FARIDABAD

HindustanVision Wednesday,11 March , 2026
आयुष सिन्हा एवं बिजेंद्र सौरोत के मार्गदर्शन में एक दिवसीय टी.बी.स्क्रीनिंग एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

FARIDABAD NEWS 11 MARCH 2026 : GAUTAM :  भारत सरकार की 2026 तक टी. बी. मुक्त भारत की मुहिम को सफल बनाने के प्रयासों से भारतीय रैडक्रॉस सोसाइटी, राष्ट्रीय मुख्यालय एवं हरियाणा राज्य शाखा के संयुक्त तत्वावधान में जिला उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला रेडक्रॉस सोसायटी फरीदाबाद आयुष सिन्हा एवं सचिव बिजेंद्र सौरोत के कुशल मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से एक दिवसीय टी0बी0 स्क्रीनिंग एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन अम्बेडकर भवन, राम नगर, हनुमान मंदिर के समीप, बाटा चौंक, फरीदाबाद में किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित मुख्य अतिथि महेश आशु लाल, प्रधान रोटरी क्लब फरीदाबाद (ईस्ट) एवं विशेष अतिथि डॉ हरजिंदर सिंह, उप सिविल सर्जन फरीदाबाद द्वारा शिविर का विधिवत तरीके से शुभारंभ किया |शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए आशु लाल, प्रधान रोटरी क्लब फरीदाबाद (ईस्ट) ने कहा कि भारत सरकार का मुख्य उद्देश्य देश को टीबी मुक्त करना है। प्रधानमंत्री जी का विजन एक स्वस्थ भारत का निर्माण करना है और इसके लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य जांच एवं स्क्रीनिंग कैंपों के माध्यम से लोगों में टीबी जैसी बीमारी का पता चलता है, जिसका समय रहते इलाज कराने में मदद मिलती है।

विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित डॉक्टर हरजिंद्र सिंह, जिला तपेदिक अधिकारी ,फरीदाबाद ने कहा कि इस शिविर के माध्यम से  डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, सीबीसी और जनरल स्वास्थ्य चेकअप किया गया है। उन्होंने बताया कि इस दौरान उपस्थित चिकित्सकों व कार्यकर्ताओं ने लोगों को विभिन्न बीमारियों से बचाव, स्वच्छता तथा नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व के बारे में जानकारी दी |

विशेष अतिथि एच एल भूटानी, जिला चेयरमैन, रक्तदान आरआईडी–3011 ने रेडक्रॉस सोसायटी के इस मानव कल्याणकारी कार्य की सराहना करते हुए बताया कि रेडक्रॉस सोसायटी विभिन्न स्थानों पर नियमित रूप से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित कर रही है, जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा सैकड़ों लोगों की जांच, ब्लड प्रेशर, शुगर और मधुमेह परीक्षण के साथ ही निशुल्क दवाइयां भी वितरित की जा रही हैं। यह पहल ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने का कार्य कर रही है।

बिजेंद्र  सौरोत, सचिव रेडक्रॉस सोसायटी, फरीदाबाद द्वारा बताया गया कि रैडक्रॉस का उद्देश्य स्वास्थ्य-सेवा-मित्रता को मद्देनजर रखते हुए इन शिविरों का आयोजन किया गया है | उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए रेडक्रॉस प्रतिबद्ध है | विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में जहां विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाओं की कमी है |  

स सोसाइटी के उपाधीक्षक पुरुषोत्तम सैनी ने बताया कि शिविर में 201 व्यक्तियों की जांच की।  जिसमे टीबी जाँच, आँखों जाँच, रक्तचाप, ब्लड शुगर, एच0आई0वी0, हिमोग्लोबिन तथा जोड़ों की जांच की एवं एक्सरे इत्यादि किए गए। उन्होंने बताया कि मानव हित में कार्य करना अपने आप में बहुत ही सुकून की बात है।

