पशुधन बीमा जैसी योजनाओं ने कृषि क्षेत्र को नई मजबूती दी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासन के माध्यम से जनहितकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के पात्र लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। कार्यकर्ताओं को आह्वान करते हुए विपुल गोयल ने कहा कि वे सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएं तथा जनता और संगठन के बीच मजबूत सेतु बनकर राष्ट्र निर्माण की इस विकास यात्रा को और गति दें।

भाजपा फरीदाबाद का दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग शनिवार को सेक्टर-16 स्थित गुर्जर भवन में जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल की अध्यक्षता में विधिवत रूप से प्रारंभ हुआ। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत आयोजित यह प्रशिक्षण वर्ग रविवार तक चलेगा, जिसमें संगठन, विचारधारा, सुशासन, मीडिया, सरकार की योजनाएं, सोशल मीडिया तथा राष्ट्रहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ वंदे मातरम् एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम में केंद्र सरकार एवं हरियाणा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा विकास कार्यों पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसका अवलोकन हरियाणा सरकार के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने किया। प्रशिक्षण वर्ग में  महापौर प्रवीण बतरा जोशी, जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल, जिला प्रभारी नरेंद्र वत्स, प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख शैलेन्द्र पांडे,  पूर्व शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा, पूर्व विधायक नरेंद्र गुप्ता, मुख्यमंत्री के राजनैतिक सचिव अजय गौड़, पूर्व वरिष्ठ उप महापौर देवेन्द्र चौधरी, जिला जिला महामंत्री चौधरी प्रवीण गर्ग, शोभित अरोड़ा, पूर्व जिला महामंत्री मूलचंद मित्तल, मनोज वशिष्ठ, जिला वर्ग प्रमुख ओमप्रकाश रक्षवाल, जिला प्रशिक्षण प्रमुख मदन पुजारा, वजीर सिंह डागर,  प्रदर्शनी प्रमुख गिर्राज त्यागी मुख्य तौर पर उपस्थित रहे ।

जिला प्रभारी नरेंद्र वत्स ने संगठनात्मक वृत्त लिया और पार्टी के डिजिटल अभियान के अंतर्गत सभी कार्यकर्ताओं से अपनी ऑनलाइन उपस्थिति सुनिश्चित कर वर्ग को सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में डिजिटल माध्यम संगठन की विचारधारा और गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रभावी साधन है और कार्यकर्ताओं को डिजिटल माध्यम से जन जन के जुड़कर योजनाओं को लाभ दिलाने का कार्य करना चाहिए । कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री चौधरी प्रवीण गर्ग एवं शोभित अरोड़ा ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय, प्रदेश, जिला एवं मंडल स्तर के अनेक पदाधिकारी, जन प्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन रविवार को भी छह सत्रों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हरेन्द्र भड़ाना, गोल्डी अरोड़ा, सीमा भारद्वाज, धर्मवीर भड़ाना, भारती भाकुनी, जिला सचिव तरनजीत भाटिया, मनीष छौंकर, डॉ. अनुराधा डीगवाल, आरती साहू, सुनिल कुमार, जिला कोषाध्यक्ष राजन मूथरेजा, कार्यालय सचिव राज मदान, मीडिया प्रमुख विनोद गुप्ता, जिला प्रवक्ता आभास अग्रवाल, अरुणिमा सिंह, नीरज मित्तल,नरेन्द्र जैन, सत्येंद्र पांडेय, मंडल अध्यक्ष, मोर्चों के जिला अध्यक्ष और भाजपा के 150 से अधिक वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

भाजपा के 12 वर्ष: अंत्योदय से विकास तक का स्वर्णिम सफर : विपुल गोयल

More News

5/30/2026 7:47:58 PM
महिलाओं को सांझी कला से जोड़ने के लिए तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

FARIDABAD NEWS 30 MAY 2026  GAUTAM :   विकास एवं पंचायत विभाग बल्लभगढ़ के अंतर्गत बीडीपीओ कार्यालय में कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग, हरियाणा द्वारा 2 जून से Read More...

5/30/2026 7:27:06 PM
ग्राम दुकान का शुभारंभ, ग्रामीण उत्पादों को मिलेगा नया बाजार

FARIDABAD NEWS 30 MAY 2026 : GAUTAM  : लक्ष्य ग्रामीण विकास संस्था एवं नाबार्ड, भारत सरकार के  संयुक्त तत्वाधान में सैक्टर - 3, बल्लभगढ़ में  ग्रामीण उद्यमिता Read More...

5/30/2026 7:16:40 PM
मामला रफा दफा करने का दबाव बनाने की शिकायत मिलने पर मंत्री राजेश नागर ने किया आयुष्मान के नोडल अधिकारी को सस्पेंड

BHIWANI NEWS 30 MAY 2026 ; GAUTAM    स्थानीय पंचायत भवन में आयोजित जिला लोकसंपर्क एवं कष्टï निवारण समिति की मासिक बैठक में 14 परिवादों की सुनवाई करते हुए Read More...

5/30/2026 7:12:02 PM
भाजपा के 12 वर्ष: अंत्योदय से विकास तक का स्वर्णिम सफर : विपुल गोयल

भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग फरीदाबाद में प्रारंभ, कार्यकर्ताओं को मिला वैचारिक एवं संगठनात्मक मार्गदर्शन
FARIDABAD NEWS 30 MAY 2026  GAUTAM   भाज Read More...

5/30/2026 7:09:11 PM
बीजेपी सरकार द्वार मंदिर एवं मस्जिद पर रात के अंधेरे में की गई कार्यवाही शर्मनाक : विजय प्रताप सिंह

FARIDABAD NEWS 30 MAY 2026 : GAUTAM  :  शुक्रवार की रात को एनआईटी 3 स्थित शिव मंदिर एवं नेहरू कालोनी स्थित बरसों पुरानी मस्जिद को तोड़े जाने को लेकर काँग्रेस न Read More...

5/30/2026 7:06:21 PM
कांग्रेसियों ने तोडफ़ोड़ की निंदा कि

FARIDABAD NEWS 30 MAY 2026 : GAUTAM :  सैनिक कालोनी चौक पर बने हुए धार्मिक स्थलों में हुई तोडफ़ोड़ के विरोध में आज नूंह के विधायक आफताब अहमद, जिला कांग्रेस कमेटी के Read More...

5/30/2026 6:14:45 PM
विश्व हिन्दू तख्त प्रमुख वीरेश शांडिल्य ने निगम चुनावों में शानदार जीत के बाद स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल को सम्मानित किया

ब्राहामण महापंचायत व विश्व हिन्दू तख्त प्रमुख वीरेश शांडिल्य ने कहा कि विपुल गोयल के नेतृत्व में स्थानीय निकाय विभाग व राजस्व विभाग में लोगों की होती है सुनवाई, श्रेय दिया विपुल गोयल को

Read More...

5/30/2026 6:09:12 PM
पूर्व सरपंच विजयपाल सिंह कांग्रेस कमेटी राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के फरीदाबाद अध्यक्ष नियुक्त

अपनी नियुक्ति पर जिला कांग्रेस कमेटी फरीदाबाद के अध्यक्ष बलजीत कौशिक सहित अन्य नेताओं का जताया आभार
FARIDABAD NEWS 30 MAY 2026 : GAUTAM : अखिल भारतीय कांग्रेस कम Read More...


Welcome