FARIDABAD

HindustanVision Tuesday,19 May , 2026
अंडरपास से सिद्धदाता आश्रम रोड तक बनेगी आधुनिक सड़क, जलभराव से मिलेगी राहत : कृष्ण पाल गुर्जर

: क्षेत्रवासियों की समस्याओं का हो रहा प्राथमिकता से समाधान : विधायक धनेश अदलखा
: फरीदाबाद को जल्द मिलेंगी रेड लाइट फ्री कॉरिडोर और रैपिड मेट्रो की सौगात
: सेक्टर- 45 और 46 की बदलेगी तस्वीर, केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने किया शिलान्यास, बड़खल विधायक धनेश अदलखा भी रहे मौजूद
FARIDABAD NEWS 19 MAY 2026 : GAUTAM : भारत सरकार में केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने आर्थिक, आधारभूत संरचना एवं सांस्कृतिक क्षेत्रों में अभूतपूर्व प्रगति की है। उन्होंने गत सांय वार्ड नंबर-20 क्षेत्र में विकास कार्यों के तहत सेक्टर-45 एवं सेक्टर-46 की डिवाइडिंग रोड पर अंडरपास से सिद्धदाता आश्रम रोड तक लगभग 3 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाली सड़क परियोजना का नारियल तुड़वाकर विधिवत शिलान्यास किया। इस अवसर पर बड़खल विधायक धनेश अदलखा भी मौजूद रहे। इस अवसर पर केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने क्षेत्रवासियों की समस्याओं को भी सुनकर उनका जल्द से जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया।

केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि वर्ष 2014 के बाद फरीदाबाद में विकास कार्यों ने नई गति पकड़ी है और क्षेत्र की अधिकांश मूलभूत समस्याओं का समाधान किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार केवल घोषणाएं नहीं करती, बल्कि तय समय सीमा में विकास कार्यों को धरातल पर उतारने का कार्य करती है। उन्होंने बताया कि सेक्टर-45 की वर्षों पुरानी सीवर समस्या के समाधान के लिए लगभग 2.25 करोड़ रुपये की लागत से नई सीवर लाइन डालने का कार्य अगले दस दिनों में शुरू होगा। वहीं सेक्टर-46 में लगभग सवा दो करोड़ रुपये की लागत से बारात घर निर्माण का कार्य भी जल्द प्रारंभ किया जाएगा। इसके अलावा सेक्टर-45 एवं 46 की मुख्य सड़क को लगभग 3.5 करोड़ रुपये की लागत से विशेष तकनीक के माध्यम से विकसित किया जाएगा, ताकि पहाड़ी क्षेत्र से आने वाले पानी की समस्या का स्थायी समाधान हो सके। सड़क के साथ दोनों ओर ड्रेनेज और सुरक्षा व्यवस्था भी विकसित की जाएगी।

केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि मेवला अंडरपास क्षेत्र में अंधी चढ़ाई (ब्लाइंड स्पॉट) और जलभराव की समस्या दूर करने के लिए सड़क को नीचे किया जाएगा तथा ड्रेन और जालियां लगाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के पार्कों में चारदीवारी, जिम, फुटपाथ और स्ट्रीट लाइट सहित अधिकांश विकास कार्य पूरे हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से पहले सेक्टर-45 और 46 के लोगों को जाम और रेलवे फाटकों के कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था, लेकिन आज अंडरपास, चौड़ी सड़कें और बेहतर कनेक्टिविटी के कारण क्षेत्र की तस्वीर पूरी तरह बदल चुकी है। साथ ही मेवला श्मशान घाट तक जाने वाली सड़क को भी आरएमसी सड़क बनाकर सुगम बनाया गया है।

केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि फरीदाबाद में बिजली व्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगभग 2800 करोड़ रुपये की लागत से 11000 केवी की सभी बिजली लाइनों को भूमिगत करने का कार्य शुरू किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मई माह तक सर्वे कार्य पूरा कर जून के प्रथम पखवाड़े में परियोजना पर काम शुरू कर दिया जाएगा।

केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने बताया कि भारत सरकार के केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री के साथ आगामी 19 मई को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे और डीएनडी से जुड़ी परियोजनाओं का निरीक्षण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि परियोजनाओं के पूर्ण होने के बाद फरीदाबाद की देशभर से कनेक्टिविटी और अधिक मजबूत होगी तथा लोगों को निर्बाध आवागमन की सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में गुड़गांव-फरीदाबाद-नोएडा रैपिड मेट्रो परियोजना को भी केंद्र सरकार से मंजूरी दिलाई जाएगी, जिस पर लगभग 15 हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस परियोजना के पूर्ण होने के बाद गुड़गांव से नोएडा तक की यात्रा अत्यंत कम समय में संभव हो सकेगी।

केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि फरीदाबाद की कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए आश्रम से मेवला अंडरपास तक रेड लाइट फ्री कॉरिडोर विकसित करने की योजना पर भी कार्य किया जा रहा है, जिससे लोगों का समय बचेगा और यातायात व्यवस्था सुगम होगी। उन्होंने कहा कि वैश्विक संकट और खाड़ी देशों में उत्पन्न परिस्थितियों के बावजूद भारत में पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में सीमित वृद्धि हुई है। यह केंद्र सरकार की मजबूत नीतियों का परिणाम है।

केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने क्षेत्रवासियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनकी हर समस्या का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। उन्होंने अस्पताल को और आधुनिक बनाने, क्षेत्र में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स विकसित करने तथा गांव की एंट्री को आकर्षक स्वरूप देने की भी घोषणा की। इस अवसर पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सड़क ढलान और प्रवेश द्वार को सुंदर एवं व्यवस्थित बनाने के निर्देश दिए।

बड़खल विधानसभा क्षेत्र के विधायक धनेश अदलखा ने कहा कि सेक्टर-45 एवं 46 में विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है और क्षेत्रवासियों की पुरानी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सिद्धदाता आश्रम रोड से अंडरपास तक डिवाइडिंग रोड निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है तथा इसकी एस्टीमेट, टेंडर और वर्क ऑर्डर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। उन्होंने कहा कि अनखीर चौक से सेक्टर-46 तक सड़क निर्माण कार्य तेजी से जारी है। वहीं सेक्टर-21 ए, बी, सी, डी, 45 और 46 के 54 पार्कों में बाउंड्रीवाल, फुटपाथ और सौंदर्यीकरण का कार्य पूरा कर आधुनिक लाइटें लगाने का काम शुरू किया गया है। 15 जून तक सेक्टर-21, 45, 46, मेवला और अनखीर क्षेत्र में 60 वाट की एलईडी स्ट्रीट लाइटें लगाने का लक्ष्य रखा गया है।

उन्होंने बताया कि सेक्टर-45 की सीवर लाइन समस्या के स्थायी समाधान के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और जल्द कार्य शुरू होगा। साथ ही ग्रीनफील्ड और सेक्टर-45 को जोड़ने वाले प्रस्तावित एलिवेटेड पुल के लिए केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने अपनी निजी संपत्ति से आवश्यक भूमि उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में करीब 8.5 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के एस्टीमेट तैयार किए गए हैं तथा पार्कों में जिम, झूले, लाइट और अन्य सुविधाओं का कार्य अगले दो महीनों में पूरा कर लिया जाएगा।

इस अवसर पर पार्षद लिखी चपराना, जगत फागना, हरेंद्र भड़ाना, संदीप चपराना, कर्नल देवेंद्र बैसला, दीपक बैसला, आरडब्ल्यूए सेक्टर 45-46 के प्रतिनिधि और अन्य कई गणमान्य व्यक्तिगण मौजूद रहे।

अंडरपास से सिद्धदाता आश्रम रोड तक बनेगी आधुनिक सड़क, जलभराव से मिलेगी राहत : कृष्ण पाल गुर्जर

More News

5/19/2026 7:22:41 PM
नरेश कुमार शास्त्री व संघ के प्रतिनिधिमंडल ने जिला उपायुक्त से मुलाकात की

FARIDABAD NEWS 19 MAY 2026 : GAUTAM : 16 फरवरी को कालकाजी स्टील कंपनी में आगजनी व विस्फोट की घटना में घायल हुए बृजपाल व  प्रदीप की इलाज के दौरान मृत्यु होने उपरांत उनके Read More...

