- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Monday,23 March , 2026
FARIDABAD NEWS 23 MARCH 2026 : GAUTAM : वार्ड नंबर-1 और वार्ड नंबर-5 में गत रविवार को आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने लगभग 8 करोड़ 85 लाख रुपये के विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया।
इन कार्यों में वार्ड नंबर 1 स्थित 5 एकड़ में बने अटल पार्क में लगभग 5 करोड़ 70 लाख रूपये की लागत से हुए बाउंड्री वॉल, फुटपाथ, कैनेपी, बेंच, ओपन थिएटर, रंगीन म्यूजिकल फाउंटेन, सेल्फी प्वाइंट, धौलपुर छतरी, डेकोरेटिव लाइट्स हाई मार्क्स लाइट के कार्य का उद्घाटन किया।
वहीं वार्ड संख्या-5 में विकास कार्यों को गति देते हुए विभिन्न आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए व्यापक स्तर पर विभिन्न विकास कार्यों की शुरुआत की गयी। इसके अंतर्गत विभिन्न सड़कों का आरएमसी निर्माण कार्य, वार्ड के विभिन्न मार्गों का सुदृढ़ीकरण, डिवीजन-1 क्षेत्र में नालियों/गौरी ड्रेन का टिंबर ट्री के साथ सौंदर्यीकरण तथा अन्य निर्माण एवं सुधार कार्य शामिल हैं। इन सभी विकास परियोजनाओं पर कुल लगभग 3 करोड़ 15 लाख रुपये की लागत व्यय की जाएगी, जिससे क्षेत्र में आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के साथ-साथ नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी।
केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विकास कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं, ताकि स्थानीय लोगों को शीघ्र लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार का उद्देश्य नागरिकों को आधुनिक और सुदृढ़ बुनियादी सुविधाएं प्रदान करना है, और इसी लक्ष्य के तहत निरंतर विकास कार्य किए जा रहे हैं।
राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने बताया कि फरीदाबाद शहर को बिजली के जाल से मुक्त करने के लिए 2700 करोड़ रुपये की लागत से हाई टेंशन बिजली लाइनों को भूमिगत करने की महत्वाकांक्षी योजना शुरू की जा रही है, जिसकी शुरुआत एनआईटी विधानसभा क्षेत्र से होगी। इस परियोजना से शहर की सुंदरता में वृद्धि के साथ-साथ सड़कों के चौड़ीकरण में भी सुविधा होगी और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।
केंद्रीय राज्यमंत्री ने पेयजल आपूर्ति की समस्या का उल्लेख करते हुए कहा कि एनआईटी क्षेत्र में लंबे समय से मीठे पानी की उपलब्धता एक चुनौती रही है। इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए 250 करोड़ रुपये की लागत से यमुना से सीधे पाइपलाइन के माध्यम से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की योजना लागू की जा रही है, जिससे क्षेत्र के सभी निवासियों को लाभ मिलेगा।
केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि फरीदाबाद के समग्र और संतुलित विकास को सुनिश्चित करने के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार समन्वय के साथ बड़े पैमाने पर कार्य कर रही हैं। उन्होंने बताया कि क्षेत्र की कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं तीव्र गति से आगे बढ़ रही हैं। मेट्रो विस्तार योजना के तहत फरीदाबाद को जेवर एयरपोर्ट से जोड़ने की दिशा में प्रयास जारी हैं, जिसे वर्ष 2026 के अंत तक प्रारंभ करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके साथ ही पलवल तक मेट्रो विस्तार की रूपरेखा भी तैयार कर ली गई है और इस परियोजना को भी वर्ष 2026 में शुरू करने की योजना है। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के पूर्ण होने के उपरांत फरीदाबाद से दिल्ली एयरपोर्ट, नोएडा, ग्रेटर नोएडा तथा जेवर एयरपोर्ट तक निर्बाध मेट्रो कनेक्टिविटी उपलब्ध हो सकेगी। लगभग 30 हजार करोड़ रुपये की लागत वाली यह परियोजना फरीदाबाद को नई पहचान दिलाने में अहम साबित होगी।
