
- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
FARIDABAD NEWS 18 OCT 2025 ; GAUTAM : जाट समाज फरीदाबाद द्वारा सैक्टर-16 स्थित किसान भवन में दिवाली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में जाट समाज के लोगों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस अवसर पर जाट समाज के प्रधान जे.पी.एस. सांगवान ने कहा कि दिवाली जिस तरह से दीयों से जगमगा कर मनाई जाती है, उसी तरह हमें भी आपस में एक दूसरे के साथ मिलकर दीये जलाकर इस दीये की रोशनी से एक दूसरे को परिपूर्ण करना चाहिए और खुशियां बाटनी चाहिए। उन्होंने कहा कि दीपावली मिलन कार्यक्रम हमारे सभी सदस्यों के बीच एकता और सौहाद्र्र को बढ़ावा देने का अवसर है। दिवाली का पर्व हम सबको एकजुट करता है। जाट समाज के महासचिव एच.एस. मलिक ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दिवाली का पर्व सुख शांति और समृद्धि का पर्व है। यह त्यौहार सभी को मिल-जुलकर मनाना चाहिए। दीपावली का पर्व हमारे समाज को खुशियों, रौशनी, उत्साह और उमंग के साथ जीवनयापन करना सिखाता है। इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में तंबोला सहित अन्य गेम्स भी आयोजित किए गए। जिसमें सभी ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। इस कार्यक्रम में लक्की ड्रा का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी को मिठाई भेंट कर दीपावली की शुभकामनाएं दी गई। इस मौके पर एस.आर. तेवतिया, दिनेश रघुवंशी, सुरेंद्र दहिया, राहुल चौधरी, रामरतन नर्वत, एच.एस. ढिल्लों, जितेंद्र चौधरी, रणजीत सिंह दहिया, राज मलिक, सुनीता मलिक, रेखा चौधरी, सूरजमल, रमेश चौधरी, टी.एस. दलाल, प्रेम सिंह, कमल चौधरी, अजय नरवत, सतपाल नरवत, महेंद्र श्योराण, दरयाव सिंह श्योराण, एके मलिक सहित समाज के अनेक लोग उपस्थित थे।
रंग बिरंगी रोशनी के साथ सजाया गया है पूरा आध्यात्मिक स्थल
FARIDABAD NEWS 18 OCT 2025 ; GAUTAM ; दीपावली के स्वागत के लिए सूरजकुंड रोड स्थित श्री सिद्धदाता आश्रम श्री
Read More...
FARIDABAD NEWS 18 OCT 2025 : GAUTAM ; जिला रैडक्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद द्वारा संचालित अन्नदान- महादान मुहिम के तहत विक्रम सिंह उपायुक्त एवम अध्यक्ष जिला रैड क्रॉस सोसाइटी फरीद Read More...
FARIDABAD NEWS 18 OCT 2025 ; GAUTAM : जाट समाज फरीदाबाद द्वारा सैक्टर-16 स्थित किसान भवन में दिवाली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में जाट समाज के लो Read More...
दीपावली उत्सव कार्यक्रम में बच्चों ने मनमोहा
FARIDABAD NEWS 18 OCT 2025 : कमला नेहरू पब्लिक स्कूल में दीपावली उत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर पूरे व Read More...
FARIDABAD NEWS 18 OCT 2025 : GAUTAM ; सेक्टर 88, ग्रेटर फरीदाबाद स्थित एसआरएस इंटरनेशनल स्कूल में भव्य दीवाली मेल आयोजित किया गया, जिसमें छात्रों, अभिभावकों और स Read More...
FARIDABAD NEWS 18 OCT 2025 ; GAUTAM ; उत्कृष्टता, समर्पण और मूल्य आधारित शिक्षा के 12 वर्षों के अनुभव और परंपरा के साथ, दिल्ली पब्लिक स्कूल, ग्रेटर फरीदाबाद ने धनतेरस क Read More...
FARIDABAD NEWS 17 OCT 2025 : GAUTAM : सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर मार्किट नंबर 1, डा. अनिल मलिक श्री सनातन धर्म महाबीर दल सीनियर सैंकेडरी स्कूल एवं ब्यापार मंडल फ Read More...
FARIDABAD NEWS 17 OCT 2025 : GAUTAM : युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा MY Bharat के माध्यम से “विकसित भारत पदयात्राओं” का आयोजन किया जा रहा है। इ Read More...