FARIDABAD

HindustanVision Wednesday,08 April , 2026
महापौर ने जताई कड़ी नाराजगी ....

FARIDABAD NEWS 08 APRIL 2026 : GAUTAM : नगर निगम महापौर श्रीमती प्रवीण बत्रा जोशी ने कहा है कि फरीदाबाद नगर निगम लोगों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए वचनबद्ध हैं, उन्होंने कहा कि प्रदेश कि नायब सिंह सैनी सरकार तथा केंद्र की मोदी सरकार ने जो भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र के रूप में स्थापित करने का प्रण लिया है, उसमें विकसित फरीदाबाद की अहम भूमिका होगी।  श्रीमती प्रवीण बत्रा जोशी आज निगम के वार्ड नंबर 7, 8, 10, 11, 12 तथा 13 के प्रमुख मार्गो, चौक तथा वार्ड कार्यालय के निरीक्षण के दौरान लोगों से बातचीत कर रही थी।  इस दौरे के दौरान श्रीमती प्रवीण बत्रा जोशी ने नगर निगम अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि उनके इस दौरे के दौरान जो भी खामियां पाई गई है या फिर अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं, उनको समय वध अवधि में पूरा करके रिपोर्ट उनको सोपी जाए।  उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में काम के प्रति लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।  

उल्लेखनीय है कि मेयर श्रीमती प्रवीण बत्रा जोशी ने आज नगर निगम एन आईं टी जॉन के संयुक्त आयुक्त परमजीत चहल, महेंद्र सिंह, कार्यकारी अभियंता, करतार दलाल सहायक अभियंता (तोड़ फोड), इस्तयाक खान, सहायक अभियंता, FMDA, नवाब खान सहायक अभियंता हॉर्टिकल्चर, नवीन सहायक अभियंता, अरुण जे ई, आरिफ जे ई तोड़ फोड़, कपिल जे ई तथा अजीत रावत सहायक सफाई निरीक्षक मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान वंदे मातरम् चौक के समीप अतिक्रमण पाए जाने पर उसे तत्काल हटाने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त, **तिकोना पार्क** की ओर जाने वाले नाले की सफाई कराने, खुले नालों पर बैरिकेडिंग सुनिश्चित करने और आमजन की सुरक्षा हेतु खुले मेनहोल को शीघ्र ढकने के निर्देश दिए गए।

 महापौर ने लोधी चौक एवं विभिन्न डिवाइडरों पर स्ट्रीट लाइट व्यवस्था सुदृढ़ करने पर बल दिया। **डबुआ-पाली रोड** के निरीक्षण के दौरान वहाँ पड़े **लेगेसी वेस्ट (पुराना कचरा) और सड़क किनारे बिखरे स्ट्रीट लाइट के खंभों** को लेकर महापौर ने कड़ी नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों को इन्हें तत्काल प्रभाव से हटाने व व्यवस्था में सुधार लाने के निर्देश दिए। साथ ही, क्षतिग्रस्त स्पीड ब्रेकरों की मरम्मत, सीवर लाइनों की नियमित सफाई एवं जल निकासी को सुचारु बनाने के निर्देश भी दिए गए। डिवाइडरों की पेंटिंग करने और उन पर किए गए अतिक्रमण को हटाने हेतु भी उपस्थित अधिकारियों को पाबंद किया गया।

वार्ड कार्यालय (W-11) के निरीक्षण के दौरान परिसर में स्वच्छता बनाए रखने और निर्माण मलबे को तत्काल हटाने के निर्देश दिए गए। नेहरू कॉलोनी एवं 17 नंबर चुंगी क्षेत्र में कचरा प्रबंधन की कमियों को दूर करने हेतु नियमित कचरा उठान सुनिश्चित करने को कहा गया। मेयर ने नंगला रोड पर सीवर सफाई व नाली निर्माण तथा हार्डवेयर चौक के समीप इंटरलॉकिंग टाइल्स का कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। अंत में, महापौर ने सभी विभागों को इन कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने और इस संबंध में जल्द से जल्द अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश दिए, ताकि नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं मिल सकें।

महापौर ने जताई कड़ी नाराजगी ....