उन्होंने आगे जानकारी दी कि शहर में रेलवे अवसंरचना को आधुनिक बनाने के लिए भी तेजी से कार्य किए जा रहे हैं। पुराने रेलवे फाटकों को चरणबद्ध तरीके से समाप्त कर उनकी जगह ओवरब्रिज और अंडरपास का निर्माण किया जा रहा है, जिससे यातायात बाधाओं और जाम की समस्या से आमजन को राहत मिलेगी। इसके साथ ही पुरान उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में फरीदाबाद में पारंपरिक रेलवे फाटक समाप्त हो जाएंगे और उनकी जगह अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
एलपीजी आपूर्ति को लेकर फैल रही अफवाहों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा जानबूझकर भ्रामक सूचनाएं फैलाई जा रही हैं, जिससे अनावश्यक भय का वातावरण बन रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में गैस की मांग और आपूर्ति पहले की तरह संतुलित है तथा किसी भी प्रकार की कमी नहीं है। पिछले 15 दिनों में उपभोक्ताओं की संख्या में कोई वृद्धि नहीं हुई है, लेकिन घबराहट के कारण लोग अनावश्यक रूप से सिलेंडर बुक कर रहे हैं और भंडारण की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और आश्वस्त रहें कि एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता है तथा सभी उपभोक्ताओं को नियमित रूप से आपूर्ति मिलती रहेगी।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं बल्लभगढ़ विधायक मूलचंद शर्मा, एन.आई.टी. विधायक सतीश फागना, वार्ड 1 पार्षद मुकेश डागर, वार्ड 5 पार्षद जयवीर खटाना, भाजपा नेता टिपर चंद शर्मा, नगर निगम के अधीक्षण अभियंता ओमवीर सिंह, संजय डागर, कयूम खान, मोहन शर्मा सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
FARIDABAD NEWS 23 MARCH 2026 : GAUTAM : वार्ड नंबर-1 और वार्ड नंबर-5 में गत रविवार को आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने लगभग 8 करो Read More...
FARIDABAD NEWS 23 MARCH 2026 : GAUTAM : नवरात्रि का पांचवां दिन माँ स्कंदमाता को समर्पित है, जो भगवान कार्तिकेय (स्कंद) की माता हैं। महारानी वैष्णो देवी मंदिर में मां दुर्गा Read More...
FARIDABAD NEWS 23 MARCH 2026 : GAUTAM : फरीदाबाद जिले में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति पूरी तरह सुचारू है और किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है। डीसी आयुष सिन्हा ने आमजन से Read More...
FARIDABAD NEWS 26 MARCH 2026 : GAUTAM : युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार माय भारत द्वारा आज शहीद दिवस के अवसर पर आयोजित "मेरा भारत, मेरी जिम Read More...
FARIDABAD NEWS 23 MARCH 2026 : GAUTAM : ग्राम दयालपुर में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के प्रति ग्रामीणों का अपार प्रेम, सम्मान और अटूट विश्वास भावपूर्ण र Read More...
FARIDABAD NEWS 23 MARCH 2026 : GAUTAM : सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्यव्यापी आह्वान पर शहीदी दिवस पर मंगलवार को नगर निगम कांफ्रेंस हॉल में "साम्राज्यवाद की बर्बरता Read More...
FARIDABAD NEWS 23 MARCH 2026 : GAUTAM : हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया आगामी 02 अप्रैल 2026, वीरवार को सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय की छठी मंजिल पर बने सभागा Read More...
FARIDABAD NEWS 23 MARCH 2026 : GAUTAM : जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में आज शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव का शहीदी दिवस एनआईटी स्थित भगत सिंह चौक पर मनाया गया। Read More...