
- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
CHANDIGARH NEWS 19 OCT 2025 : GAUTAM ; हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर ने आज प्रदेश वासियों को दीपों के उत्सव दिवाली की मंगलकामनाएं दी। उन्होंने नागरिकों को अपने शुभकामना सन्देश में कहा कि माननीय मुख्यमंत्री नायब सिंह के यशस्वी नेतृत्व में हरियाणा प्रदेश विकास और तरक्की की राह पर लगातार अग्रसर है। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वाहन पर हम हरियाणा में जन - जन के उत्थान और प्रगति की नई गाथा लिख रहे हैं। हरियाणा प्रदेश विकास का नया मॉडल बनकर उभर रहा है।
श्री नागर ने कहा कि सभी 24 फसलों की खरीद एम.एस.पी पर करने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य है। मेरी फसल - मेरा ब्यौरा पोर्टल की मदद से पिछले 11 सीजन में डी.बी.टी के माध्यम से 12 लाख किसानों के खातों में 1 लाख 50 हज़ार करोड़ रुपए की फसल खरीद की राशि डाली गई है। किसानों को अपनी उपज बेचने में कोई असुवुधा न हो, यह भी सुनिश्चित किया गया है।
उन्होंने कहा कि खरीफ 2019 से प्रत्येक जिले की सभी तहसीलों/उप तहसीलों में टैबलेट के माध्यम से फसलों की ई - गिरदावरी की जा रही है।
राज्य मंत्री श्री नागर ने कहा कि अंत्योदय अन्न योजना परिवारों को 35 किलोग्राम प्रति परिवार तथा बी.पी.एल परिवारों को प्रति सदस्य 5 किलोग्राम खाद्यान्न प्रति माह दिया जा रहा है। इन्होने कहा कि 'एक देश एक राशन कार्ड योजना' लागू करना, सार्वजनिक वितरण प्रणाली का कम्प्यूटरीकरण, 'प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना' के तहत गैस कनेक्शन देना और केरोसिन मुक्त राज्य का दर्जा प्राप्त करने वाला हरियाणा एक अग्रणी प्रदेश है।
राज्य मंत्री राजेश नागर ने कहा कि रोशनी के इस दिव्य उत्सव पर हर किसी के स्वास्थ्य, सुखमय और सौभाग्यपूर्ण जीवन की कामना करते हैं। दीपों की तरह अपने जीवन में सकरात्मकता बनायें रखें और पर्यावरण को ध्यान में रखकर निराशा पर आशा की विजय का यह संकल्प दिवस उत्साह और उमंग के साथ मनाएं।
BALLABGARH NEWS 19 OCT 2025 : GAUTAM : ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन हरियाणा द्वारा सेक्टर-3 स्थित जाट भवन में दीपावली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मह Read More...
CHANDIGARH NEWS 19 OCT 2025 : GAUTAM ; हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर ने आज प्रदेश वासियों को दीपों के उत्सव दिवाली की Read More...
रंग बिरंगी रोशनी के साथ सजाया गया है पूरा आध्यात्मिक स्थल
FARIDABAD NEWS 18 OCT 2025 ; GAUTAM ; दीपावली के स्वागत के लिए सूरजकुंड रोड स्थित श्री सिद्धदाता आश्रम श्री
Read More...
FARIDABAD NEWS 18 OCT 2025 : GAUTAM ; जिला रैडक्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद द्वारा संचालित अन्नदान- महादान मुहिम के तहत विक्रम सिंह उपायुक्त एवम अध्यक्ष जिला रैड क्रॉस सोसाइटी फरीद Read More...
FARIDABAD NEWS 18 OCT 2025 ; GAUTAM : जाट समाज फरीदाबाद द्वारा सैक्टर-16 स्थित किसान भवन में दिवाली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में जाट समाज के लो Read More...
दीपावली उत्सव कार्यक्रम में बच्चों ने मनमोहा
FARIDABAD NEWS 18 OCT 2025 : कमला नेहरू पब्लिक स्कूल में दीपावली उत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर पूरे व Read More...
FARIDABAD NEWS 18 OCT 2025 : GAUTAM ; सेक्टर 88, ग्रेटर फरीदाबाद स्थित एसआरएस इंटरनेशनल स्कूल में भव्य दीवाली मेल आयोजित किया गया, जिसमें छात्रों, अभिभावकों और स Read More...
FARIDABAD NEWS 18 OCT 2025 ; GAUTAM ; उत्कृष्टता, समर्पण और मूल्य आधारित शिक्षा के 12 वर्षों के अनुभव और परंपरा के साथ, दिल्ली पब्लिक स्कूल, ग्रेटर फरीदाबाद ने धनतेरस क Read More...