HARYANA

HindustanVision Saturday,30 May , 2026
मामला रफा दफा करने का दबाव बनाने की शिकायत मिलने पर मंत्री राजेश नागर ने किया आयुष्मान के नोडल अधिकारी को सस्पेंड

BHIWANI NEWS 30 MAY 2026 ; GAUTAM    स्थानीय पंचायत भवन में आयोजित जिला लोकसंपर्क एवं कष्टï निवारण समिति की मासिक बैठक में 14 परिवादों की सुनवाई करते हुए प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री राजेश नागर ने आयुष्मान पैनल के एक निजी अस्पताल में ईलाज में लापरवाही बरतने के मामले में मरीज द्वारा उन पर मामले को रफा दफा करने की शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग के आयुष्मान का कार्य देख रहे नोडल अधिकारी को सस्पेंड करने के निर्देश दिए। मंत्री श्री नागर ने इस मामले की जांच के लिए अतिरिक्त उपायुक्त, सिविल सर्जन और कष्ट निवारण समिति की दो महिला गैर सरकारी सदस्यों की एक कमेटी का गठन करने के साथ-साथ अस्पताल का आयुष्मान पैनल से लाइसेंस भी रद्द किए जाने के निर्देश दिए। इसके अलावा मंत्री ने जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को निर्देश दिए कि वे नागरिकों को पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ पेयजल मुहैया करवाएं। पेयजल से संबंधित नागरिकों की समस्याएं प्राथमिकता से सुनी जाएं। इस दौरान भिवानी के विधायक घनश्याम सर्राफ, बवानीखेड़ा के विधायक कपूर सिंह वाल्मीकि, भाजपा जिलाध्यक्ष विरेंद्र कौशिक, डीसी साहिल गुप्ता, प्रवर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार मौजूद रहे।
बैठक में कुल 14 परिवाद रखे गए, जिनमें से 9 परिवादों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि 5 को अगली बैठक तक लंबित रखा गया। खाद्य एवं आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेश नागर ने भिवानी निवासी भगवानदास के सीवरेज ठप संबंधित परिवाद की सुनवाई करते हुए जन स्वास्थ्य अधिकारियों को मौके पर जाकर समस्या का समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने सीवरेज लाइन ठप होने की शिकायत पर कष्ट निवारण समिति के गैर सरकारी सदस्यों की कमेटी का गठन करते हुए 15 दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे नागरिकोंं के पेयजल से संबंधित शिकायतों के फोन जरूर उठाएं और उन पर त्वरित कार्रवाई करें। भिवानी निवासी सुभाष के पुराने परिवाद की सुनवाई करते हुए उन्होंने पुलिस प्रशासन को अतिशीघ्र उचित कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए। फैंसी चौक भिवानी निवासी धर्मसिंह के निजी अस्पताल में उपचार में लापरवाही बरतने पर हुई मौत के मामले की सुनवाई करते हुए बोर्ड का गठन कर 15 दिन के अंदर कार्रवाई के निर्देश दिए। हुनमान गेट भिवानी निवासी संतोष के बेटे की मौत के मामले में कष्टï निवारण समिति की दो महिला सदस्यों को कमेटी में शामिल कर शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए। भिवानी निवासी केके वर्मा के महम रोड़ पर पौधारोपण से संबंधित परिवाद की सुनवाई में वन विभाग को पर्याप्त संख्या में पौधारोपण करने के निर्देश दिए।
मंत्री राजेश नागर ने भिवानी निवासी भगवानदास के औद्योगिक क्षेत्र में सफाई से संबंधित  परिवाद की सुनवाई करते हुए एचएसआईआईडीसी, एचएसवीपी और नगर परिषद को मामले को तुरन्त सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने पर्यावरण प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदूषण फैलाने वालों के चालान काटे जाएं।
इसी प्रकार से जीतूवाला जोहड़ निवासी उषा द्वारा स्विमिंग मे नहाने गए उसके भाई के गायब होने के परिवाद की सुनवाई करते हुए पुलिस को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। डीसी कॉलोनी से रवि शर्मा व क्षेत्रवासियों द्वारा पेयजल की समस्या के परिवाद की सुनवाई के दौरान मंत्री श्री नागर ने वैकल्पिक व्यवस्था के लिए नए बोर की व्यवस्था करने, पर्याप्त पेयजल के लिए पुरानी मोटरों को बदलने, सप्लाई का समय निर्धारण ठीक करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने स्थानीय मूलचंद मंदिर के  सामने से गुजरने वाली गली में बने गड्ढे को तुरंत प्रभाव से दुरुस्त करवाने के निर्देश दिए।
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मंत्री ने कहा कि सरकार नागरिकों को मूलभूत सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत अनाज वितरण में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। राशन वितरण प्रत्येक माह की दस तारीख तक किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि विभाग के पास जो भी शिकायतें पहुंचती हैं, उन पर गंभीरता से कार्रवाई की जाती है। यदि कोई दोषी पाया जाता है तो उन पर नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाती है। सरकार का उद्देश्य लोगों को पारदर्शिता के साथ मूलभूत सुविधाएं प्रदान करना व पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।
इस अवसर पर एसडीएम महेश कुमार, सीटीएम अनिल कुमार, सिवानी की एसडीएम विजया मलिक, तोशाम के एसडीएम संदीप कुमार, सीएमजीजीए रिषव रंजन, डिप्टी सीईओ रविन्द्र दलाल, डीएसपी अनूप कुमार, डीडीपीओ सोमबीर कादयान, सीएमओ डॉ रघुवीर शांडिल्य, भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप प्रजापत व रमेश पचेरवाल, गैर सरकारी सदस्य एडवोकेट हरि सिंह सांगवान, शीशराम चेयरमैन, सुनील वर्मा नम्बरदार, सत्यनारायण शर्मा, रामकिशन हलवासिया, मुकेश सोढ़ी, उमेद सिंह, गोविंद बंसल, कमल फौजी, नविता तंवर, बबीता तंवर, सीमा बंसल, राम अवतार सहित कष्ट निवारण समिति के विभिन्न गैर सरकारी सदस्य उपस्थित रहे।

