- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Tuesday,19 May , 2026
FARIDABAD NEWS 19 MAY 2026 : GAUTAM : थाना सराय ख्वाजा के चन्द भ्रष्ट पुलिस कर्मियों ने जिला कोर्ट के आदेशों की अनदेखी करके ब्राह्मण महासंघ के युवा जिला अध्यक्ष घनश्याम शर्मा उर्फ भोला शर्मा की प्रॉपर्टी पर जिस तरह से साजिश के तहत अमन गोयल और राखी गोयल का कब्जा कराने का प्रयास किया गया है यह लोकतंत्र की हत्या है, जिसकी सीबीआई जांच होनी चाहिए।
अखिल भारतीय ब्राह्मण महा संघ के राष्ट्रीय प्रवक्त विजय कौशिक ने कहा है कि पूरा फरीदाबाद जानता है कि अमन गोयल और उसका परिवार पेशेवर धोखेबाज है जिनके खिलाफ फर्जी दस्तावेज बनाकर धोखाधड़ी करने के कई मामले दर्ज हैं। इन्हीं लोगों ने घनश्याम शर्मा और उसके भाई ह्दय प्रकाश के साथ धोखाधड़ी करके उनके खेत की जमीन में से 968 गज जमीन की रजिस्ट्री अपने नाम करवा ली और कहा कि जब तुम अपना कर्जा चुका दोगे तब यह रजिस्ट्री कैंसिल करवा देंगे। लेकिन डेढ़ वर्ष बीतने के बाद भी जब दोषियों ने रजिस्ट्री कैंसिल नहीं कराई तो घनश्याम शर्मा ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और कोर्ट को सारी सच्चाई बताई।
जैसे ही यह जानकारी दोषियों को लगी उन्होंने घनश्याम शर्मा की जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया जिसे घनश्याम शर्मा और उनके परिवार ने विफल कर दिया और कोर्ट में जाकर माननीय जज के सामने यह बात बताई। कोर्ट में अमन गोयल और राखी गोयल ने अपना पक्ष रखते हुए प्रॉपर्टी पर अपना कब्जा बताया लेकिन माननीय कोर्ट ने सबूतों को देखते हुए निर्णय दिया कि प्रॉपर्टी पर घनश्याम शर्मा और ह्दय प्रकाश का कब्जा है और इनके शांतिपूर्ण कब्जे में अमन गोयल और राखी गोयल उनके एजेंट, नौकर या उनकी ओर से कार्य करने वाले किसी भी व्यक्ति को मुकदमें की सम्पत्ति पर वादी के शांतिपूर्ण कब्जे में हस्तक्षेप करने, उन्हें बेदखल करने या उसके किसी तीसरे पक्ष का हित हस्तांतरित करने या बनाने से तब तक रोका जाता है जब तक की मुकदमें का अंतिम निर्णय नहीं हो जाता।
जब दोषीगण कोर्ट में असफल हो गए तो संभवत्या उन्होंने पुलिस के साथ मिलीभगत करके अथवा गुमराह करके घनश्याम शर्मा और ह्दय प्रकाश की प्रॉपर्टी पर कब्जा करने के लिए एक झूठा मुकदमा थाना सराय में दर्ज करा दिया और उस झूठे मुकदमें के आधार पर थाना सराय ख्वाजा पुलिस ने घनश्याम शर्मा की प्रॉपर्टी में घुसकर उसके सिक्योरिटी गार्ड के बूथ को एक जगह से उठाकर दूसरी जगह पटका, ताकी उसकी जगह बदलकर घनश्याम शर्मा को झूठे मुकदमें में फसाया जा सके और प्रॉपर्टी पर अमन गोयल और राखी गोयल का कब्जा कराया जा सके। इतना ही नहीं पुलिस ने लोकतंत्र की हत्या करते हुए घनश्याम शर्मा के ट्रैक्टर चालक को ट्रैक्टर समेत पूरा दिन थाने में अवैध हिरासत में रखा और सिक्योरिटी गार्ड बूथ को तोडफ़ोड़ करके नुकसान पहुंचा कर थाने में ले जाकर पटक दिया।
