- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Tuesday,19 May , 2026
एनआईटी क्षेत्र में कांग्रेस का “कांग्रेस आपके द्वार” कार्यक्रम का आयोजित
FARIDABAD NEWS 19 MAY 2026 : GAUTAM : विधानसभा एनआईटी क्षेत्र के नगला एन्कलेव में कांग्रेस पार्टी द्वारा “कांग्रेस आपके द्वार” कार्यक्रम का आयोजन बड़े उत्साह और जनसहभागिता के साथ किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस कमेटी फरीदाबाद के जिला अध्यक्ष बलजीत बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे । कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया तथा कांग्रेस की नीतियों और जनहित के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष बलजीत कौशिक ने कहा कि अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस पार्टी का लक्ष्य समाज के हर वर्ग तक पहुंच बनाना और लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा भाईचारे, विकास और जनसेवा की राजनीति में विश्वास रखती है।
उन्होंने कहा कि पार्टी हमेशा आम जनता की आवाज को बुलंद करने का कार्य करती रही है और “कांग्रेस आपके द्वार” अभियान का उद्देश्य जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनना तथा उनके समाधान के लिए संघर्ष करना है। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई,
बेरोजगारी, बिजली-पानी की समस्याएं और स्थानीय विकास से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस लगातार जनता के साथ खड़ी है।
कार्यक्रम के आयोजक राजकुमार यादव ने सभी अतिथियों एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के जनसंपर्क कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे ताकि जनता और पार्टी के बीच संवाद मजबूत हो सके।
इस अवसर पर वेद प्रकाश यादव, प्रवीण शर्मा, राजकुमार यादव, योगेश तंवर, एन. के. शर्मा, एडवोकेट प्रशांत कौशिक, प्रेम यादव, मानसिंह, शिव कुमार शर्मा, आकाश शमी, प्रमोद कुमार, विमलेश देवी, जुबैर खान सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
FARIDABAD NEWS 19 MAY 2026 : GAUTAM : 16 फरवरी को कालकाजी स्टील कंपनी में आगजनी व विस्फोट की घटना में घायल हुए बृजपाल व प्रदीप की इलाज के दौरान मृत्यु होने उपरांत उनके Read More...
FARIDABAD NEWS 19 MAY 2026 : GAUTAM : लघु सचिवालय फरीदाबाद के सभागार में कृष्ण पाल गुर्जर सहकारिता राज्य मंत्री ,भारत सरकार की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एव Read More...
: क्षेत्रवासियों की समस्याओं का हो रहा प्राथमिकता से समाधान : विधायक धनेश अदलखा
: फरीदाबाद को जल्द मिलेंगी रेड लाइट फ्री कॉरिडोर और रैपिड मेट्रो की सौगात
: सेक्टर- 45 और 46 की बदलेगी
Read More...
FARIDABAD NEWS 19 MAY 2026 : GAUTAM : उपायुक्त एवं अध्यक्ष, जिला रेडक्रॉस सोसायटी फरीदाबाद आयुष सिन्हा के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला रेडक्रॉस सोसायटी फरीदाबाद बिजेन्द्र Read More...
एनआईटी क्षेत्र में कांग्रेस का “कांग्रेस आपके द्वार” कार्यक्रम का आयोजित
FARIDABAD NEWS 19 MAY 2026 : GAUTAM : विधानसभा एनआईटी क्षेत्र के नगला एन्कले
Read More...
FARIDABAD NEWS 19 MAY 2026 : GAUTAM : सेक्टर-21 स्थित जीवा पब्लिक स्कूल में थैलेसीमिया जैसी गंभीर आनुवंशिक बीमारी के प्रति जागरूकता फैलाने हेतु एक अत्यंत प्रेरणादायक, भावनात Read More...
FARIDABAD NEWS 19 MAY 2026 : GAUTAM : आरटूएफ मॉर्शल ऑर्ट एकेडमी गुरुग्राम द्वारा 6वीं एनसीआर कराटे चैम्पियनशिप 2026 प्रतियोगिता का आयोजन सेक्टर 27 स्थित कम्युनिटी सेंटर में Read More...
FARIDABAD NEWS 19 MAY 2026 : GAUTAM : थाना सराय ख्वाजा के चन्द भ्रष्ट पुलिस कर्मियों ने जिला कोर्ट के आदेशों की अनदेखी करके ब्राह्मण महासंघ के युवा जिला अध्यक्ष घनश्याम शर्म Read More...