मधु भाटिया ज़िला तपेदिक समन्वयक ने तपेदिक की बीमारी से बचाव के बारे में बताते हुए कहा कि तपेदिक कि बीमारी पैदा करने वाले बैक्टीरिया से लडऩे में लहसुन कारगार होता है, रोगाणुरोधी गुण से भरपूर लहसुन, प्रतिरक्षा प्रणाली को भी बढ़ावा दे सकता है, पुदीने में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो तपेदिक से प्रभावित ऊतकों के उपचार में मददगार साबित हो सकते हैं इसी के साथ आंवला भी लेना चाहिए आंवले में जीवाणुरोधी गुण होते हैं। हरियाणा स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा इस शिविर में एच आइ वी के 78, शुगर के 75 जांच की एवं 80 व्यक्तियों  के एक्स-रे लिए गए।    

इस शिविर के सफल आयोजन में डॉ आर एस सैनी, डॉ एल एस प्रेमी, प्रोजेक्ट डायरेक्टर सुशील कुमार,धर्मेंद्र, रोहतास, प्रेमकला , अनीश, सुभाष, संगीता, मुकेश, कमलेश, रुचिका, सोनिका, आशा, संजू, रानी, प्रेम, प्रवीण, केशव कुमार, अशोक कुमार, रामबरन, रामकिशोर, सुमित, अजय  का पूर्ण सहयोग रहा।

आयुष सिन्हा एवं बिजेंद्र सौरोत के मार्गदर्शन में एक दिवसीय टी.बी.स्क्रीनिंग एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

More News

11/13/2026 3:58:48 PM
दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए किए जा रहे उपाय : आयुष सिन्हा

FARIDABAD NEWS 13 NOV 2026 : GAUTAM : दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण की रोकथाम, नियंत्रण एवं प्रभावी शमन के लिए जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा को लेकर उप Read More...

11/11/2026 5:06:24 PM
21 नवंबर को चेक बाउंस मामलों के निपटारे के लिए विशेष लोक अदालत का होगा आयोजन

FARIDABAD NEWS 11 NOV 2026 : GAUTAM : हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पंचकूला के निर्देशानुसार 21 नवंबर 2026 को पूरे हरियाणा में विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस Read More...

11/9/2026 4:49:21 PM
आर्य समाज ने यज्ञ और भजनों के साथ मनाया महर्षि दयानन्द निर्वाण उत्सव

हजारों दीप जलाकर एक दीप बुझ गया, सबको राह दिखा कर ईश्वर की लौ में मिल गया

FARIDABAD NEWS 09 NOV 2026 : GAUTAM : आर्य समाज नेहरू ग्राउण्ड एवं आर्य केन्द्रीय सभा (नग Read More...

11/9/2026 3:56:32 PM
श्री लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम में 11 हजार से अधिक दीपों से जगमगाया दीपोत्सव, गुरुदेव ने किया मां महालक्ष्मी का विशेष पूजन

FARIDABAD NEWS 09 NOV 2026 : GAUTAM : सूरजकुंड रोड स्थित श्री सिद्धदाता आश्रम में दीपावली का पर्व बड़ी ही धूमधाम, श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर श् Read More...

10/4/2026 6:55:10 PM
खुले दरबार में पहुंचे विभिन्न वर्गों के लोग, मंत्री राजेश नागर ने सुनी समस्याएं

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : हर रविवार की तरह इस रविवार भी हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर के निवास पर खुले दरबार का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न वर्गों के लोग Read More...

10/4/2026 6:52:38 PM
रक्तदान शिविर में अभिभावकों, शिक्षकों और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 ; GAUTAM ;  राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रायन इंटरनेशनल स्कूल, फरीदाबाद में आयोजित स्वैच्छि Read More...

10/4/2026 6:32:18 PM
थैलेसीमिया बच्चों के साथ मोहिंदर खुराना ने मनाया जन्मदिन, खुशी से खिले बच्चों के चेहरे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM :  पिछले करीब 30 वर्षों से थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों की सेवा में समर्पित समाजसेवी मोहिंदर खुराना ने अपना जन्मदिन जर Read More...

10/4/2026 6:23:55 PM
आरटीई के पात्र छात्र को दाखिला न देने के मामले में, ग्रैंड कोलंबस की प्रिंसिपल को जारी हुआ पेशी वारंट,

हाईकोर्ट ने भी परमानेंट लोक अदालत के छात्र को दाखिला देने के आदेश पर नहीं दिया स्टे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : परमानेंट लोक अदालत के आदेश के बाद Read More...


Welcome