FARIDABAD

HindustanVision Tuesday,13 January , 2026
इनकम टैक्स बार एसोसिएशन (फिटबार) द्वारा नव वर्ष का उत्सव, फिटबार डायरी 2026 का विमोचन

FARIDABAD NEWS 13 JAN 2026 ; GAUTAM : फरीदाबाद इनकम टैक्स बार एसोसिएशन (फिटबार) द्वारा होटल डिलाइट सरोवर पोर्टिको में नव वर्ष का उत्सव, फिटबार डायरी 2026 का विमोचन एवं नई आयकर कानून के अंतर्गत कैपिटल गेन टैक्स पर सेमिनार का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में आयकर आयुक्त (एआईटीसी) विजय सिंह फरीदाबाद रहे।
इस अवसर पर विजय सिंह द्वारा फिटबार की डायरी का विमोचन किया गया। उन्होंने डायरी को फरीदाबाद इनकम टैक्स बार एवं उसके सदस्यों के लिए एक ज्ञानकोश (एनसाइक्लोपीडिया) बताते हुए कहा कि इसमें बेंच एवं बार से संबंधित सम्पूर्ण जानकारी उपलब्ध है, जो कर सलाहकारों, अधिवक्ताओं एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी। साथ ही उन्होंने जीडीपी और कर अनुपालन में कर पेशेवरों के योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।
फिटबार के अध्यक्ष शिव प्रकाश भारद्वाज ने कर जगत (टैक्स फ्रैटरनिटी) की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आयकर पेशेवर न केवल सरकार के राजस्व संग्रह में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं, बल्कि समाज में कर जागरूकता फैलाने में भी अहम भूमिका निभाते हैं। एसीआईटी आर के सिंह, आईटीओ अनिल बत्रा और अन्य अधिकारियों ने भी इस अवसर की शोभा बढ़ाई।
कार्यक्रम में सीए संजय चांडक, अधिवक्ता एस पी लाल, एडवोकेट शशिकांत सिंह, एडवोकेट संजय मंगला, एडवोकेट सुनील मंगला, सीए सुधीर चौधरी एवं फिटबार के सचिव सीए आरुष गुप्ता ने डायरी की उपयोगिता और सेमिनार के लाभों पर अपने विचार सांझा किए। उन्होंने बताया कि यह डायरी एवं इस प्रकार के सेमिनार सभी कर पेशेवरों के लिए मार्गदर्शक सिद्ध होंगे।
कार्यक्रम में एडवोकेट एस.एन. त्यागी, एडवोकेट बलबीर सिंह, एडवोकेट अमित जैन, एडवोकेट डी.आर. चौधरी, सीए वाई के जोनेजा, सीए कमल लखानी, एडवोकेट वीपी शर्मा, सीए विजय चौधरी, एडवोकेट प्रमोद कौशिक, एडवोकेट आशीष सिंगला, एडवोकेट ललित मितल, सीए दीपक गर्ग, सीए सन्तोष अग्रवाल, सीए तरुण गुप्ता, एडवोकेट हर्ष मक्कड सहित अनेक पूर्व प्रधान एवं वरिष्ठ सदस्य उपस्थित रहे। समारोह को फिटबार के सदस्यों एवं प्रायोजकों द्वारा पूर्ण उत्साह एवं उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।
 

इनकम टैक्स बार एसोसिएशन (फिटबार) द्वारा नव वर्ष का उत्सव, फिटबार डायरी 2026 का विमोचन

More News

11/13/2026 3:58:48 PM
दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए किए जा रहे उपाय : आयुष सिन्हा

FARIDABAD NEWS 13 NOV 2026 : GAUTAM : दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण की रोकथाम, नियंत्रण एवं प्रभावी शमन के लिए जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा को लेकर उप Read More...

11/11/2026 5:06:24 PM
21 नवंबर को चेक बाउंस मामलों के निपटारे के लिए विशेष लोक अदालत का होगा आयोजन

FARIDABAD NEWS 11 NOV 2026 : GAUTAM : हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पंचकूला के निर्देशानुसार 21 नवंबर 2026 को पूरे हरियाणा में विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस Read More...

11/9/2026 4:49:21 PM
आर्य समाज ने यज्ञ और भजनों के साथ मनाया महर्षि दयानन्द निर्वाण उत्सव

हजारों दीप जलाकर एक दीप बुझ गया, सबको राह दिखा कर ईश्वर की लौ में मिल गया

FARIDABAD NEWS 09 NOV 2026 : GAUTAM : आर्य समाज नेहरू ग्राउण्ड एवं आर्य केन्द्रीय सभा (नग Read More...

11/9/2026 3:56:32 PM
श्री लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम में 11 हजार से अधिक दीपों से जगमगाया दीपोत्सव, गुरुदेव ने किया मां महालक्ष्मी का विशेष पूजन

FARIDABAD NEWS 09 NOV 2026 : GAUTAM : सूरजकुंड रोड स्थित श्री सिद्धदाता आश्रम में दीपावली का पर्व बड़ी ही धूमधाम, श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर श् Read More...

10/4/2026 6:55:10 PM
खुले दरबार में पहुंचे विभिन्न वर्गों के लोग, मंत्री राजेश नागर ने सुनी समस्याएं

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : हर रविवार की तरह इस रविवार भी हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर के निवास पर खुले दरबार का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न वर्गों के लोग Read More...

10/4/2026 6:52:38 PM
रक्तदान शिविर में अभिभावकों, शिक्षकों और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 ; GAUTAM ;  राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रायन इंटरनेशनल स्कूल, फरीदाबाद में आयोजित स्वैच्छि Read More...

10/4/2026 6:32:18 PM
थैलेसीमिया बच्चों के साथ मोहिंदर खुराना ने मनाया जन्मदिन, खुशी से खिले बच्चों के चेहरे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM :  पिछले करीब 30 वर्षों से थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों की सेवा में समर्पित समाजसेवी मोहिंदर खुराना ने अपना जन्मदिन जर Read More...

10/4/2026 6:23:55 PM
आरटीई के पात्र छात्र को दाखिला न देने के मामले में, ग्रैंड कोलंबस की प्रिंसिपल को जारी हुआ पेशी वारंट,

हाईकोर्ट ने भी परमानेंट लोक अदालत के छात्र को दाखिला देने के आदेश पर नहीं दिया स्टे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : परमानेंट लोक अदालत के आदेश के बाद Read More...


Welcome