FARIDABAD

HindustanVision Tuesday,19 May , 2026
जयप्रकाश गर्ग बने रेडक्रॉस सोसायटी, फरीदाबाद के आजीवन सदस्य

FARIDABAD NEWS 19 MAY 2026 : GAUTAM : उपायुक्त एवं अध्यक्ष, जिला रेडक्रॉस सोसायटी फरीदाबाद आयुष सिन्हा के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला रेडक्रॉस सोसायटी फरीदाबाद  बिजेन्द्र सोरोत के नेतृत्व में जिला रेडक्रॉस सोसायटी फरीदाबाद निरंतर सामाजिक संस्थाओं एवं समाजसेवी व्यक्तियों को रेडक्रॉस परिवार से जोड़कर मानव सेवा एवं जनकल्याण के कार्यों को आगे बढ़ा रही है। इसी कड़ी में आज नायब तहसीलदार, फरीदाबाद के पद से सेवानिवृत्त हुए जयप्रकाश गर्ग को जिला रेडक्रॉस सोसायटी फरीदाबाद का आजीवन सदस्य बनाया गया।
इस अवसर पर जिला रेडक्रॉस सोसायटी फरीदाबाद के उप अधीक्षक पुरुषोत्तम सैनी ने विशेष प्रयास करते हुए उन्हें रेडक्रॉस परिवार से जोड़ा। उन्होंने कहा कि जयप्रकाश गर्ग जैसे अनुभवी एवं समाजसेवी व्यक्तित्व के जुड़ने से रेडक्रॉस की जनहित एवं मानव सेवा गतिविधियों को और अधिक मजबूती मिलेगी। उनका प्रशासनिक अनुभव समाज कल्याण कार्यों में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा। जनसेवा की भावना को आगे बढ़ाते हुए जयप्रकाश गर्ग ने भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी फरीदाबाद के साथ जुड़कर समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय योगदान देने का निर्णय लिया है।

जयप्रकाश गर्ग ने लगभग 30 वर्षों तक प्रशासनिक सेवाओं में रहते हुए आमजन की समस्याओं के समाधान, पारदर्शी कार्यप्रणाली एवं जनहित कार्यों को प्राथमिकता देते हुए अपनी सेवाएं प्रदान कीं। अपने सेवा काल के दौरान उन्होंने सदैव सामाजिक सरोकारों एवं मानवीय मूल्यों को महत्व दिया। सेवानिवृत्ति उपरांत भी उन्होंने समाज के जरूरतमंद एवं कमजोर वर्गों की सेवा करने का संकल्प लिया है।

जयप्रकाश गर्ग ने कहा कि रेडक्रॉस एक ऐसी संस्था है जो मानवता, सेवा एवं सहयोग की भावना के साथ निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे भविष्य में भी जरूरतमंद लोगों की सहायता एवं सामाजिक कार्यों में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाते रहेंगे।

इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों एवं हर्ष कुमार, रिटायर्ड उप अधीक्षक व रेडक्रॉस सोसायटी फरीदाबाद के आजीवन सदस्य ने जयप्रकाश गर्ग का स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल सामाजिक जीवन की कामना की तथा रेडक्रॉस परिवार में शामिल होने पर प्रसन्नता व्यक्त की।

जयप्रकाश गर्ग बने रेडक्रॉस सोसायटी, फरीदाबाद के आजीवन सदस्य

More News

5/19/2026 7:22:41 PM
नरेश कुमार शास्त्री व संघ के प्रतिनिधिमंडल ने जिला उपायुक्त से मुलाकात की

FARIDABAD NEWS 19 MAY 2026 : GAUTAM : 16 फरवरी को कालकाजी स्टील कंपनी में आगजनी व विस्फोट की घटना में घायल हुए बृजपाल व  प्रदीप की इलाज के दौरान मृत्यु होने उपरांत उनके Read More...

5/19/2026 7:04:27 PM
दिव्यांगजन को 1000 इलेक्ट्रिक स्कूटी वितरित करने की योजना हेतु बैठक आयोजित

 FARIDABAD NEWS 19 MAY 2026 : GAUTAM : लघु सचिवालय फरीदाबाद के सभागार में  कृष्ण पाल गुर्जर सहकारिता राज्य मंत्री ,भारत सरकार की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एव Read More...

5/19/2026 6:59:28 PM
अंडरपास से सिद्धदाता आश्रम रोड तक बनेगी आधुनिक सड़क, जलभराव से मिलेगी राहत : कृष्ण पाल गुर्जर

: क्षेत्रवासियों की समस्याओं का हो रहा प्राथमिकता से समाधान : विधायक धनेश अदलखा
: फरीदाबाद को जल्द मिलेंगी रेड लाइट फ्री कॉरिडोर और रैपिड मेट्रो की सौगात
: सेक्टर- 45 और 46 की बदलेगी Read More...

5/19/2026 6:54:58 PM
जयप्रकाश गर्ग बने रेडक्रॉस सोसायटी, फरीदाबाद के आजीवन सदस्य

FARIDABAD NEWS 19 MAY 2026 : GAUTAM : उपायुक्त एवं अध्यक्ष, जिला रेडक्रॉस सोसायटी फरीदाबाद आयुष सिन्हा के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला रेडक्रॉस सोसायटी फरीदाबाद  बिजेन्द्र Read More...

5/19/2026 6:51:53 PM
हर वर्ग की समस्याओं को उठा रही कांग्रेस : बलजीत कौशिक

एनआईटी क्षेत्र में कांग्रेस का “कांग्रेस आपके द्वार” कार्यक्रम का आयोजित
FARIDABAD NEWS 19 MAY 2026 : GAUTAM : विधानसभा एनआईटी क्षेत्र के नगला एन्कले Read More...

5/19/2026 6:49:28 PM
एक कदम थैलेसीमिया मुक्त भारत के लिए, जागरूकता ही बचाव, रक्तदान ही जीवनदान

FARIDABAD NEWS 19 MAY 2026 : GAUTAM : सेक्टर-21 स्थित जीवा पब्लिक स्कूल में थैलेसीमिया जैसी गंभीर आनुवंशिक बीमारी के प्रति जागरूकता फैलाने हेतु एक अत्यंत प्रेरणादायक, भावनात Read More...

5/19/2026 6:46:22 PM
पायल ,काव्यांश, रोहित, अनुज,स्वाति,तन्नु ने गोल्ड व यश सैनी ने सिल्वर मेडल हासिल किया

FARIDABAD NEWS 19 MAY 2026 : GAUTAM : आरटूएफ मॉर्शल ऑर्ट एकेडमी गुरुग्राम द्वारा 6वीं एनसीआर कराटे चैम्पियनशिप 2026 प्रतियोगिता का आयोजन सेक्टर 27 स्थित कम्युनिटी सेंटर में Read More...

5/19/2026 6:39:44 PM
सराय ख्वाजा के चन्द भ्रष्ट पुलिस कर्मियों ने की है लोकतंत्र की हत्या ! : विजय कौशिक

FARIDABAD NEWS 19 MAY 2026 : GAUTAM : थाना सराय ख्वाजा के चन्द भ्रष्ट पुलिस कर्मियों ने जिला कोर्ट के आदेशों की अनदेखी करके ब्राह्मण महासंघ के युवा जिला अध्यक्ष घनश्याम शर्म Read More...


Welcome