5/19/2026 7:04:27 PM
दिव्यांगजन को 1000 इलेक्ट्रिक स्कूटी वितरित करने की योजना हेतु बैठक आयोजित

 FARIDABAD NEWS 19 MAY 2026 : GAUTAM : लघु सचिवालय फरीदाबाद के सभागार में  कृष्ण पाल गुर्जर सहकारिता राज्य मंत्री ,भारत सरकार की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एव Read More...

5/19/2026 6:59:28 PM
अंडरपास से सिद्धदाता आश्रम रोड तक बनेगी आधुनिक सड़क, जलभराव से मिलेगी राहत : कृष्ण पाल गुर्जर

: क्षेत्रवासियों की समस्याओं का हो रहा प्राथमिकता से समाधान : विधायक धनेश अदलखा
: फरीदाबाद को जल्द मिलेंगी रेड लाइट फ्री कॉरिडोर और रैपिड मेट्रो की सौगात
: सेक्टर- 45 और 46 की बदलेगी Read More...

5/19/2026 6:54:58 PM
जयप्रकाश गर्ग बने रेडक्रॉस सोसायटी, फरीदाबाद के आजीवन सदस्य

FARIDABAD NEWS 19 MAY 2026 : GAUTAM : उपायुक्त एवं अध्यक्ष, जिला रेडक्रॉस सोसायटी फरीदाबाद आयुष सिन्हा के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला रेडक्रॉस सोसायटी फरीदाबाद  बिजेन्द्र Read More...

5/19/2026 6:51:53 PM
हर वर्ग की समस्याओं को उठा रही कांग्रेस : बलजीत कौशिक

एनआईटी क्षेत्र में कांग्रेस का “कांग्रेस आपके द्वार” कार्यक्रम का आयोजित
FARIDABAD NEWS 19 MAY 2026 : GAUTAM : विधानसभा एनआईटी क्षेत्र के नगला एन्कले Read More...

5/19/2026 6:49:28 PM
एक कदम थैलेसीमिया मुक्त भारत के लिए, जागरूकता ही बचाव, रक्तदान ही जीवनदान

FARIDABAD NEWS 19 MAY 2026 : GAUTAM : सेक्टर-21 स्थित जीवा पब्लिक स्कूल में थैलेसीमिया जैसी गंभीर आनुवंशिक बीमारी के प्रति जागरूकता फैलाने हेतु एक अत्यंत प्रेरणादायक, भावनात Read More...

5/19/2026 6:46:22 PM
पायल ,काव्यांश, रोहित, अनुज,स्वाति,तन्नु ने गोल्ड व यश सैनी ने सिल्वर मेडल हासिल किया

FARIDABAD NEWS 19 MAY 2026 : GAUTAM : आरटूएफ मॉर्शल ऑर्ट एकेडमी गुरुग्राम द्वारा 6वीं एनसीआर कराटे चैम्पियनशिप 2026 प्रतियोगिता का आयोजन सेक्टर 27 स्थित कम्युनिटी सेंटर में Read More...

5/19/2026 6:39:44 PM
सराय ख्वाजा के चन्द भ्रष्ट पुलिस कर्मियों ने की है लोकतंत्र की हत्या ! : विजय कौशिक

FARIDABAD NEWS 19 MAY 2026 : GAUTAM : थाना सराय ख्वाजा के चन्द भ्रष्ट पुलिस कर्मियों ने जिला कोर्ट के आदेशों की अनदेखी करके ब्राह्मण महासंघ के युवा जिला अध्यक्ष घनश्याम शर्म Read More...


Welcome