
- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
FARIDABAD NEWS 21 OCT 2025 : GAUTAM ; प्रकाश के पावन पर्व दीपावली के अवसर पर हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के उपस्थिति में लेबर चौक फरीदाबाद पर 15 फीट ऊँचे भव्य दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया यह दीप केवल एक प्रतीक नहीं बल्कि एकता सद्भाव और आशा के अमृत प्रकाश का संदेश लेकर पूरी फरीदाबाद नगरी को आलोकित कर गया।
विपुल गोयल जी ने दीप प्रज्ज्वलन के अवसर पर कहा कि दीपावली का पर्व अंधकार पर प्रकाश असत्य पर सत्य और निराशा पर आशा की विजय का प्रतीक है। जब हम समाज के हर वर्ग तक यह रोशनी पहुँचाने का संकल्प लेते हैं तभी यह पर्व अपने सच्चे अर्थों में सार्थक होता है कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों महिलाओं, युवाओं और विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने बड़ी संख्या में उपस्थिति दर्ज कराई।
वातावरण में गूंजते दीप जलाओ आशा बढ़ाओ के नारों ने इस आयोजन को जनोत्सव का स्वरूप प्रदान किया। विपुल गोयल जी द्वारा प्रज्ज्वलित यह 15 फीट ऊँचा भव्य दीप पुराने घी और तेल के टिनों से निर्मित किया गया था जो परंपरा और पर्यावरणीय चेतना का अद्वितीय संगम प्रस्तुत करता है।
इस अवसर पर दीपोत्सव स्थल पर भजन सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और दीपदान के माध्यम से समाज में प्रेम भाईचारा और सकारात्मकता का संदेश दिया गया। फरीदाबाद के लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह आयोजन न केवल दीपावली का उत्सव है बल्कि अमृतकाल की भावना और नए भारत की आशा का भी प्रतीक है।
विपुल गोयल जी ने दीप प्रज्ज्वलन के अवसर पर कहा कि यह आशादीप हमारे उस संकल्प का प्रतीक है जो हर फरीदाबादी के दिल में है कि फरीदाबाद को न सिर्फ हरियाणा में बल्कि पूरे देश में उत्कृष्ट बनाना है दीपावली का अर्थ सिर्फ घरों की रोशनी नहीं होता बल्कि समाज शहर और देश में नई ऊर्जा नई प्रेरणा और नए अवसरों का प्रकाश फैलाना होता है। आज जब हर कोई अपने घर को सजाने में व्यस्त है हम सब मिलकर अपने पूरे शहर को रोशन करने का कार्य कर रहे हैं यही फरीदाबाद की पहचान है यह शहर त्योहार भी मनाता है और विकास का दीप भी जलाता है यह 15 फीट का आशादीप उन सभी हाथों की मेहनत का परिणाम है जो दिन रात लगकर फरीदाबाद को सुंदर सशक्त और आधुनिक बना रहे हैं यह उन कामगारों प्रोफेशनल्स कर्मचारियों और नागरिकों का प्रतीक है जिन्होंने हमारे साथ मिलकर इस शहर को संवारने में योगदान दिया है। विकसित भारत विकसित हरियाणा और उत्कृष्ट फरीदाबाद का लक्ष्य यह आशादीप हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के विकसित हरियाणा और हमारे अपने लक्ष्य उत्कृष्ट फरीदाबाद की दिशा में उठाया गया एक और बड़ा कदम है अगली दीपावली तक हमारा संकल्प है कि हम फरीदाबाद को एक नेक्स्ट लेवल डेवलपमेंट सिटी बनाएँगे। इन्फ्रास्ट्रक्चर से आगे बढ़कर शिक्षा, स्वच्छता पर्यावरण और स्मार्ट शहरी सेवाओं में फरीदाबाद को हर मानक पर सर्वश्रेष्ठ शहर के रूप में स्थापित करेंगे जिस प्रकार दीपावली से दीपावली तक हम अपने घरों को और सुंदर बनाते हैं उसी प्रकार हमें दीपावली से दीपावली तक अपने फरीदाबाद को और उत्कृष्ट बनाना है। यह आशादीप हमें यही प्रेरणा देता है कि जब हम सब मिलकर एक संकल्प लें तो कोई भी अंधकार हमें रोक नहीं सकता। यही दीपावली का संदेश है यही हमारा संकल्प है।
FARIDABAD NEWS 21 OCT 2025 : GAUTAM ; सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर मार्किट नं. 1 के परिसर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गोवर्धन पूजा को लेकर तैयारियाँ जोर-शोर से Read More...
FARIDABAD NEWS 21 OCT 2025 : GAUTAM ; प्रकाश के पावन पर्व दीपावली के अवसर पर हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के उपस्थिति में लेबर चौक फरीदाबाद पर 15 फीट Read More...
FARIDABAD NEWS 21 OCT 2025 ; GAUTAM ; भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के सहयोग से एनएसएफ और एफएचएस के संयुक्त तत्वावधान में आज बसंतपुर गांव से अजय नगर बजरंग चौ Read More...
FARIDABAD NEWS 21 OCT 2025 : GAUTAM ; हरियाणा के औद्योगिक और नागरिक विकास का अग्रणी केंद्र फरीदाबाद आज निरंतर प्रगति की नई ऊँचाइयों को छू रहा है जनसेवा को सर्वोच्च ध्येय मान Read More...
BALLABGARH NEWS 19 OCT 2025 : GAUTAM : ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन हरियाणा द्वारा सेक्टर-3 स्थित जाट भवन में दीपावली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मह Read More...
CHANDIGARH NEWS 19 OCT 2025 : GAUTAM ; हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर ने आज प्रदेश वासियों को दीपों के उत्सव दिवाली की Read More...
रंग बिरंगी रोशनी के साथ सजाया गया है पूरा आध्यात्मिक स्थल
FARIDABAD NEWS 18 OCT 2025 ; GAUTAM ; दीपावली के स्वागत के लिए सूरजकुंड रोड स्थित श्री सिद्धदाता आश्रम श्री
Read More...
FARIDABAD NEWS 18 OCT 2025 : GAUTAM ; जिला रैडक्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद द्वारा संचालित अन्नदान- महादान मुहिम के तहत विक्रम सिंह उपायुक्त एवम अध्यक्ष जिला रैड क्रॉस सोसाइटी फरीद Read More...