- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Tuesday,19 May , 2026
FARIDABAD NEWS 19 MAY 2026 : GAUTAM : एनआईटी फरीदाबाद-86 से पूर्व विधायक नीरज शर्मा ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए जांच और प्रशासनिक कार्यवाहियों में बड़े स्तर पर भेदभाव करने का आरोप लगाया है। एक विशेष बयान जारी करते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि वर्तमान सरकार 'अंधा बांटे रेवड़ी, फिर-फिर अपने को दे' की नीति पर चल रही है और जांच के नाम पर जनता की आंखों में धूल झोंकने का काम कर रही है।
नीरज शर्मा ने पंचकूला नगर निगम के करोड़ों रुपये के घोटाले का जिक्र करते हुए कहा कि विपक्ष और जनता के भारी दबाव के बाद इस मामले को सीबीआई को सौंपने की बात तो कही गई, लेकिन सरकार की नीयत पूरी तरह साफ नहीं है।
पूर्व विधायक नीरज शर्मा ने चंडीगढ़ और हरियाणा के अन्य हिस्सों में हाल ही में हुए कई हजार करोड़ रुपये के नए घोटालों पर चिंता जताते हुए कहा, *"सरकारी पैसा कहां और किसकी जेब में खुर्द-बुर्द हुआ, इसका कोई अता-पता नहीं है। कुछ पैसा बैंक ने वापस जरूर किया है, लेकिन वो पैसा भी बैंक का अपना नहीं था, बल्कि वो देश की आम जनता और शेयरधारकों की गाढ़ी कमाई का पैसा था।"*
नीरज शर्मा ने सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए पूछा कि जब पंचकूला नगर निगम का करीब 150 से 200 करोड़ रुपया का घोटाला हुआ है ऐसा ही घोटाला **आईडीएफसी (IDFC), एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक (AU Small Finance Bank)** और **कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank)** में हुआ, तो सरकार ने केवल दो बैंकों (IDFC और AU Small Finance) के मामले की जांच तो सीबीआई को सौंप दी, लेकिन कोटक महिंद्रा बैंक की जांच को जानबूझकर सीबीआई के दायरे से बाहर क्यों रखा गया है?
उन्होंने सीधे तौर पर सवाल उठाया कि जब घोटाले का स्वरूप (Nature) एक जैसा है, तो कोटक महिंद्रा बैंक की जांच सीबीआई से क्यों नहीं कराई जा रही? इस मामले में भाजपा के पूर्व मेयर कुलभूषण अग्रवाल और सन्नी गर्ग की क्या भूमिका है, यह जनता के सामने स्पष्ट होना चाहिए। पूर्व विधायक ने तंज कसते हुए कहा कि आज भाजपा नेताओं के बच्चे ही अंडरग्राउंड नजर आ रहे हैं, जो इस बात का स्पष्ट संकेत है कि दाल में कुछ काला है।
नीरज शर्मा ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि प्रदेश और देश की जनता सब कुछ देख रही है। उन्होंने मांग की कि इस पूरे घोटाले की निष्पक्ष और पूरी जांच सीबीआई को सौंपी जाए ताकि जनता की एक-एक पाई का हिसाब हो सके और भ्रष्टाचारियों को उनके अंजाम तक पहुंचाया जा सके।
FARIDABAD NEWS 19 MAY 2026 : GAUTAM : 16 फरवरी को कालकाजी स्टील कंपनी में आगजनी व विस्फोट की घटना में घायल हुए बृजपाल व प्रदीप की इलाज के दौरान मृत्यु होने उपरांत उनके Read More...
FARIDABAD NEWS 19 MAY 2026 : GAUTAM : लघु सचिवालय फरीदाबाद के सभागार में कृष्ण पाल गुर्जर सहकारिता राज्य मंत्री ,भारत सरकार की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एव Read More...
: क्षेत्रवासियों की समस्याओं का हो रहा प्राथमिकता से समाधान : विधायक धनेश अदलखा
: फरीदाबाद को जल्द मिलेंगी रेड लाइट फ्री कॉरिडोर और रैपिड मेट्रो की सौगात
: सेक्टर- 45 और 46 की बदलेगी
Read More...
FARIDABAD NEWS 19 MAY 2026 : GAUTAM : उपायुक्त एवं अध्यक्ष, जिला रेडक्रॉस सोसायटी फरीदाबाद आयुष सिन्हा के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला रेडक्रॉस सोसायटी फरीदाबाद बिजेन्द्र Read More...
एनआईटी क्षेत्र में कांग्रेस का “कांग्रेस आपके द्वार” कार्यक्रम का आयोजित
FARIDABAD NEWS 19 MAY 2026 : GAUTAM : विधानसभा एनआईटी क्षेत्र के नगला एन्कले
Read More...
FARIDABAD NEWS 19 MAY 2026 : GAUTAM : सेक्टर-21 स्थित जीवा पब्लिक स्कूल में थैलेसीमिया जैसी गंभीर आनुवंशिक बीमारी के प्रति जागरूकता फैलाने हेतु एक अत्यंत प्रेरणादायक, भावनात Read More...
FARIDABAD NEWS 19 MAY 2026 : GAUTAM : आरटूएफ मॉर्शल ऑर्ट एकेडमी गुरुग्राम द्वारा 6वीं एनसीआर कराटे चैम्पियनशिप 2026 प्रतियोगिता का आयोजन सेक्टर 27 स्थित कम्युनिटी सेंटर में Read More...
FARIDABAD NEWS 19 MAY 2026 : GAUTAM : थाना सराय ख्वाजा के चन्द भ्रष्ट पुलिस कर्मियों ने जिला कोर्ट के आदेशों की अनदेखी करके ब्राह्मण महासंघ के युवा जिला अध्यक्ष घनश्याम शर्म Read More...