FARIDABAD

HindustanVision Tuesday,19 May , 2026
दिव्यांगजन को 1000 इलेक्ट्रिक स्कूटी वितरित करने की योजना हेतु बैठक आयोजित

 FARIDABAD NEWS 19 MAY 2026 : GAUTAM : लघु सचिवालय फरीदाबाद के सभागार में  कृष्ण पाल गुर्जर सहकारिता राज्य मंत्री ,भारत सरकार की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक में दिए गए दिशा निर्देशों की पालना करते हुए तथा आयुष सिन्हा, उपायुक्त एवं अध्यक्ष, जिला रैड क्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद के निर्देशानुसार आज दिनांक 18 मई को जिला रेडक्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद कार्यालय में बिजेंद्र सोरोत सचिव, जिला रेडक्रॉस सोसाइटी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण एवं इलेक्ट्रिक स्कूटी वितरण से पूर्व पारदर्शी, सुगम एवं प्रभावी कार्य योजना तैयार करना रहा।

बैठक में यह सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया कि प्रत्येक पात्र एवं जरूरतमंद दिव्यांगजन तक योजना का लाभ निष्पक्ष रूप से पहुंचे। इसके लिए जांच एवं माप शिविरों के आयोजन, पात्र लाभार्थियों के सत्यापन, आवश्यक दस्तावेजों की प्रक्रिया तथा तकनीकी मूल्यांकन संबंधी विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही लाभार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शिविरों को व्यवस्थित एवं सरल बनाने हेतु सुझाव आमंत्रित किए गए।

बैठक में एलिम्को के प्रतिनिधि राजेश दास, उपाधीक्षक पुरुषोत्तम सैनी, प्रोस्थेटिक विशेषज्ञ जयपाल तथा सुश्री ऋचा झा उपस्थित रहे। उपस्थित अधिकारियों एवं विशेषज्ञों द्वारा दिव्यांगजन की आवश्यकताओं के अनुरूप बेहतर सेवाएं उपलब्ध करवाने तथा उपकरण वितरण प्रक्रिया को अधिक प्रभावी एवं सुचारू बनाने हेतु महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए।

बैठक में उपस्थित अधिकारियों द्वारा बताया गया कि माननीय प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को सेवा एवं समर्पण दिवस के रूप में मनाते हुए यह पहल दिव्यांगजनों के जीवन को अधिक आत्मनिर्भर एवं सुगम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी। ज़िला प्रशासन एवं रेडक्रॉस की टीम द्वारा इस अभियान को सफल बनाने हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

दिव्यांगजन को 1000 इलेक्ट्रिक स्कूटी वितरित करने की योजना हेतु बैठक आयोजित

More News

5/19/2026 8:13:28 PM
निर्धारित समय सीमा में पूरा हो सीएम विंडो पर आई शिकायतों का समाधान : डीसी आयुष सिन्हा

FARIDABAD NEWS 19 MAY 2026 : GAUTAM : हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी जिलों के उपायुक्तों के साथ सीएम विंड Read More...

5/19/2026 7:22:41 PM
नरेश कुमार शास्त्री व संघ के प्रतिनिधिमंडल ने जिला उपायुक्त से मुलाकात की

FARIDABAD NEWS 19 MAY 2026 : GAUTAM : 16 फरवरी को कालकाजी स्टील कंपनी में आगजनी व विस्फोट की घटना में घायल हुए बृजपाल व  प्रदीप की इलाज के दौरान मृत्यु होने उपरांत उनके Read More...

5/19/2026 7:04:27 PM
दिव्यांगजन को 1000 इलेक्ट्रिक स्कूटी वितरित करने की योजना हेतु बैठक आयोजित

 FARIDABAD NEWS 19 MAY 2026 : GAUTAM : लघु सचिवालय फरीदाबाद के सभागार में  कृष्ण पाल गुर्जर सहकारिता राज्य मंत्री ,भारत सरकार की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एव Read More...

5/19/2026 6:59:28 PM
अंडरपास से सिद्धदाता आश्रम रोड तक बनेगी आधुनिक सड़क, जलभराव से मिलेगी राहत : कृष्ण पाल गुर्जर

: क्षेत्रवासियों की समस्याओं का हो रहा प्राथमिकता से समाधान : विधायक धनेश अदलखा
: फरीदाबाद को जल्द मिलेंगी रेड लाइट फ्री कॉरिडोर और रैपिड मेट्रो की सौगात
: सेक्टर- 45 और 46 की बदलेगी Read More...

5/19/2026 6:54:58 PM
जयप्रकाश गर्ग बने रेडक्रॉस सोसायटी, फरीदाबाद के आजीवन सदस्य

FARIDABAD NEWS 19 MAY 2026 : GAUTAM : उपायुक्त एवं अध्यक्ष, जिला रेडक्रॉस सोसायटी फरीदाबाद आयुष सिन्हा के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला रेडक्रॉस सोसायटी फरीदाबाद  बिजेन्द्र Read More...

5/19/2026 6:51:53 PM
हर वर्ग की समस्याओं को उठा रही कांग्रेस : बलजीत कौशिक

एनआईटी क्षेत्र में कांग्रेस का “कांग्रेस आपके द्वार” कार्यक्रम का आयोजित
FARIDABAD NEWS 19 MAY 2026 : GAUTAM : विधानसभा एनआईटी क्षेत्र के नगला एन्कले Read More...

5/19/2026 6:49:28 PM
एक कदम थैलेसीमिया मुक्त भारत के लिए, जागरूकता ही बचाव, रक्तदान ही जीवनदान

FARIDABAD NEWS 19 MAY 2026 : GAUTAM : सेक्टर-21 स्थित जीवा पब्लिक स्कूल में थैलेसीमिया जैसी गंभीर आनुवंशिक बीमारी के प्रति जागरूकता फैलाने हेतु एक अत्यंत प्रेरणादायक, भावनात Read More...

5/19/2026 6:46:22 PM
पायल ,काव्यांश, रोहित, अनुज,स्वाति,तन्नु ने गोल्ड व यश सैनी ने सिल्वर मेडल हासिल किया

FARIDABAD NEWS 19 MAY 2026 : GAUTAM : आरटूएफ मॉर्शल ऑर्ट एकेडमी गुरुग्राम द्वारा 6वीं एनसीआर कराटे चैम्पियनशिप 2026 प्रतियोगिता का आयोजन सेक्टर 27 स्थित कम्युनिटी सेंटर में Read More...


Welcome