मामला रफा दफा करने का दबाव बनाने की शिकायत मिलने पर मंत्री राजेश नागर ने किया आयुष्मान के नोडल अधिकारी को सस्पेंड

More News

5/30/2026 7:47:58 PM
महिलाओं को सांझी कला से जोड़ने के लिए तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

FARIDABAD NEWS 30 MAY 2026  GAUTAM :   विकास एवं पंचायत विभाग बल्लभगढ़ के अंतर्गत बीडीपीओ कार्यालय में कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग, हरियाणा द्वारा 2 जून से Read More...

5/30/2026 7:27:06 PM
ग्राम दुकान का शुभारंभ, ग्रामीण उत्पादों को मिलेगा नया बाजार

FARIDABAD NEWS 30 MAY 2026 : GAUTAM  : लक्ष्य ग्रामीण विकास संस्था एवं नाबार्ड, भारत सरकार के  संयुक्त तत्वाधान में सैक्टर - 3, बल्लभगढ़ में  ग्रामीण उद्यमिता Read More...

5/30/2026 7:16:40 PM
मामला रफा दफा करने का दबाव बनाने की शिकायत मिलने पर मंत्री राजेश नागर ने किया आयुष्मान के नोडल अधिकारी को सस्पेंड

BHIWANI NEWS 30 MAY 2026 ; GAUTAM    स्थानीय पंचायत भवन में आयोजित जिला लोकसंपर्क एवं कष्टï निवारण समिति की मासिक बैठक में 14 परिवादों की सुनवाई करते हुए Read More...

5/30/2026 7:12:02 PM
भाजपा के 12 वर्ष: अंत्योदय से विकास तक का स्वर्णिम सफर : विपुल गोयल

भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग फरीदाबाद में प्रारंभ, कार्यकर्ताओं को मिला वैचारिक एवं संगठनात्मक मार्गदर्शन
FARIDABAD NEWS 30 MAY 2026  GAUTAM   भाज Read More...

5/30/2026 7:09:11 PM
बीजेपी सरकार द्वार मंदिर एवं मस्जिद पर रात के अंधेरे में की गई कार्यवाही शर्मनाक : विजय प्रताप सिंह

FARIDABAD NEWS 30 MAY 2026 : GAUTAM  :  शुक्रवार की रात को एनआईटी 3 स्थित शिव मंदिर एवं नेहरू कालोनी स्थित बरसों पुरानी मस्जिद को तोड़े जाने को लेकर काँग्रेस न Read More...

5/30/2026 7:06:21 PM
कांग्रेसियों ने तोडफ़ोड़ की निंदा कि

FARIDABAD NEWS 30 MAY 2026 : GAUTAM :  सैनिक कालोनी चौक पर बने हुए धार्मिक स्थलों में हुई तोडफ़ोड़ के विरोध में आज नूंह के विधायक आफताब अहमद, जिला कांग्रेस कमेटी के Read More...

5/30/2026 6:14:45 PM
विश्व हिन्दू तख्त प्रमुख वीरेश शांडिल्य ने निगम चुनावों में शानदार जीत के बाद स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल को सम्मानित किया

ब्राहामण महापंचायत व विश्व हिन्दू तख्त प्रमुख वीरेश शांडिल्य ने कहा कि विपुल गोयल के नेतृत्व में स्थानीय निकाय विभाग व राजस्व विभाग में लोगों की होती है सुनवाई, श्रेय दिया विपुल गोयल को

Read More...

5/30/2026 6:09:12 PM
पूर्व सरपंच विजयपाल सिंह कांग्रेस कमेटी राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के फरीदाबाद अध्यक्ष नियुक्त

अपनी नियुक्ति पर जिला कांग्रेस कमेटी फरीदाबाद के अध्यक्ष बलजीत कौशिक सहित अन्य नेताओं का जताया आभार
FARIDABAD NEWS 30 MAY 2026 : GAUTAM : अखिल भारतीय कांग्रेस कम Read More...


Welcome