FARIDABAD

HindustanVision Tuesday,24 March , 2026
​सतयुग दर्शन ट्रस्ट का वार्षिक रामनवमी यज्ञ महोत्सव

FARIDABAD NEWS 24 MARCH 2026 : GAUTAM : सतयुग दर्शन ट्रस्ट का वार्षिक रामनवमी यज्ञ महोत्सव, आज फरीदाबाद, स्थित सतयुग दर्शन वसुंधरा पर प्रात: 8.00 बजे सतवस्तु के कुदरती ग्रन्थ व रामायण के अखंड पाठ के साथ आरंभ हुआ। आरम्भिक विधि के उपरांत सत्संग में उपस्थित सजनों को भाव-स्वभाव परिवर्तन क्रान्ति के अंतर्गत आत्मनिरीक्षण करते हुए विकार वृत्तियों को त्याग अपनी वृत्ति-स्मृति-बुद्धि और भाव-स्वभाव का ताना-बाना सदा निर्मल अवस्था में साधे रखने का आवाहन दिया गया। इस संदर्भ में अंतर्मुखता एवं बहिर्मुखता का विवेचन करते हुए यह स्पष्ट किया गया कि जो
अंतर्मुखी है वह परमात्मा के ध्यान में लीन हैं और यथार्थतापूर्ण निर्विकारी जीवन जीने में पूर्णतःसक्षम हैं। वहीं जो मनुष्य बहिर्मुखी हैं, उसका मन बाह्य जगत में लगा हुआ है और वह बाह्य विषय विकारों में ही रुचिशील हैं। कहने का तात्पर्य यह है कि उसका ध्यान अन्तर्जगत से हटकर बाह्य जगत की ओर है। इसलिए काम वृत्तियों के दुष्प्रभाव के कारण वह जगतीय द्वि-द्वेष युक्त भाव-स्वभावों में उलझा हुआ है। फिर वह जीवन में जो कुछ भी करता है वेद विहित् गुरुमत के विपरीत मनमत के अनुसार ही कर्ता भाव से करता है। इससे स्पष्ट होता है कि ऐसे मनुष्य निष्कामता का भाव छोड़ काम, क्रोध, लोभ, मोह व अहंकार अपना असत्य-अधर्म अनुसार जगत में विचरते हुए अपना यथार्थ जीवन लक्ष्य भूल चुके हैं। यही भूल तो मोक्ष प्राप्ति के स्थान पर जन्म मरण के चक्रव्यूह में उलझने जैसी दुखद बात है। ए विध ऐसे अज्ञानमयी अवस्था में उलझे हुए इंसानों को इस संदर्भ में स्वयंमेव अपना जायज़ा लेने को कहा गया। इसी क्रम में आत्मनिरीक्षण को व्यवहारिक रूप देने हेतु विभिन्न निर्विकारिता के प्रतीक भाव- स्वभावों व विकृत भाव-स्वभावों का विस्तारपूर्वक विवेचन प्रस्तुत करते हुए बताया गया कि भोग-विलास में आसक्ति त्याग विरक्ति भाव अपनाओ, पतन से बचने हेतु अहंकार रहित हो जाओ, सभ्य एवं मर्यादित आचरण का प्रतीक बनने हेतु अश्लीलता त्याग शील एवं शिष्टता अपनाओ। यही नहीं उत्तम मानवीय प्रवृत्ति में ढलने हेतु क्रूरता और हिंसा जैसी विनाशकारी प्रवृत्ति त्याग मन-वचन-कर्म से किसी को भी कष्ट न पहुँचाने का संकल्प लो। ऐसा सुनिश्चित करने हेतु आध्यात्मिक प्रवृत्ति में ढल भौतिक जगत में निरंतर आज़ाद बने रह अपनी इन्दिर्यों को विषय विकारों से ग्रस्त होने से बचा लो। जानो कर्मठता ही सफलता का आधार है इसलिए आलस्य और अकर्मण्यता के स्वभाव से ऊपर उठ कर्म योगी बनो। यही एक मात्र युक्ति है

