
- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
FARIDABAD NEWS 21 OCT 2025 : GAUTAM ; हरियाणा के औद्योगिक और नागरिक विकास का अग्रणी केंद्र फरीदाबाद आज निरंतर प्रगति की नई ऊँचाइयों को छू रहा है जनसेवा को सर्वोच्च ध्येय मानते हुए शहर की आधारभूत संरचना को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से आज सेक्टर 7 एवं सेक्टर 33 में अनेक महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का शुभारंभ एवं लोकार्पण किया गया। ये परियोजनाएं केवल निर्माण कार्य नहीं बल्कि सुविधा स्वच्छता जनसहभागिता और सतत विकास की भावना का जीवंत उदाहरण हैं। सेक्टर 7 जनसेवा जल संरक्षण और स्वच्छता का संगम सेक्टर 7 मार्केट में स्टॉर्म वाटर डिस्पोज़ल सिस्टम के निर्माण कार्य पर ₹50 लाख की लागत से कार्य पूर्ण किया गया है। इसी प्रकार सेक्टर B बायपास मार्ग पर भी स्टॉर्म वाटर डिस्पोज़ल प्रणाली के लिए ₹20 लाख का निवेश किया गया है। क्षेत्र की जलापूर्ति सुदृढ़ करने हेतु सीही गाँव में 2 तथा सेक्टर 8 एन.के. गर्ग पॉकेट में 1 कुल 3 नए ट्यूबवेल स्थापित किए गए जिन पर ₹33 लाख की लागत आई। सेक्टर 7 में भी 3 नवीन ट्यूबवेलों का निर्माण ₹33 लाख की लागत से किया गया है। वर्षा जल संचयन प्रणाली रेन वाटर हार्वेस्टिंग को प्रोत्साहन देते हुए सेक्टर 7 मार्केट के पास ₹5.5 लाख की लागत से प्रणाली विकसित की गई। जान कल्याण मंदिर के पीछे पार्क में डोलपुर स्टोन एवं रेन वाटर हार्वेस्टिंग कार्य ₹12 लाख में सम्पन्न हुआ जबकि सीताराम मंदिर के समीप पार्क में बाउंड्री वॉल एवं डोलपुर स्टोन का कार्य ₹8 लाख की लागत से पूरा हुआ।
इन सभी कार्यों से क्षेत्र में जल निकासी जल संरक्षण स्वच्छता और जनसुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार होगा। यह विकास न केवल वर्तमान की आवश्यकताओं की पूर्ति करेगा, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सशक्त और स्थायी आधार तैयार करेगा। सेक्टर 33 में आज सड़क सीवरेज एवं अन्य नागरिक सुविधाओं से संबंधित कार्यों को नई गति प्रदान की गई। ये परियोजनाएं सुनियोजित फरीदाबाद के निर्माण की दिशा में एक ठोस कदम हैं। सीवरेज और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाएं किसी भी शहरी विकास की रीढ़ होती हैं। इन कार्यों के पूर्ण होने के उपरांत सेक्टर 33 के नागरिकों को बेहतर आवागमन जल निकासी, स्वच्छता और पर्यावरणीय संतुलन का लाभ मिलेगा। जनविश्वास से सशक्त, जनकल्याण से प्रेरित हर कार्य फरीदाबाद की जनता के अटूट विश्वास और सहयोग का प्रतीक है। विकसित फरीदाबाद संकल्प से साकार तक का यह अभियान न केवल शहर की भौतिक उन्नति का द्योतक है बल्कि नागरिक जीवन के हर क्षेत्र में प्रगति और सुविधा के प्रसार का भी संदेश देता है। जनसेवा ही हमारा संकल्प है और उत्कृष्ट फरीदाबाद उसका साकार स्वरूप।
FARIDABAD NEWS 21 OCT 2025 : GAUTAM ; सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर मार्किट नं. 1 के परिसर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गोवर्धन पूजा को लेकर तैयारियाँ जोर-शोर से Read More...
FARIDABAD NEWS 21 OCT 2025 : GAUTAM ; प्रकाश के पावन पर्व दीपावली के अवसर पर हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के उपस्थिति में लेबर चौक फरीदाबाद पर 15 फीट Read More...
FARIDABAD NEWS 21 OCT 2025 ; GAUTAM ; भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के सहयोग से एनएसएफ और एफएचएस के संयुक्त तत्वावधान में आज बसंतपुर गांव से अजय नगर बजरंग चौ Read More...
FARIDABAD NEWS 21 OCT 2025 : GAUTAM ; हरियाणा के औद्योगिक और नागरिक विकास का अग्रणी केंद्र फरीदाबाद आज निरंतर प्रगति की नई ऊँचाइयों को छू रहा है जनसेवा को सर्वोच्च ध्येय मान Read More...
BALLABGARH NEWS 19 OCT 2025 : GAUTAM : ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन हरियाणा द्वारा सेक्टर-3 स्थित जाट भवन में दीपावली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मह Read More...
CHANDIGARH NEWS 19 OCT 2025 : GAUTAM ; हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर ने आज प्रदेश वासियों को दीपों के उत्सव दिवाली की Read More...
रंग बिरंगी रोशनी के साथ सजाया गया है पूरा आध्यात्मिक स्थल
FARIDABAD NEWS 18 OCT 2025 ; GAUTAM ; दीपावली के स्वागत के लिए सूरजकुंड रोड स्थित श्री सिद्धदाता आश्रम श्री
Read More...
FARIDABAD NEWS 18 OCT 2025 : GAUTAM ; जिला रैडक्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद द्वारा संचालित अन्नदान- महादान मुहिम के तहत विक्रम सिंह उपायुक्त एवम अध्यक्ष जिला रैड क्रॉस सोसाइटी फरीद Read More...