FARIDABAD

HindustanVision Tuesday,13 January , 2026
12 फरवरी को केन्द्रीय ट्रेड यूनियनों द्वारा राष्ट्रव्यापी हड़ताल : बलवीर सिंह बालगुहेर

FARIDABAD NEWS 13 JAN 2026 : GAUTAM : नगर निगम सफाई कर्मचारी यूनियन के कार्यकर्ताओं की एक आवश्यक मीटिंग नगर निगम कान्फ्रेंस हॉल में आयोजित की गई। मीटिंग की अध्यक्षता नगर निगम सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान बलवीर सिंह बालगुहेर ने की। मीटिंग का संचालन सफाई कर्मचारी यूनियन के सचिव महेन्द्र कुडिय़ा ने किया।

मीटिंग में उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए प्रधान बलवीर सिंह बालगुहेर ने कहा कि माननीय उच्च न्यायालय द्वारा कच्चे कर्मचारियों को दो महीने में पक्का करने के फैसले को लागू करवाने के लिए 19 जनवरी को सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा द्वारा किए जाने वाले प्रदर्शनों में भाग लेने व आगामी 12 फरवरी को केन्द्रीय टे्रड यूनियनों द्वारा की जाने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल में नगर निगम के सफाई कर्मचारी बड़ी संख्या में भाग लेकर केन्द्र सरकार द्वारा 29 श्रम कोड समाप्त कर चार नए श्रम कोड़  हैं वो कर्मचारियों के खिलाफ है।  उन्होंने कहा कि हड़ताल की तैयारियों को लेकर जन सम्पर्क अभियान चलते हुए हाजिरियों पर कर्मचारियों के बीच पोस्टर व पर्चें बांटने का काम करेगें और पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा 27 दिसम्बर व 31 दिसम्बर 2025 को दिए गए कर्मचारी वर्ग के लिए ऐतिहासिक फैसले को लागू करवाने के लिए आगामी 19 फरवरी को हड़ताल का नोटिस देकर सैक्टर-12 स्थित जिला उपायुक्त कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन करते हुए उपायुक्त की मार्फत मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नाम ज्ञापन भी सौंपेगें।

आगामी 15 जनवरी को जींद में होने वाली मजदूर, कर्मचारी, किसान महापंचायत में  कर्मचारी भाग लेगें। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा, ऑल सफाई कामगार संघर्ष समिति के आह्वान पर सफाई कर्मचारियों की पक्की भर्ती करवाने, न्यूनतम वेतन 27 हजार रूपए देने, क्षेत्रफल आबादी के अनुपात में  सफाई कर्मचारियों की भर्ती व नए पद सृजित करवाने व संघर्ष समिति की न्याय मांगों के समाधान के लिए 7 व 8 फरवरी को हरियाणा प्रदेश के सभी विधायकों को ज्ञापन दिए जाएगें।

आज की मीटिंग में अन्य के अलावा कर्मी नेता श्रीनंद ढकोलिया, जितेन्द्र छाबड़ा, ललिता, दान सिंह, राजबीर चिण्डालिया, प्रेमपाल, नरेश भगवाना, राकेश मेंढवाल, सुरेन्द्र चौटाला, दर्शन सिंह सोया, राजेश कामां, विजय चावला, संजय चिण्डालिया, विरेन्द्र भंडारी, ललित, नैन सिंह, सुनील महरैलिया, सुरेश मैनादे, अमित बौहत, हरी सिंह खाण्डिया, राम रतन, लक्ष्मण पारछा, वीना, शकुन्तला,  सत्तो, राजवती, कविता, संतोष, शीला, बबीता सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

12 फरवरी को केन्द्रीय ट्रेड यूनियनों द्वारा राष्ट्रव्यापी हड़ताल : बलवीर सिंह बालगुहेर

More News

2/16/2026 9:00:28 PM
हिन्दू एकता, सामाजिक समरसता व सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण पर मंथन

FARIDABAD NEWS 16 FEB 2026 : GAUTAM : एडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल 33 फीट रोड डबुआ कालोनी में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में क्षेत्र के वरिष्ठ एवं प्रबु Read More...

2/16/2026 8:57:35 PM
नशा मुक्त भारत अभियान’ के अंतर्गत भव्य चित्र प्रदर्शनी स्टॉल लगाई

FARIDABAD NEWS 16 FEB  2026 : GAUTAM : 39वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले में Prajapita Brahma Kumaris Ishwariya Vishwa Vidyalaya सेक्टर 21-डी फरीदाबाद की ओर स Read More...

2/16/2026 8:51:29 PM
एनपीटीआई में अनिवार्य फाउंडेशन कोर्स के 31वें बैच का उद्घाटन

संस्थान में कोई कार्य छोटा या बड़ा नहीं होता, प्रत्येक दायित्व महत्वपूर्ण होता है : एम. जी. गोखले

FARIDABAD NEWS 16 FEB 2026 : GAUTAM : सेक्टर-33 स्थित विद्यु Read More...

2/15/2026 8:29:41 PM
के.एल. मेहता दयानंद महिला महाविद्यालय में डीजीएचई अनुमोदित राष्ट्रीय संगोष्ठी 2026का आयोजन

FARIDABAD NEWS 15 FEB 2026 : GAUTAM : एआईसीटीई और आईक्यूएसी के तत्वावधान में कंप्यूटर विज्ञान विभाग ने 14 फ़रवरी 2026 को "मशीन लर्निंग: ब्रिजिंग डिसिप्लिन, ब्रेकिंग बाउ Read More...

2/15/2026 8:23:50 PM
विश्व शांति एवं भाईचारे के लिए पंच कुंडीय यज्ञ का आयोजन

FARIDABAD NEWS 15 FEB 2026 : GAUTAM : सभी जन शारीरिक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक उन्नति करें। सभी में राष्ट्र प्रेम की भावना का विकास एवं सभी लोग अंधविश्वास तथा कुरीतियों का बहि Read More...

2/15/2026 7:49:57 PM
श्री गोपाल गौशाला पहुँचा केरल के तिरुवनंतपुरम के पार्षदों का प्रतिनिधिमंडल, की व्यवस्थाओं सराहना

FARIDABAD NEWS 15 FEB 2026 : GAUTAM : केरल के तिरुवनंतपुरम से आए पार्षदों के प्रतिनिधिमंडल ने फरीदाबाद स्थित श्री गोपाल गौशाला का दौरा किया। प्रतिनिधिमंडल ने गौशाला में संचा Read More...

2/15/2026 7:47:23 PM
श्रीलक्ष्मीनारायण दिव्यधाम (श्रीसिद्धदाता आश्रम) में महाशिवरात्रि मनाई गई

FARIDABAD NEWS 15 FEB 2026 : GAUTAM : नमामीशमीशान निर्वाणरूपं,विभुं व्यापकं ब्रह्म वेदस्वरूपं। निजं निर्गुणं निर्विकल्पं निरीहं, चिदाकाशमाकाशवासं भजेऽहं।। -जैसे महामंत्रों क Read More...

2/15/2026 7:40:25 PM
हिंदू सम्मेलन में भारतीय संस्कृति, परंपरा और धार्मिक मूल्यों पर हुआ मंथन

1OO वर्षों से संघ अपनी शाखा के माध्यम से व्यक्ति निर्माण का कार्य कर रहा है : संजय
FARIDABAD NEWS 15 FEB 2025 : GAUTAM : सेक्टर- 48 में हिंदू सम्मेलन का भव्य एवं गरिम Read More...


Welcome