- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Monday,23 March , 2026
FARIDABAD NEWS 26 MARCH 2026 : GAUTAM : युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार माय भारत द्वारा आज शहीद दिवस के अवसर पर आयोजित "मेरा भारत, मेरी जिम्मेदारी" पदयात्रा कार्यक्रम में भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की राज्य मंत्री रक्षा निखिल खडसे ने युवाओं को संबोधित करते हुए देश के शहीदों के बलिदान को स्मरण करने और उनके विचारों को जीवन में उतारने का आह्वान किया। उनके साथ हरियाणा सरकार के युवा एवं खेल मंत्री गौरव गौतम, बड़खल विधायक धनेश अदलखा, नगर निगम महापौर प्रवीण बत्रा जोशी, जिला अध्यक्ष पंकज पूजन राम पाल, माय भारत की सीईओ प्रियंका शुक्ला, उपायुक्त आयुष सिन्हा, नगर निगम एडिशनल कमिश्नर सलोनी शर्मा मौजूद रही। यह पदयात्रा के.एल. मेहता दयानंद कॉलेज से प्रारंभ होकर एनआईटी 05 डीसीपी ऑफिस के सामने से शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए शहीद भगत सिंह चौक तक पहुंची। पदयात्रा में शामिल प्रतिभागियों ने भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान हजारों युवाओं ने अनुशासित ढंग से आगे बढ़ते हुए शहीदों को नमन कर और राष्ट्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाया।
रक्षा निखिल खडसे ने कहा कि शहीद दिवस हम सभी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण दिन है, क्योंकि इसी दिन हम देश के महान क्रांतिकारियों भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं, जिन्होंने भारत की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि जो राष्ट्र अपने इतिहास को याद रखता है, वही राष्ट्र मजबूत और आत्मनिर्भर बनता है। इसलिए युवाओं का अपने देश के इतिहास और महापुरुषों के विचारों से जुड़ना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हमेशा यह संदेश रहा है कि आज का युवा देश के वीर जवानों के आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में भागीदारी करे। देश की स्वतंत्रता केवल एक क्षेत्र या एक राज्य के प्रयास से नहीं मिली, बल्कि पूरे देश के वीरों ने मिलकर अपना बलिदान दिया। ऐसे में आज के युवाओं का दायित्व है कि वे उन त्याग और समर्पण की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए विकसित भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं।
रक्षा निखिल खडसे ने कहा कि इसी उद्देश्य से देशभर में पदयात्राओं, युवा कार्यक्रमों और जनजागरण गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है, ताकि युवाओं के बीच एकता, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना मजबूत हो। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई माय भारत पहल के माध्यम से देशभर के युवाओं को एक मंच पर जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इस पहल का लक्ष्य है कि युवा राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी करें और अपने कौशल तथा ऊर्जा को देश के विकास में लगाएं। उन्होंने जानकारी दी कि आज देशभर में करोड़ों युवा माय भारत से जुड़ चुके हैं और विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक तथा राष्ट्र निर्माण से जुड़े कार्यक्रमों में भाग ले रहे हैं। क्विज प्रतियोगिता, पदयात्रा, स्वच्छता अभियान, फिटनेस कार्यक्रम और महापुरुषों की जयंती-पुण्यतिथि पर आयोजित गतिविधियों के माध्यम से युवाओं को देश के गौरवशाली इतिहास से जोड़ा जा रहा है।
रक्षा निखिल खडसे ने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। यदि देश को आगे बढ़ाना है तो युवाओं के साथ चलना होगा, उनके विचारों को सुनना होगा और उन्हें नेतृत्व के अवसर देने होंगे। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे केवल एक दिन शहीदों को याद करने तक सीमित न रहें, बल्कि उनके आदर्शों को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं।
उन्होंने फरीदाबाद में आयोजित इस पदयात्रा में बड़ी संख्या में भाग लेने वाले युवाओं की सराहना करते हुए कहा कि यह उत्साह दर्शाता है कि देश का युवा जागरूक है और राष्ट्र निर्माण के लिए तैयार है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकार के साथ मिलकर युवा देश के विकास में अपना योगदान दें और भारत को विश्व में अग्रणी राष्ट्र बनाने के संकल्प को पूरा करें।
हरियाणा सरकार में युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता (स्वतंत्र प्रभार) राज्य मंत्री गौरव गौतम ने युवाओं को संबोधित करते हुए देश के महान क्रांतिकारियों के बलिदान को याद करने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शहीद दिवस केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह वह दिन है जब हमें उन महान क्रांतिकारियों को स्मरण करना चाहिए जिन्होंने भारत की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। इस अवसर पर उन्होंने महान क्रांतिकारियों भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनके विचार आज भी युवाओं के लिए मार्गदर्शक हैं। उन्होंने कहा कि यह पदयात्रा केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि देश की युवा शक्ति को एक सूत्र में पिरोने का प्रयास है। जब देश का युवा एकजुट होता है, तो कोई भी शक्ति भारत को आगे बढ़ने से नहीं रोक सकती, और हरियाणा की युवा शक्ति का यह उत्साह इस बात का प्रमाण है कि युवा राष्ट्र निर्माण के लिए तैयार हैं।
उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक विकसित भारत का जो सपना रखा है, उसे साकार करने में सबसे बड़ी भूमिका युवाओं की ही होगी। यदि भारत को विश्व की सबसे बड़ी शक्ति बनना है, तो उसके लिए युवा पीढ़ी को आगे आना होगा, जिम्मेदारी उठानी होगी और अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करनी होगी। उन्होंने कहा कि हर युवा को आज शहीद दिवस के अवसर पर एक संकल्प लेकर जाना चाहिए कि वह अपने जीवन में ऐसा कार्य करेगा जिससे देश का नाम ऊंचा हो। चाहे वह विज्ञान का क्षेत्र हो, तकनीक का क्षेत्र हो, शिक्षा, खेल, उद्योग या समाज सेवा — हर क्षेत्र में भारत को मजबूत बनाना ही हमारा लक्ष्य होना चाहिए।
राज्य मंत्री ने कहा कि हमें यह समझना होगा कि हर व्यक्ति शहीद नहीं बन सकता, लेकिन हर व्यक्ति देश के लिए कुछ न कुछ कर सकता है। अगर हम अपने शहर को स्वच्छ रखते हैं, अपने काम को ईमानदारी से करते हैं, समाज में सद्भाव बनाए रखते हैं और युवाओं को सही दिशा देते हैं, तो यह भी राष्ट्र सेवा ही है। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे नशा, अपराध और नकारात्मकता से दूर रहकर सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार युवा सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य कर रही है और खेल, शिक्षा, कौशल विकास तथा उद्यमिता के क्षेत्र में नई योजनाएं चलाई जा रही हैं, ताकि हर युवा को अवसर मिले और वह अपनी प्रतिभा के बल पर आगे बढ़ सके।
मेरा युवा भारत की सीईओ प्रियंका शुक्ला ने कहा कि यह दिन केवल श्रद्धांजलि देने का अवसर नहीं है, बल्कि अपने कर्तव्यों को याद करने और उन्हें निभाने का संकल्प लेने का दिन भी है। उन्होंने कहा कि आजादी हमें विरासत में मिली है, लेकिन उसे सशक्त, सुरक्षित और विकसित बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। शहीद दिवस हमें महान क्रांतिकारियों भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के अद्वितीय बलिदान की याद दिलाता है और उनके त्याग से हमें अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहना तथा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखना सीखना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह पदयात्रा केवल एक स्थानीय कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक राष्ट्रव्यापी जन अभियान का हिस्सा है, जिसमें हजारों युवा एक साथ राष्ट्रभक्ति और जिम्मेदारी का संदेश दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि “मेरा भारत मेरी जिम्मेदारी” केवल नारा नहीं, बल्कि एक संकल्प है, और विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने में युवाओं की भूमिका निर्णायक है, इसलिए मेरा युवा भारत का उद्देश्य है कि युवा केवल सहभागी नहीं बल्कि परिवर्तन के नेतृत्वकर्ता बनें।
इस अवसर पर बड़खल एसडीएम त्रिलोक चंद, बल्लभगढ़ एसडीएम त्रिलोक चंद, सीटीएम अंकित कुमार, सीएमओ डॉ जयंत आहूजा, जिला युवा अधिकारी प्रियंका मलिक, डीआईपीआरओ मूर्ति दलाल सहित अन्य कई गणमान्य व्यक्तिगण मौजूद रहे।
FARIDABAD NEWS 23 MARCH 2026 : GAUTAM : वार्ड नंबर-1 और वार्ड नंबर-5 में गत रविवार को आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने लगभग 8 करो Read More...
FARIDABAD NEWS 23 MARCH 2026 : GAUTAM : नवरात्रि का पांचवां दिन माँ स्कंदमाता को समर्पित है, जो भगवान कार्तिकेय (स्कंद) की माता हैं। महारानी वैष्णो देवी मंदिर में मां दुर्गा Read More...
FARIDABAD NEWS 23 MARCH 2026 : GAUTAM : फरीदाबाद जिले में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति पूरी तरह सुचारू है और किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है। डीसी आयुष सिन्हा ने आमजन से Read More...
FARIDABAD NEWS 26 MARCH 2026 : GAUTAM : युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार माय भारत द्वारा आज शहीद दिवस के अवसर पर आयोजित "मेरा भारत, मेरी जिम Read More...
FARIDABAD NEWS 23 MARCH 2026 : GAUTAM : ग्राम दयालपुर में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के प्रति ग्रामीणों का अपार प्रेम, सम्मान और अटूट विश्वास भावपूर्ण र Read More...
FARIDABAD NEWS 23 MARCH 2026 : GAUTAM : सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्यव्यापी आह्वान पर शहीदी दिवस पर मंगलवार को नगर निगम कांफ्रेंस हॉल में "साम्राज्यवाद की बर्बरता Read More...
FARIDABAD NEWS 23 MARCH 2026 : GAUTAM : हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया आगामी 02 अप्रैल 2026, वीरवार को सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय की छठी मंजिल पर बने सभागा Read More...
FARIDABAD NEWS 23 MARCH 2026 : GAUTAM : जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में आज शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव का शहीदी दिवस एनआईटी स्थित भगत सिंह चौक पर मनाया गया। Read More...