सकारात्मकता में ढल अपने जीवन को निर्विकारिता में साधे रखते हुए सदा आत्मस्वरूप में स्थित रहने की और ए विध सर्वशक्तिमान परमेश्वर की सर्वव्यापकता के सत्य को जान समभाव-समदृष्टि अनुसार जगत में निर्लिप्तता से विचरते हुए अपना अमोलक जीवन सफल बनाओ। इसी के साथ सामूहिक रूप से विश्वस्तर पर हर मानव के नैतिक उत्थान हेतु कहा गया - “भाव-स्वभाव परिवर्तन क्रांति ज़िंदाबाद”अंततः इसी के साथ कहा गया कि अंतर्घट में युग परिवर्तन के निहित क्रांति छेड़ सतयुगी इंसान

​सतयुग दर्शन ट्रस्ट का वार्षिक रामनवमी यज्ञ महोत्सव

More News

3/24/2026 5:32:45 PM
इंडियन ऑइल की सी.एस.आर पहल के अंतर्गत दिव्यांगजनों को सहायक उपकरणों का वितरण....

FARIDABAD NEWS 24 MARCH 2026 : GAUTAM : इंडियन ऑइल (अनुसंधान एवं विकास इकाई) फरीदाबाद की कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सी.एस.आर) पहल के अंतर्गत आज एलिम्को के बल्लभगढ़, फरीदाबाद Read More...

3/24/2026 5:08:45 PM
टीबी मुक्त अभियान को सफल बनाने में पंचायतों की भूमिका अहम : एडीसी सतबीर मान

FARIDABAD NEWS 24 MARCH 2026 : GAUTAM : टीबी मुक्त अभियान के द्वारा प्रदेश सहित देश को भी टीबी मुक्त बनाना है और यह तभी संभव होगा जब समाज का प्रत्येक वर्ग इस अभियान में जुड़क Read More...

3/24/2026 5:05:02 PM
नवरात्रि के छठे दिन भक्त पुकारे, मां कात्यायनी सब कष्ट निवारे

FARIDABAD NEWS 24 MARCH 2026 : GAUTAM :...या देवी  सर्वभूतेषु मां कात्यायनी  रूपेण संस्थिता।नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो&nb Read More...

3/24/2026 4:57:28 PM
​सतयुग दर्शन ट्रस्ट का वार्षिक रामनवमी यज्ञ महोत्सव

FARIDABAD NEWS 24 MARCH 2026 : GAUTAM : सतयुग दर्शन ट्रस्ट का वार्षिक रामनवमी यज्ञ महोत्सव, आज फरीदाबाद, स्थित सतयुग दर्शन वसुंधरा पर प्रात: 8.00 बजे सतवस्तु के कुदरती ग्रन् Read More...

3/23/2026 8:46:55 PM
कृष्ण पाल गुर्जर ने वार्ड 1 और 5 में लगभग 8 करोड़ 85 लाख रुपये के विकास कार्यों का किया शुभारंभ और शिलान्यास

FARIDABAD NEWS 23 MARCH 2026 : GAUTAM :  वार्ड नंबर-1 और वार्ड नंबर-5 में गत रविवार को आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने लगभग 8 करो Read More...

3/23/2026 8:39:46 PM
नवरात्रि पर दुर्गा माता के पांचवें स्वरूप स्कंद माता की भव्य पूजा अर्चना हुई 

FARIDABAD NEWS 23 MARCH 2026 : GAUTAM : नवरात्रि का पांचवां दिन माँ स्कंदमाता को समर्पित है, जो भगवान कार्तिकेय (स्कंद) की माता हैं। महारानी वैष्णो देवी मंदिर में मां दुर्गा Read More...

3/23/2026 8:34:47 PM
गैस सप्लाई पूरी तरह सुचारू, प्रशासन कर रहा है लगातार निगरानी

FARIDABAD NEWS 23 MARCH 2026 : GAUTAM : फरीदाबाद जिले में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति पूरी तरह सुचारू है और किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है। डीसी आयुष सिन्हा ने आमजन से Read More...

3/23/2026 8:26:29 PM
शहीद दिवस पर शहीदों की याद में निकली पदयात्रा, युवाओं में दिखा देशभक्ति का जोश

FARIDABAD NEWS 26 MARCH 2026 : GAUTAM : युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार माय भारत द्वारा आज शहीद दिवस के अवसर पर आयोजित "मेरा भारत, मेरी जिम Read More...


Welcome