FARIDABAD

HindustanVision Tuesday,24 March , 2026
नवरात्रि के छठे दिन भक्त पुकारे, मां कात्यायनी सब कष्ट निवारे

FARIDABAD NEWS 24 MARCH 2026 : GAUTAM :...या देवी  सर्वभूतेषु मां कात्यायनी  रूपेण संस्थिता।नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।  भाव से नवरात्रि उत्सव के छठवें दिन  सूरजकुंड मार्ग स्थित श्रीलक्ष्मी नारायण दिव्यधाम-श्रीसिद्धदाता आश्रम में चल रहे आदिशक्ति  मां  दुर्गा के विशेष अनुष्ठान में पहुंचे श्रद्धालुओं ने आदिशक्ति मां दुर्गा के षष्टम स्वरुप माता कात्यायनी की पूजा-अर्चना की। स्वामी सुदर्शनाचार्य वेद वेदांग संस्कृत महाविद्यालय  के विद्यार्थियों और आचार्यो  द्वारा किए गए देवी पुराण महाभागवत के मंत्रोच्चार के साथ युवाचार्य स्वामी अनिरुद्धाचार्य जी ने  विश्व कल्याण की विशेष-पूजा-अर्चना की। आयोजित अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने धर्म, अर्थ व मोक्ष  पाने और संतान की उन्नति के लिए के लिए माता कात्यायनी की विशेष पूजा-अर्चना की।श्रीसिद्धदाता आश्रम के अधिष्ठाता एवं श्रीरामानुज संप्रदाय की तीर्थ पीठ इंद्रप्रस्थ एवं हरियाणा के पीठाधीश्वर अनंतश्री विभूषित श्रीमद जगदगुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्रीपुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज ने विशेष पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं को अपने प्रवचन में आदिशक्ति मां दुर्गा के षष्टम  स्वरुप माता  कात्यायनी की  कथा में प्रस्तुत किया कि ऋषि कात्य के गोत्र में महर्षि कात्यायन उत्पन्न हुए। कठिन तपस्या के बाद उनके घर में मां भगवती ने पुत्री के रूप में जन्म लिया। इसलिए मां का नाम  कात्यायनी पड़ा। मां का यह रूप बेहद सरस, सौम्य और मोहक है। इनकी साधना से साधक का मन  विशुद्ध चक्र में रहता है। दानव महिषासुर के विनाश के लिए भगवान ब्रह्मा विष्णू  महेश ने अपना  अंश देकर देवी को उत्पन्न किया। सूर्यमंडल की अधिष्ठात्री  देवी आदिशक्ति  की मनोहर छवि दिव्य  शक्ति के समान पूरे ब्रह्मांड में व्याप्त है। एक अन्य कथानुसार भगवान कृष्ण को  पति रूप  में पाने के  लिए ब्रज की गोपियों ने इन्हीं देवी की पूजा कालिन्दी-यमुना के तट पर की थी। ये ब्रजमंडल  की अधिष्ठात्री  देवी के रूप में प्रतिष्ठित हैं। इस मौके पर  स्वामी जी  ने भक्तो को  आशीर्वाद और  प्रसाद वितरित किया।

नवरात्रि के छठे दिन भक्त पुकारे, मां कात्यायनी सब कष्ट निवारे

More News

3/24/2026 5:32:45 PM
इंडियन ऑइल की सी.एस.आर पहल के अंतर्गत दिव्यांगजनों को सहायक उपकरणों का वितरण....

FARIDABAD NEWS 24 MARCH 2026 : GAUTAM : इंडियन ऑइल (अनुसंधान एवं विकास इकाई) फरीदाबाद की कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सी.एस.आर) पहल के अंतर्गत आज एलिम्को के बल्लभगढ़, फरीदाबाद Read More...

3/24/2026 5:08:45 PM
टीबी मुक्त अभियान को सफल बनाने में पंचायतों की भूमिका अहम : एडीसी सतबीर मान

FARIDABAD NEWS 24 MARCH 2026 : GAUTAM : टीबी मुक्त अभियान के द्वारा प्रदेश सहित देश को भी टीबी मुक्त बनाना है और यह तभी संभव होगा जब समाज का प्रत्येक वर्ग इस अभियान में जुड़क Read More...

3/24/2026 5:05:02 PM
नवरात्रि के छठे दिन भक्त पुकारे, मां कात्यायनी सब कष्ट निवारे

FARIDABAD NEWS 24 MARCH 2026 : GAUTAM :...या देवी  सर्वभूतेषु मां कात्यायनी  रूपेण संस्थिता।नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो&nb Read More...

3/24/2026 4:57:28 PM
​सतयुग दर्शन ट्रस्ट का वार्षिक रामनवमी यज्ञ महोत्सव

FARIDABAD NEWS 24 MARCH 2026 : GAUTAM : सतयुग दर्शन ट्रस्ट का वार्षिक रामनवमी यज्ञ महोत्सव, आज फरीदाबाद, स्थित सतयुग दर्शन वसुंधरा पर प्रात: 8.00 बजे सतवस्तु के कुदरती ग्रन् Read More...

3/23/2026 8:46:55 PM
कृष्ण पाल गुर्जर ने वार्ड 1 और 5 में लगभग 8 करोड़ 85 लाख रुपये के विकास कार्यों का किया शुभारंभ और शिलान्यास

FARIDABAD NEWS 23 MARCH 2026 : GAUTAM :  वार्ड नंबर-1 और वार्ड नंबर-5 में गत रविवार को आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने लगभग 8 करो Read More...

3/23/2026 8:39:46 PM
नवरात्रि पर दुर्गा माता के पांचवें स्वरूप स्कंद माता की भव्य पूजा अर्चना हुई 

FARIDABAD NEWS 23 MARCH 2026 : GAUTAM : नवरात्रि का पांचवां दिन माँ स्कंदमाता को समर्पित है, जो भगवान कार्तिकेय (स्कंद) की माता हैं। महारानी वैष्णो देवी मंदिर में मां दुर्गा Read More...

3/23/2026 8:34:47 PM
गैस सप्लाई पूरी तरह सुचारू, प्रशासन कर रहा है लगातार निगरानी

FARIDABAD NEWS 23 MARCH 2026 : GAUTAM : फरीदाबाद जिले में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति पूरी तरह सुचारू है और किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है। डीसी आयुष सिन्हा ने आमजन से Read More...

3/23/2026 8:26:29 PM
शहीद दिवस पर शहीदों की याद में निकली पदयात्रा, युवाओं में दिखा देशभक्ति का जोश

FARIDABAD NEWS 26 MARCH 2026 : GAUTAM : युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार माय भारत द्वारा आज शहीद दिवस के अवसर पर आयोजित "मेरा भारत, मेरी जिम Read More...


Welcome