FARIDABAD

HindustanVision Friday,09 January , 2026
राजा नाहर सिंह का बलिदान दिवस धूमधाम से मनाया गया

FARIDABAD NEWS 09 JAN 2026 : GAUTAM : देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले राजा नाहर सिंह का जीवन आज भी हम सभी के लिए प्रेरणा दायक है और जिस प्रकार से नाहर सिंह मैमोरियल सोयायटी हर साल राजा नाहर सिंह का बलिदान दिवस मनाती है वह अपने आप में बडी बात है। उक्त विचार व्यक्त करते हुए बल्लभगढ के विधायक पं. मूलचंद शर्मा ने कहा कि आज जिन बच्चों को ज्ञान रत्न पुरुस्कार से नवाजा गया है मैं उनको भी बधाई देता हूं कि उन्होंने इस क्षेत्र का नाम रोशन करने का काम किया।
पंडित मूलचंद शर्मा आज दशहरा मैदान में राजा नाहर सिंह स्मारक पर उनकी पुण्य तिथि पर पुष्पाजलि अर्पित करने के बाद उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित कर रहे थे।
इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व पूर्व केन्द्रीय मंत्री चौ. बिरेन्द्र सिंह ने कहा कि आज भी राजा नाहर सिंह जैसे शहीदों की बदौलत हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजा नाहर सिंह के संदेश को लेकर आपके बीच दो दिन वाद चौ. बृजेन्द्र सिंह भी आ रहे हंैं, आपको उनको भी मजबूत करना है, ताकि हम राजा नाहर सिंह जैसे शहीदों के बलिदान को सच्चा नमन कर सकें।
इस मौके पर एक विशाल यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें इस क्षेत्र के लगभग सभी गणमान्य लोगों ने आहुति देकर राजा नाहर सिंह को याद किया। इस कार्यक्रम के आयोजक नाहर सिंह मैमोरियल सोयायटी के प्रधान सत्यवीर डागर ने बताया कि इस स्मारक पर हर साल राजा नाहर सिंह का बलिदान इसी प्रकार यज्ञ के साथ मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि आज से एक नई परम्परा शुुरु की गई है जिसके तहत राजा नाहर सिंह की स्मृति में नाहर सिंह मैमोरियल सोयायटी ने ज्ञान रत्न सम्मान वितरण शुरु किया है जो कि इस क्षेत्र के मेधावी छात्र-छात्राओं को दिए जाते हैं। आज 30 मेधावी छात्रों को यह सम्मान दिए गए। उन्होंने कहा कि आज जिस प्रकार से लोगों का भारी हजूम राजा नाहर सिंह को अपने श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए उमडा है वह यह दर्शाता है कि राजा नाहर सिंह का जीवन आज भी लोगों को प्रेरणा दे रहा है।
आज के आयोजन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलजीत कौशिक, व्यापारी नेता प्रेम खट्टर, मार्केट कमेटी मोहना के चेयरमैन संदीप टोंगर, मोहम्मद विलाल, मुकेश रावत, रविन्द्र चौहान, गिरीश भारद्वाज, मुख्यमंत्री के मीडिया कोडिनेटर मुकेश वशिष्ठ, अवतार सारंग, राम प्रसाद रावत, कर्नल गोपाल सिंह, विंग कमांडर एच.एस.मान, दया चंद यादव, लखन बेनीवाल, युधिष्ठर बैनीवाल, राम प्रकाश रावत, ओम प्रकाश धनकड, मकरंद शर्मा, सुशील डागर, महेश गोयल पार्षद, तेजसिंह सिरोही, प्रेम डागर, गंगा राम तेवतिया, अमीचंद पीटीआई, शिवराम पीटीआई, नारायण डागर, हरीराम, हरीचंद डागर, प्रदीप डागर प्रमुख रुप से उपस्थित थे।

राजा नाहर सिंह का बलिदान दिवस धूमधाम से मनाया गया

More News

11/13/2026 3:58:48 PM
दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए किए जा रहे उपाय : आयुष सिन्हा

FARIDABAD NEWS 13 NOV 2026 : GAUTAM : दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण की रोकथाम, नियंत्रण एवं प्रभावी शमन के लिए जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा को लेकर उप Read More...

11/11/2026 5:06:24 PM
21 नवंबर को चेक बाउंस मामलों के निपटारे के लिए विशेष लोक अदालत का होगा आयोजन

FARIDABAD NEWS 11 NOV 2026 : GAUTAM : हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पंचकूला के निर्देशानुसार 21 नवंबर 2026 को पूरे हरियाणा में विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस Read More...

11/9/2026 4:49:21 PM
आर्य समाज ने यज्ञ और भजनों के साथ मनाया महर्षि दयानन्द निर्वाण उत्सव

हजारों दीप जलाकर एक दीप बुझ गया, सबको राह दिखा कर ईश्वर की लौ में मिल गया

FARIDABAD NEWS 09 NOV 2026 : GAUTAM : आर्य समाज नेहरू ग्राउण्ड एवं आर्य केन्द्रीय सभा (नग Read More...

11/9/2026 3:56:32 PM
श्री लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम में 11 हजार से अधिक दीपों से जगमगाया दीपोत्सव, गुरुदेव ने किया मां महालक्ष्मी का विशेष पूजन

FARIDABAD NEWS 09 NOV 2026 : GAUTAM : सूरजकुंड रोड स्थित श्री सिद्धदाता आश्रम में दीपावली का पर्व बड़ी ही धूमधाम, श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर श् Read More...

10/4/2026 6:55:10 PM
खुले दरबार में पहुंचे विभिन्न वर्गों के लोग, मंत्री राजेश नागर ने सुनी समस्याएं

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : हर रविवार की तरह इस रविवार भी हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर के निवास पर खुले दरबार का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न वर्गों के लोग Read More...

10/4/2026 6:52:38 PM
रक्तदान शिविर में अभिभावकों, शिक्षकों और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 ; GAUTAM ;  राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रायन इंटरनेशनल स्कूल, फरीदाबाद में आयोजित स्वैच्छि Read More...

10/4/2026 6:32:18 PM
थैलेसीमिया बच्चों के साथ मोहिंदर खुराना ने मनाया जन्मदिन, खुशी से खिले बच्चों के चेहरे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM :  पिछले करीब 30 वर्षों से थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों की सेवा में समर्पित समाजसेवी मोहिंदर खुराना ने अपना जन्मदिन जर Read More...

10/4/2026 6:23:55 PM
आरटीई के पात्र छात्र को दाखिला न देने के मामले में, ग्रैंड कोलंबस की प्रिंसिपल को जारी हुआ पेशी वारंट,

हाईकोर्ट ने भी परमानेंट लोक अदालत के छात्र को दाखिला देने के आदेश पर नहीं दिया स्टे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : परमानेंट लोक अदालत के आदेश के बाद Read More...


Welcome