FARIDABAD

HindustanVision Saturday,30 May , 2026
बीजेपी सरकार द्वार मंदिर एवं मस्जिद पर रात के अंधेरे में की गई कार्यवाही शर्मनाक : विजय प्रताप सिंह

FARIDABAD NEWS 30 MAY 2026 : GAUTAM  :  शुक्रवार की रात को एनआईटी 3 स्थित शिव मंदिर एवं नेहरू कालोनी स्थित बरसों पुरानी मस्जिद को तोड़े जाने को लेकर काँग्रेस नेता विजय प्रताप सिंह ने अपना आक्रोश प्रकट किया। रात के अंधेरे में की गई इस कार्यवाही को उन्होंने निंदनीय एवं शर्मनाक करार दिया। विजय प्रताप ने कहा कि सरकार की किसी योजना के बीच में अगर यह मंदिर एवं मस्जिद आ रहे थे तो, पहले लोगों से बात करनी चाहिए थी, इस प्रकार चोरों की तरह कार्यवाही करना उचित नहीं है।

विजय प्रताप ने मौका स्थल पर जाकर जायज लिया और वहाँ मौजूद लोगों से हालात जानें। लोगों ने बताया कि रात को जब वो अपने घरों में सोये हुए थे तो, केवल मस्जिद एवं मंदिर ही नहीं, बल्कि उनके घरों पर भी बिलडोज़र चल रहे थे। इस कार्यवाही के दौरान नेहरू कालोनी के लगभग 12 मकानों को भी तोड़ दिया गया। रात के अंधेरे में जब परिवार अपने घरों में सोये हुए हों और उनके ऊपर तोडफोड की कार्यवाही करना अमानवीय कृत्य है। ये लोग अपने शहर के लोग हैं और इनके ऊपर इस तरह की कार्यवाही ऐसा लगता है, जैसे दुश्मन देश रात के अंधेरे में हमला करता है।

विजय प्रताप ने कहा कि किसी भी जगह पर सामाजिक, धार्मिक इमारत है और उस जगह पब्लिक हित में कोई योजना है तो कार्यवाही करने से पहले सरकार को लोगों से बात करनी चाहिए लोगों की धार्मिक भावनाएं मंदिर, मस्जिद से जुड़ी होती हैं, लेकिन सरकार को लोगों की भावनाओं से कोई सरोकार नहीं है। अपने देश में अपने लोगों से सरकार का दुश्मनों जैसा व्यवहार समझ से परे है। लोगों को सामान तक निकालने का मौका नहीं दिया। लंबे समय से कोई इमारत विशेष रुप से धार्मिक आस्था से जुडा मंदिर एवं मस्जिद को हटाने से पहले लोगों को समय दिया जाना चाहिए, लोगों से बात करके उनको संतुष्ट करना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लोगों की जरूरतों को पूरा नहीं कर सकती। रोज महंगाई बढ रही है, बेरोजगारी बढ रही है, शहर में सफ़ाई नहीं है पाइन के पानी की किल्लत है लोग भुखमरी की कगार पर है। भ्रष्टाचार चरम पर है इसलिए बीजेपी सरकार लोगों को मुद्दों से भटकाने के लिए इस तरह का काम करती है। लोगों को सुविधाएं इनसे दी नहीं जा रही, इन्ही के मंत्री कह रहे हैं की जो सड़कें कॉंग्रेस सरकार में बनी थी, वो आज भी चल रही हैं। उन्होंने कहा मंदिर मस्जिद की वैकल्पिक व्यवस्था किए बैगर की गई इस कार्यवाही की वो निंदा करते हैं

बीजेपी सरकार द्वार मंदिर एवं मस्जिद पर रात के अंधेरे में की गई कार्यवाही शर्मनाक : विजय प्रताप सिंह

More News

5/30/2026 7:47:58 PM
महिलाओं को सांझी कला से जोड़ने के लिए तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

FARIDABAD NEWS 30 MAY 2026  GAUTAM :   विकास एवं पंचायत विभाग बल्लभगढ़ के अंतर्गत बीडीपीओ कार्यालय में कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग, हरियाणा द्वारा 2 जून से Read More...

5/30/2026 7:27:06 PM
ग्राम दुकान का शुभारंभ, ग्रामीण उत्पादों को मिलेगा नया बाजार

FARIDABAD NEWS 30 MAY 2026 : GAUTAM  : लक्ष्य ग्रामीण विकास संस्था एवं नाबार्ड, भारत सरकार के  संयुक्त तत्वाधान में सैक्टर - 3, बल्लभगढ़ में  ग्रामीण उद्यमिता Read More...

5/30/2026 7:16:40 PM
मामला रफा दफा करने का दबाव बनाने की शिकायत मिलने पर मंत्री राजेश नागर ने किया आयुष्मान के नोडल अधिकारी को सस्पेंड

BHIWANI NEWS 30 MAY 2026 ; GAUTAM    स्थानीय पंचायत भवन में आयोजित जिला लोकसंपर्क एवं कष्टï निवारण समिति की मासिक बैठक में 14 परिवादों की सुनवाई करते हुए Read More...

5/30/2026 7:12:02 PM
भाजपा के 12 वर्ष: अंत्योदय से विकास तक का स्वर्णिम सफर : विपुल गोयल

भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग फरीदाबाद में प्रारंभ, कार्यकर्ताओं को मिला वैचारिक एवं संगठनात्मक मार्गदर्शन
FARIDABAD NEWS 30 MAY 2026  GAUTAM   भाज Read More...

5/30/2026 7:09:11 PM
बीजेपी सरकार द्वार मंदिर एवं मस्जिद पर रात के अंधेरे में की गई कार्यवाही शर्मनाक : विजय प्रताप सिंह

FARIDABAD NEWS 30 MAY 2026 : GAUTAM  :  शुक्रवार की रात को एनआईटी 3 स्थित शिव मंदिर एवं नेहरू कालोनी स्थित बरसों पुरानी मस्जिद को तोड़े जाने को लेकर काँग्रेस न Read More...

5/30/2026 7:06:21 PM
कांग्रेसियों ने तोडफ़ोड़ की निंदा कि

FARIDABAD NEWS 30 MAY 2026 : GAUTAM :  सैनिक कालोनी चौक पर बने हुए धार्मिक स्थलों में हुई तोडफ़ोड़ के विरोध में आज नूंह के विधायक आफताब अहमद, जिला कांग्रेस कमेटी के Read More...

5/30/2026 6:14:45 PM
विश्व हिन्दू तख्त प्रमुख वीरेश शांडिल्य ने निगम चुनावों में शानदार जीत के बाद स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल को सम्मानित किया

ब्राहामण महापंचायत व विश्व हिन्दू तख्त प्रमुख वीरेश शांडिल्य ने कहा कि विपुल गोयल के नेतृत्व में स्थानीय निकाय विभाग व राजस्व विभाग में लोगों की होती है सुनवाई, श्रेय दिया विपुल गोयल को

Read More...

5/30/2026 6:09:12 PM
पूर्व सरपंच विजयपाल सिंह कांग्रेस कमेटी राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के फरीदाबाद अध्यक्ष नियुक्त

अपनी नियुक्ति पर जिला कांग्रेस कमेटी फरीदाबाद के अध्यक्ष बलजीत कौशिक सहित अन्य नेताओं का जताया आभार
FARIDABAD NEWS 30 MAY 2026 : GAUTAM : अखिल भारतीय कांग्रेस कम Read More...


Welcome