HARYANA

HindustanVision Friday,03 April , 2026
रेपिड रेल के मुद्दे पर संसद में दीपेन्द्र हुड्डा ने भाजपा सरकार को किया बेनकाब : रघुबीर तेवतिया

PALWAL NEWS 03 APRIL 2026 : GAUTAM :  पृथला विधानसभा क्षेत्र के विधायक रघुबीर तेवतिया ने कहा कि भाजपा सरकार हरियाणा के विकास व प्रदेश के हितों के प्रति गंभीर नहीं है। केवल जनता के समक्ष जुम्ले फेंककर व झूठ बोलकर जनता को गुमराह करने का कार्य किया जा रहा है। इनके झूठ व जुम्लों का एक पर्दाफास लोकसभा के चालू संसद सत्र में सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने कर दिया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा में सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने दिल्ली-फरीदाबाद-पलवल व दिल्ली-रोहतक-हिसार जैसे महत्वपूर्ण आरआरटीएस कॉरिडोर विकसित करने की योजना, व्यवहार्यता अध्ययन की वर्तमान स्थिति, राज्य सरकारों के साथ परामर्श और ऐसे विस्तार के लिए विचाराधीन समय-सीमा का पूरा ब्यौरा मांगा तो हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री व मौजूदा केन्द्रीय आवास और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने जवाब दिया कि वर्तमान में हरियाणा सरकार द्वारा दिल्ली, रोहतक,हिसार और दिल्ली,फरीदाबाद,पलवल के बीच यह हाई स्पीड मैट्रो कोरिडोर(आआरटीएस) कनेक्टिविटी के लिए कोई विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) केंद्र सरकार को प्रस्तुत नहीं की गई है। विधायक तेवतिया ने बताया कि 5 अप्रैल, 2018 को सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने तत्कालीन केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप पुरी से मिलकर आरआरटीएस का काम पूरा कराने के साथ ही दिल्ली-फरीदाबाद-पलवल व दिल्ली-रोहतक-हिसार आरआरटीएस की भी डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करने की मांग को भी मंजूरी दिलायी थी। लेकिन, हरियाणा की नकारा सरकार के उदासीन रवैये के चलते यहां के शहरों को रैपिड रेल से जोडने का काम खटाई में पडा हुआ है।
शुक्रवार को यहां जारी बयान में विधायक रघुबीर तेवतिया ने कहा कि संसद में केन्द्रीय मंत्री खट्टर के इस जवाब से साबित होता है कि मौजूदा भाजपा सरकार हरियाणा के हितों की रक्षा नहीं कर पा रही है, क्योंकि हरियाणा में विकास कार्य इनके एजेंडे में ही नहीं है। उन्होंने कहा कि हरियाणा को आरआरटीएस नेटवर्क से जोडऩे में जानबूझकर देरी की जा रही है। दिल्ली-फरीदाबाद-पलवल व दिल्ली-रोहतक-हिसार जैसे महत्वपूर्ण आरआरटीएस कॉरिडोर, जो हरियाणा के लाखों यात्रियों और उद्योगों के लिए जीवनरेखा साबित हो सकते थे, जो आज भी फाइलों में बंद हैं। उन्होंने कहा कि 2014 के बाद से हरियाणा हर मामले में विकास की पटरी से उतर गया और लगातार प्रदेश हितों को भारी नुकसान उठाना पड रहा है। यदि ये सभी आरआरटीएस कॉरीडोर बन जाते तो इसका सीधा फायदा प्रदेश के लाखों युवाओं, रोजाना दिल्ली आने वाले कर्मचारियों, कामगारों को होता।
विधायक रघुबीर तेवतिया ने कहा कि 2010 में भूपेन्द्र हुड्डा के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के दौरान हरियाणा के लिए 5 हाईस्पीड रेल (आरआरटीएस) कॉरीडोर केंद्र सरकार को प्रस्तावित कर वर्ष 2012 में एनसीआर प्लानिंग बोर्ड की कार्य योजना में शामिल कराए थे। इनमें दिल्ली–फरीदाबाद,बल्लभगढ़,पलवल व दिल्ली,बहादुरगढ़,रोहतक-हिसार, दिल्ली-सोनीपत, पानीपत, दिल्ली- गुरुग्राम-रेवाडी, अलवर और दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ शामिल था। लेकिन 2014 में सरकार बदलने के बाद मौजूदा हरियाणा सरकार ने इन सभी का काम ठंडे बस्ते में डाल दिया।
विधायक रघुबीर तेवतिया ने कहा कि कांगे्रस सरकार बनने पर इन सभी योजनाओं को अम्लीजामा पहनाया जाएगा क्योंकि कांग्रेस की सरकार विकास व भाईचारे की भावना को प्राथमिक्ता देती है।