More News

4/10/2026 8:19:33 PM
25वीं रजत जयंती जिला स्तरीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता का उद्घाटन संपन्न

FARIDABAD NEWS 10 APRIL 2026 : GAUTRAM : महावीर सामुदायिक केंद्र एन. आई. टी. 2, फरीदाबाद में 'फरीदाबाद जिला किकबॉक्सिंग संघ' के तत्वावधान में दो दिवसीय "25वीं&n Read More...

4/10/2026 8:08:18 PM
एक-एक करोड रुपए पक्की नौकरी एवं कर्मचारियों की 22 सूत्रीय मांगों का समाधान करे सरकार : नरेश कुमार

FARIDABAD NEWS 10 APRIL 2026 : GAUTAM : हरियाणा अग्निशमन कर्मचारी आज तीसरे दिन भी लगातार रहे हड़ताल पर नगर निगम के सैकड़ो कर्मचारियों ने नीलम सिनेमा पर एकत्रित हो विशाल जुलूस Read More...

4/10/2026 7:25:45 PM
शिकायतों के निपटारे में लापरवाही पर होगी सीधी कार्रवाई : डीसी आयुष सिन्हा

अतिरिक्त मुख्य सचिव अपूर्वा कुमार सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की समाधान शिविर के संबंध समीक्षा बैठक
FARIDABAD NEWS 10 APRIL 2026 : GAUTAM : हरिया Read More...

4/10/2026 7:20:08 PM
राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस पर फरीदाबाद में जागरूकता शिविर आयोजित

FARIDABAD NEWS 10 APRIL 2026 ; GAUTAM ; जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फरीदाबाद द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस के अवसर पर गांव बडोली, फरीदाबाद स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में Read More...

4/10/2026 7:15:55 PM
परीक्षा के दौरान पुख्ता सुरक्षा और मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करें अधिकारी : एडीसी

आज जिला के 07 केन्द्रों पर होंगे एनडीए व सीडीएस परीक्षा
FARIDABAD NEWS 10 APRIL 2026 ; GAUTAM ; अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) अंजलि श्रोत्रिया ने कहा कि जिला प्रशासन फरीद Read More...

4/10/2026 7:09:53 PM
इंद्रिया ज्वेलरी का पहला स्टोर लॉन्च,

FARIDABAD NEWS 10 APRIL 2026 : GAUTAM ; आदित्य बिरला ग्रुप के ज्वेलरी ब्रांड इंद्रिया ने हरियाणा में अपनी मौजूदगी को मजबूत करते हुए फरीदाबाद में अपना पहला स्टोर लॉन्च किया ह Read More...

4/10/2026 7:05:46 PM
पारंपरिक भारतीय वेशभूषा में रैंप वॉक ने दर्शकों की वाहवाही बटोरी

: एलिमेंट्स कलमायका 2026: तकनीकी, सांस्कृतिक और रचनात्मक कार्यक्रमों का शानदार उत्सवदो : : ; : दिवसीय उत्सम में तकनीकी, सांस्कृतिक, साहित्यिक और रचनात्मक क्षेत्रों के 50 से अधिक कार्यक्रम आयोजित
Read More...

4/9/2026 8:19:46 PM
विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल, घरौड़ा ब्रांच में हवन यज्ञ के साथ मनाया गया 16वां इनॉगरेशन डे

FARIDABAD NEWS 09 APRIL 2026 : GAUTAM : घरौड़ा स्थित विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल ब्रांच में 16वां इनॉगरेशन डे बड़े ही भव्य और आध्यात्मिक वातावरण में मनाया गया। इस विशेष अवसर Read More...


Welcome