- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Monday,23 March , 2026
FARIDABAD NEWS 23 MARCH 2026 : GAUTAM : नवरात्रि का पांचवां दिन माँ स्कंदमाता को समर्पित है, जो भगवान कार्तिकेय (स्कंद) की माता हैं। महारानी वैष्णो देवी मंदिर में मां दुर्गा के पांचवे स्वरूप स्कंद माता की भव्य पूजा अर्चना की गई. मंदिर संस्थान के प्रधान जगदीश भाटिया ने प्रातः कालीन आरती का शुभारंभ करवाया. इस अवसर पर लंबी-लंबी लाइनों में खड़े श्रद्धालुओं ने स्कंद माता की पूजा अर्चना में हिस्सा लेकर अपने मन की मुराद मांगी और माता रानी को प्रसाद का भोग लगाया. मंदिर संस्थान के प्रधान जगदीश भाटिया ने आए हुई श्रद्धालुओं को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी और माता स्कंद की महिमा का गुणगान करते हुए कहा कि वो ज्ञान, समृद्धि और वात्सल्य की देवी मानी जाती हैं। इस दिन भक्त पीले वस्त्र पहनकर, उन्हें पीले फूल और फल अर्पित कर, संतान सुख और जीवन में सुख-समृद्धि के लिए विशेष पूजा करते हैं। माँ स्कंदमाता सिंह पर सवार हैं और अपनी गोद में बालक स्कंद (कार्तिकेय) को धारण किए हुए हैं, जिसके कारण इन्हें यह नाम मिला है।
श्री भाटिया ने बताया कि ब्रह्म मुहूर्त में स्नान कर पीले वस्त्र धारण करें। स्कंदमाता माता की प्रतिमा स्थापित कर उन्हें पीले फूल, केले, पान, सुपारी और लौंग अर्पित करें। माँ स्कंदमाता की पूजा के लिए इस मंत्र का जाप करें: "या देवी सर्वभूतेषु माँ स्कंदमाता रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥ माँ स्कंदमाता को केले या अन्य पीले फल और मिठाई का भोग लगाया जाता है। स्कंदमाता की पूजा से बुद्धि का विकास होता है, संतान की प्राप्ति होती है और मोक्ष प्राप्त होता है। यह दिन विशेष रूप से उन लोगों के लिए फलदायी है जो संतान प्राप्ति की कामना करते हैं. इस दिन को ज्ञान और पराक्रम की देवी की आराधना के रूप में भी जाना जाता है।
FARIDABAD NEWS 23 MARCH 2026 : GAUTAM : वार्ड नंबर-1 और वार्ड नंबर-5 में गत रविवार को आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने लगभग 8 करो Read More...
FARIDABAD NEWS 23 MARCH 2026 : GAUTAM : नवरात्रि का पांचवां दिन माँ स्कंदमाता को समर्पित है, जो भगवान कार्तिकेय (स्कंद) की माता हैं। महारानी वैष्णो देवी मंदिर में मां दुर्गा Read More...
FARIDABAD NEWS 23 MARCH 2026 : GAUTAM : फरीदाबाद जिले में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति पूरी तरह सुचारू है और किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है। डीसी आयुष सिन्हा ने आमजन से Read More...
FARIDABAD NEWS 26 MARCH 2026 : GAUTAM : युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार माय भारत द्वारा आज शहीद दिवस के अवसर पर आयोजित "मेरा भारत, मेरी जिम Read More...
FARIDABAD NEWS 23 MARCH 2026 : GAUTAM : ग्राम दयालपुर में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के प्रति ग्रामीणों का अपार प्रेम, सम्मान और अटूट विश्वास भावपूर्ण र Read More...
FARIDABAD NEWS 23 MARCH 2026 : GAUTAM : सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्यव्यापी आह्वान पर शहीदी दिवस पर मंगलवार को नगर निगम कांफ्रेंस हॉल में "साम्राज्यवाद की बर्बरता Read More...
FARIDABAD NEWS 23 MARCH 2026 : GAUTAM : हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया आगामी 02 अप्रैल 2026, वीरवार को सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय की छठी मंजिल पर बने सभागा Read More...
FARIDABAD NEWS 23 MARCH 2026 : GAUTAM : जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में आज शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव का शहीदी दिवस एनआईटी स्थित भगत सिंह चौक पर मनाया गया। Read More...