रेपिड रेल के मुद्दे पर संसद में दीपेन्द्र हुड्डा ने भाजपा सरकार को किया बेनकाब : रघुबीर तेवतिया

More News

5/30/2026 7:47:58 PM
महिलाओं को सांझी कला से जोड़ने के लिए तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

FARIDABAD NEWS 30 MAY 2026  GAUTAM :   विकास एवं पंचायत विभाग बल्लभगढ़ के अंतर्गत बीडीपीओ कार्यालय में कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग, हरियाणा द्वारा 2 जून से Read More...

5/30/2026 7:27:06 PM
ग्राम दुकान का शुभारंभ, ग्रामीण उत्पादों को मिलेगा नया बाजार

FARIDABAD NEWS 30 MAY 2026 : GAUTAM  : लक्ष्य ग्रामीण विकास संस्था एवं नाबार्ड, भारत सरकार के  संयुक्त तत्वाधान में सैक्टर - 3, बल्लभगढ़ में  ग्रामीण उद्यमिता Read More...

5/30/2026 7:16:40 PM
मामला रफा दफा करने का दबाव बनाने की शिकायत मिलने पर मंत्री राजेश नागर ने किया आयुष्मान के नोडल अधिकारी को सस्पेंड

BHIWANI NEWS 30 MAY 2026 ; GAUTAM    स्थानीय पंचायत भवन में आयोजित जिला लोकसंपर्क एवं कष्टï निवारण समिति की मासिक बैठक में 14 परिवादों की सुनवाई करते हुए Read More...

5/30/2026 7:12:02 PM
भाजपा के 12 वर्ष: अंत्योदय से विकास तक का स्वर्णिम सफर : विपुल गोयल

भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग फरीदाबाद में प्रारंभ, कार्यकर्ताओं को मिला वैचारिक एवं संगठनात्मक मार्गदर्शन
FARIDABAD NEWS 30 MAY 2026  GAUTAM   भाज Read More...

5/30/2026 7:09:11 PM
बीजेपी सरकार द्वार मंदिर एवं मस्जिद पर रात के अंधेरे में की गई कार्यवाही शर्मनाक : विजय प्रताप सिंह

FARIDABAD NEWS 30 MAY 2026 : GAUTAM  :  शुक्रवार की रात को एनआईटी 3 स्थित शिव मंदिर एवं नेहरू कालोनी स्थित बरसों पुरानी मस्जिद को तोड़े जाने को लेकर काँग्रेस न Read More...

5/30/2026 7:06:21 PM
कांग्रेसियों ने तोडफ़ोड़ की निंदा कि

FARIDABAD NEWS 30 MAY 2026 : GAUTAM :  सैनिक कालोनी चौक पर बने हुए धार्मिक स्थलों में हुई तोडफ़ोड़ के विरोध में आज नूंह के विधायक आफताब अहमद, जिला कांग्रेस कमेटी के Read More...

5/30/2026 6:14:45 PM
विश्व हिन्दू तख्त प्रमुख वीरेश शांडिल्य ने निगम चुनावों में शानदार जीत के बाद स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल को सम्मानित किया

ब्राहामण महापंचायत व विश्व हिन्दू तख्त प्रमुख वीरेश शांडिल्य ने कहा कि विपुल गोयल के नेतृत्व में स्थानीय निकाय विभाग व राजस्व विभाग में लोगों की होती है सुनवाई, श्रेय दिया विपुल गोयल को

Read More...

5/30/2026 6:09:12 PM
पूर्व सरपंच विजयपाल सिंह कांग्रेस कमेटी राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के फरीदाबाद अध्यक्ष नियुक्त

अपनी नियुक्ति पर जिला कांग्रेस कमेटी फरीदाबाद के अध्यक्ष बलजीत कौशिक सहित अन्य नेताओं का जताया आभार
FARIDABAD NEWS 30 MAY 2026 : GAUTAM : अखिल भारतीय कांग्रेस कम Read More...


Welcome