पुलिस की इस कार्यशैली से पीडि़त परिवार बेहद ही आहत है जिसमें कोर्ट के आदेशों की धज्जियां उड़ाते हुए पुलिस ने ना केवल झूठा मुकदमा दर्ज किया अपितु घनश्याम शर्मा की प्रॉपर्टी में दोषीगणों के साथ घुसकर तोडफ़ोड़ करवाई, नुकसान करवाया और सिक्योरिटी गार्ड के बूथ को जिसके मौके पर पुलिस एक सबूत बता रही थी उस सबूत को मिटाकर थाने में ले जाकर रख लिया।
ब्राह्मण महा संघ के राष्ट्रीय प्रवक्ता विजय कोशिक ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी से न्याय की अपील करते हुए कहा कि अगर भ्रष्ट पुलिस कर्मी इसी प्रकार कोर्ट के आदेशों की धज्जियां उड़ाकर, अपराधियों के साथ मिलकर किसी की प्रॉपर्टी पर कब्जा करवाने का प्रयास करेंगे तो प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं बचेगी। इसलिए इस मामले की सीबीआई जांच कराए जाए अन्यथा ब्राह्मण समाज इस मुद्दे पर कठोर निर्णय लेने पर विवश होगा।
FARIDABAD NEWS 19 MAY 2026 : GAUTAM : 16 फरवरी को कालकाजी स्टील कंपनी में आगजनी व विस्फोट की घटना में घायल हुए बृजपाल व प्रदीप की इलाज के दौरान मृत्यु होने उपरांत उनके Read More...
FARIDABAD NEWS 19 MAY 2026 : GAUTAM : लघु सचिवालय फरीदाबाद के सभागार में कृष्ण पाल गुर्जर सहकारिता राज्य मंत्री ,भारत सरकार की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एव Read More...
: क्षेत्रवासियों की समस्याओं का हो रहा प्राथमिकता से समाधान : विधायक धनेश अदलखा
: फरीदाबाद को जल्द मिलेंगी रेड लाइट फ्री कॉरिडोर और रैपिड मेट्रो की सौगात
: सेक्टर- 45 और 46 की बदलेगी
Read More...
FARIDABAD NEWS 19 MAY 2026 : GAUTAM : उपायुक्त एवं अध्यक्ष, जिला रेडक्रॉस सोसायटी फरीदाबाद आयुष सिन्हा के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला रेडक्रॉस सोसायटी फरीदाबाद बिजेन्द्र Read More...
एनआईटी क्षेत्र में कांग्रेस का “कांग्रेस आपके द्वार” कार्यक्रम का आयोजित
FARIDABAD NEWS 19 MAY 2026 : GAUTAM : विधानसभा एनआईटी क्षेत्र के नगला एन्कले
Read More...
FARIDABAD NEWS 19 MAY 2026 : GAUTAM : सेक्टर-21 स्थित जीवा पब्लिक स्कूल में थैलेसीमिया जैसी गंभीर आनुवंशिक बीमारी के प्रति जागरूकता फैलाने हेतु एक अत्यंत प्रेरणादायक, भावनात Read More...
FARIDABAD NEWS 19 MAY 2026 : GAUTAM : आरटूएफ मॉर्शल ऑर्ट एकेडमी गुरुग्राम द्वारा 6वीं एनसीआर कराटे चैम्पियनशिप 2026 प्रतियोगिता का आयोजन सेक्टर 27 स्थित कम्युनिटी सेंटर में Read More...
FARIDABAD NEWS 19 MAY 2026 : GAUTAM : थाना सराय ख्वाजा के चन्द भ्रष्ट पुलिस कर्मियों ने जिला कोर्ट के आदेशों की अनदेखी करके ब्राह्मण महासंघ के युवा जिला अध्यक्ष घनश्याम शर्म Read More...